• Wednesday, Apr 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Technology

आपके डेटा पर नजर! ये ऐप्स चुपचाप जुटा रहे हैं आपकी निजी जानकारी, जानें

Apteco की रिपोर्ट के मुताबिक, Facebook, Instagram, YouTube, X और Amazon जैसे ऐप्स यूजर्स का नाम, लोकेशन, ब्राउजिंग हिस्ट्री और फाइनेंशियल डेटा तक जुटाते हैं.

  • Samachaar Desk | 17 Jun 2025 09:47 PM
आपके डेटा पर नजर! ये ऐप्स चुपचाप जुटा रहे हैं आपकी निजी जानकारी, जानें

रिसर्च फर्म Apteco की नई रिपोर्ट ने खुलासा किया है कि फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, X (पूर्व में ट्विटर), और अमेजन जैसे ऐप्स यूजर्स से बड़ी मात्रा में निजी डेटा कलेक्ट कर रहे हैं. यह रिपोर्ट Apple के प्राइवेसी लेबल ‘Data Linked to You’ पर आधारित है, जो बताता है कि कौन-से ऐप्स यूजर से क्या-क्या जानकारी जुटाते हैं.

हर ऐप बन चुका है आपकी आदत, पर कीमत क्या है?

आज के दौर में हर काम के लिए कोई-न-कोई ऐप है, मूवी देखनी हो, ट्रैवल करना हो या खरीदारी करनी हो. लेकिन Apteco की रिपोर्ट बताती है कि ये सुविधाएं एक कीमत पर मिल रही हैं, आपकी प्राइवेसी के बदले.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

डेटा कलेक्शन की टॉप लिस्ट में कौन-कौन से ऐप्स?

रिपोर्ट के मुताबिक, फेसबुक, इंस्टाग्राम और थ्रेड्स इस लिस्ट में टॉप 3 पर हैं. इनके बाद यूट्यूब, अमेजन, अमेजन एलेक्सा, लिंक्डइन और X (Twitter) जैसे नाम शामिल हैं. ये ऐप्स आपके नाम, फोन नंबर, ईमेल, होम एड्रेस, लोकेशन, ब्राउजिंग हिस्ट्री, और यहां तक कि फाइनेंशियल डिटेल्स भी इकट्ठा करते हैं.

सिर्फ जरूरी नहीं, गैरजरूरी डेटा भी लिया जाता है

इन ऐप्स का डेटा कलेक्शन सिर्फ ऐप के काम से जुड़ा नहीं होता. ये यूजर के शॉपिंग रिकॉर्ड, सर्च पैटर्न, बिहेवियर और डिवाइस एक्टिविटी को भी ट्रैक करते हैं, ताकि आपको टारगेटेड ऐड दिखाया जा सके और आपकी डिजिटल आदतों को समझा जा सके.

कैसे बचाएं अपना डेटा?

लोकेशन सेटिंग्स स्मार्ट तरीके से इस्तेमाल करें ऐप्स को 'Only while using the app' की परमिशन दें और precise location ट्रैकिंग को बंद करें.

गैर जरूरी एक्सेस से बचें जब तक जरूरत न हो, ऐप्स को आपके फोटोज, माइक्रोफोन या कॉन्टैक्ट्स तक पहुंच न दें.

समय-समय पर चेक करें प्राइवेसी सेटिंग्स फोन और ऐप्स की प्राइवेसी सेटिंग्स में जाकर देखिए कि कौन-सा ऐप क्या एक्सेस कर रहा है. जरूरत हो तो तुरंत बदलिए.

आज के डिजिटल युग में सुविधाओं के साथ समझदारी जरूरी है. ऐप्स हमारे जीवन को आसान बनाते हैं, लेकिन बदले में हमारे डेटा पर नजर रखते हैं. इसलिए सावधानी और जागरूकता से ही आप अपनी डिजिटल प्राइवेसी की रक्षा कर सकते हैं.

संबंधित ख़बरें
Jamun Ke Fayde

जामुन खाने के बाद भूलकर भी न करें ये गलती, वरना भुगतना पड़ेगा भारी नुकसान

Lenovo Legion Pro 7i 2025

गेमिंग की दुनिया में तहलका! लॉन्च हुआ Lenovo Legion Pro 7i 2025

Dolly Chaiwala

Starbucks का ब्रांड एंबेसडर बना Dolly चायवाला? जानें इस Viral खबर का सच

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home