• Thursday, Apr 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Lifestyle

बिना केमिकल्स के पाएं ग्लोइंग स्किन! मानसून में काम आने वाले 5 नेचुरल इंग्रीडिएंट्स जो हर घर में मिलते हैं

Monsoon skincare tips : गर्मियों की तपन से राहत मानसून देता है, लेकिन इस सीजन में स्किन से जुड़ी काफी समस्या होने लगती है. आइए जानते हैं उन समस्याओं के बारे में साथ ही उनके उपचार भी-

  • Samachaar Desk | 26 Jun 2025 08:49 AM
बिना केमिकल्स के पाएं ग्लोइंग स्किन! मानसून में काम आने वाले 5 नेचुरल इंग्रीडिएंट्स जो हर घर में मिलते हैं

Monsoon skincare tips : जैसे ही गर्मियों की तपन से राहत देती मानसून की फुहारें गिरते हैं, एक सुकून सा महसूस होता है. लेकिन जहां ये मौसम मन को भाता है, वहीं त्वचा के लिए चुनौतियां लेकर आता है. इस मौसम में बढ़ी हुई नमी और उमस स्किन पर बुरा असर डालती है. त्वचा ऑयली, चिपचिपी और संवेदनशील हो जाती है, जिससे पिंपल्स, एक्ने और स्किन एलर्जी जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं.

लेकिन अच्छी खबर ये है कि इन परेशानियों से बचा जा सकता है- वो भी बिना केमिकल्स वाले महंगे प्रोडक्ट्स के. कुछ घरेलू और प्राकृतिक चीजें, जो आसानी से आपके आसपास मिल जाती हैं, इस सीजन में आपकी स्किन का बेहतरीन ख्याल रख सकती हैं.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

क्यों बेहतर होते हैं नेचुरल इनग्रेडिएंट्स?

प्राकृतिक चीजें भले ही धीरे-धीरे असर करती हैं, लेकिन इनका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता. ये केमिकल फ्री होती हैं और स्किन को लंबे समय तक हेल्दी बनाए रखने में मदद करती हैं. आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ असरदार नेचुरल इंग्रीडिएंट्स के बारे में, जो इस मानसून आपकी त्वचा के लिए साबित होंगे वरदान.

नीम: स्किन एलर्जी से बचाने वाला नेचुरल हीरो

नीम के पत्तों से लेकर उसकी छाल तक में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं. फोड़े-फुंसी या एलर्जी की स्थिति में नीम की पत्तियों का लेप लगाएं या पत्तों को उबालकर उस पानी से नहाएं. ये एक्ने और पिंपल्स को भी कम करता है.

एलोवेरा: मॉइस्चराइजिंग और हीलिंग का परफेक्ट कॉम्बो

एलोवेरा में मौजूद एंटीबैक्टीरियल और हाइड्रेटिंग गुण इसे स्किन के लिए बेस्ट बनाते हैं. इसे सीधे चेहरे पर लगाएं या किसी फेस पैक में मिलाएं. ये स्किन को ठंडक देता है और एलर्जी से बचाता है.

खीरा: डल स्किन में लाता है नई जान

खीरे का रस त्वचा की नमी को बनाए रखता है और डलनेस को दूर करता है. एलोवेरा या मुल्तानी मिट्टी के साथ मिलाकर इसका फेसपैक बना सकते हैं. अंडर आई डार्क सर्कल और टैनिंग में भी यह असरदार है.

बेसन: ऑयल कंट्रोल और स्क्रबिंग का रामबाण उपाय

बेसन न सिर्फ एक्स्ट्रा ऑयल को हटाता है बल्कि डेड स्किन सेल्स को भी हटाकर स्किन को फ्रेश बनाता है. नियमित उपयोग से पिंपल्स और ब्लैकहेड्स कम होते हैं.

गुलाबजल: हर मौसम की स्किन केयर में जरूरी

गुलाबजल एक नेचुरल टोनर की तरह काम करता है. इसे फेस पर स्प्रे करें या फेस पैक में मिलाएं. ये स्किन को ठंडक और फ्रेशनेस देने के साथ-साथ रंगत को भी निखारता है.

निष्कर्ष

मानसून का मौसम जितना खुशनुमा होता है, स्किन के लिए उतना ही चैलेंजिंग भी. लेकिन अगर आप नेचुरल इंग्रीडिएंट्स को अपने डेली स्किनकेयर रूटीन में शामिल करते हैं, तो न सिर्फ आप समस्याओं से बच सकते हैं बल्कि त्वचा को अंदर से हेल्दी बना सकते हैं.

संबंधित ख़बरें
Doodh Anjeer Ke Fayde

रात को दूध में डालें सिर्फ 2 अंजीर, सुबह होते ही दिखेगा जादू! कब्ज, नींद और कमजोरी होगी गायब

Aaj ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 26 June, 2025 : गुरुवार को इन राशि वालों को मिलेगा अचानक धन लाभ, जानें आप भी लकी हैं या नहीं?

Parwanoo

पहाड़ों की गोद में बसा ये छोटा-सा हिल स्टेशन आपको देगा शांति और सुकून का अनोखा अनुभव!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home