• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Lifestyle

99% लोग नहीं जानते इन दो सस्ते फूड्स में इतना अंतर! छोले और हरी मटर में कौन है बेस्ट?

हरी मटर विटामिन C और फाइबर से भरपूर है, जबकि छोले प्रोटीन के बेहतरीन स्रोत हैं. दोनों स्वास्थ्य के लिए फायदे मंद हैं, पर जरूरत के हिसाब से सेवन करना जरूरी है.

  • Samachaar Desk | 09 Oct 2025 08:35 PM
99% लोग नहीं जानते इन दो सस्ते फूड्स में इतना अंतर! छोले और हरी मटर में कौन है बेस्ट?

हरी मटर और छोले दोनों ही भारतीय खाने का अहम हिस्सा हैं और पोषण से भरपूर होते हैं. हालांकि, दोनों के न्यूट्रिशन और सेहत के फायदे अलग-अलग होते हैं. कई लोग सोचते हैं कि ये दोनों समान लाभ देते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है. हरी मटर में विटामिन C और फाइबर अच्छी मात्रा में होता है, जबकि छोले प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत हैं. तो आइए जानते हैं आपके लिए कौन ज्यादा फायदेमंद है.

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में संतुलित आहार बनाए रखना आसान नहीं रहा. ऐसे में जरूरी है कि हम अपनी डाइट में ऐसे खाद्य पदार्थ शामिल करें जो पूरे पोषण के साथ वजन कंट्रोल में भी मदद करें. सर्दियों में हरी मटर और छोले दोनों का सेवन खासा होता है, जो इम्यूनिटी बढ़ाने और वजन घटाने में सहायक होते हैं. चलिए इनके पोषण मूल्य पर नजर डालते हैं.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

हरी मटर के स्वास्थ्य लाभ

हरी मटर में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन C, विटामिन K, फोलेट और मिनरल्स पाए जाते हैं. यह ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मददगार होती है क्योंकि इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है. फाइबर की वजह से पाचन भी बेहतर होता है. हरी मटर में मौजूद मैग्नीशियम और पोटैशियम हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद हैं. लेकिन जरूरत से ज्यादा सेवन करने पर ब्लोटिंग या गैस जैसी समस्या हो सकती है.

प्रोटीन से भरपूर छोले

छोले में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है. इसके अलावा इसमें फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम और जिंक भी होते हैं. छोले में विटामिन B और हेल्दी फैटी एसिड भी पाए जाते हैं. प्रोटीन के कारण ये पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं, जिससे बार-बार खाने की इच्छा कम होती है. मसल्स बनाने वालों के लिए छोले एक बेहतरीन विकल्प हैं. 1 कप छोले में लगभग 14.5 ग्राम प्रोटीन होता है. ये ब्लड शुगर नियंत्रण और पाचन सुधार में भी मदद करते हैं.

छोले या हरी मटर: कौन बेहतर?

हरी मटर और छोले दोनों स्वास्थ्य के लिए अच्छे हैं, लेकिन उनकी उपयोगिता अलग-अलग होती है. मसल्स गेन, वजन कंट्रोल और ब्लड शुगर में सुधार के लिए छोले ज्यादा उपयुक्त हैं. वहीं, विटामिन C से भरपूर हरी मटर कम कैलोरी वाली होती है और वजन घटाने में मदद करती है. ध्यान रखें कि दोनों का ज्यादा सेवन गैस, ब्लोटिंग या कब्ज की समस्या कर सकता है. इसलिए अपनी जरूरत के हिसाब से इन्हें अपनी डाइट में शामिल करें.

हरी मटर और छोले दोनों की अपनी-अपनी खूबियां हैं. आप अपनी सेहत और जरूरतों के अनुसार इन्हें संतुलित मात्रा में अपने आहार में शामिल कर सकते हैं ताकि आप स्वस्थ और तंदुरुस्त रहें.

संबंधित ख़बरें
rajat bedi

वो फिल्म जो रजत बेदी के करियर को बदल सकती थी, उससे सलमान ने क्यों निकाला, कौन सी थी मूवी?

raghav juyal

‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ से मचाया धमाल, अब राघव जुयाल की झोली में आई बड़ी फिल्म – साथ नजर आएंगी ये एक्ट्रेस

airtel

₹200 से भी सस्ता! Airtel का धमाकेदार प्लान, फायदे सुनकर यकीन नहीं होगा

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home