• Wednesday, Apr 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Lifestyle

शिमला-मनाली छोड़ो, हिमाचल की इस हिडन वैली में मिलेगा सुकून और नेचर का असली जादू!

शिमला-मनाली की भीड़ से थक गए हैं तो एक ऐसी जगह हम आपको बताने जा रहे हैं. जो एक ऑफबीट और सुकून देने वाली डेस्टिनेशन है. आइए जानते हैं की कौन सी वो जगह है-

  • Sanskriti | 14 May 2025 08:33 AM
शिमला-मनाली छोड़ो, हिमाचल की इस हिडन वैली में मिलेगा सुकून और नेचर का असली जादू!

नई दिल्ली : शिमला, मनाली, मसूरी जैसे हिल स्टेशनों पर हर साल लाखों लोग गर्मियों की छुट्टियां बिताने पहुंचते हैं. लेकिन बढ़ती भीड़ और शोर-शराबे के बीच अब सुकून की तलाश एक बड़ा चैलेंज बन गया है. ऐसे में अगर आप वाकई नेचुरल सुंदरता, शांति और लोकल कल्चर का एक्सपीरिएंस लेना चाहते हैं, तो हिमाचल प्रदेश की तीर्थन घाटी आपके लिए परफेक्ट ऑफबीट डेस्टिनेशन हो सकती है.

पटियाला से महज 267 किलोमीटर दूर स्थित ये घाटी, अब तक मुख्यधारा के टूरिज्म से काफी हद तक बची हुई है. यहां का हर कोना, प्रकृति प्रेमियों और ट्रैवलर्स के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है. आइए जानते हैं, तीर्थन घाटी को क्यों कहा जाता है ‘हिमालय की छुपी हुई खूबसूरती’.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

तीर्थन घाटी का नाम कैसे पड़ा? 

तीर्थन घाटी का नाम यहां बहने वाली तीर्थन नदी के नाम पर पड़ा है, जो बर्फीली चोटियों से निकलकर घाटी को जीवन देती है. नदी के किनारे बसे गांव, ऊंचे देवदार के जंगल और चारों तरफ फैली हरियाली इस घाटी को एक अलग ही पहचान देते हैं.

 प्राकृतिक सौंदर्य का खजाना

यहां हर सुबह और शाम किसी पेंटिंग जैसी लगती है. अगर आप पहाड़ों की गोद में बैठकर नेचर को निहारना पसंद करते हैं, तो ये घाटी आपके लिए है. वॉक, फोटोग्राफी या साइलेंस में ध्यान- हर एक्सपीरिएंस यहां खास बन जाता है.

ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क की नजदीकी

तीर्थन घाटी, यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क के बेहद पास है. यहां ट्रेकिंग करते हुए आपको हिमालय की दुर्लभ वनस्पतियों और जीवों को देखने का मौका मिलेगा- जैसे हिमालयन तहर, स्नो लेपर्ड और कई रियर बर्ड्स.

ट्राउट फिशिंग का खास एक्सपीरिएंस

तीर्थन नदी अपनी साफ और ठंडी धाराओं के कारण ट्राउट फिशिंग के लिए फेमस है. एक वैध लाइसेंस लेकर आप यहां फिशिंग कर सकते हैं. ये न केवल एक नया एक्सपीरिएंस देता है, बल्कि आपको प्रकृति के और करीब भी ले जाता है.

स्थानीय जीवन  

यहां के पारंपरिक लकड़ी के घर, लोकल होमस्टे और हिमाचली खाने का स्वाद इस घाटी को यादगार बना देते हैं. बजट फ्रेंडली होमस्टे में रुककर आप हिमाचली संस्कृति, रीति-रिवाज और लोकल जीवनशैली को नजदीक से जान सकते हैं.

ऑफबीट डेस्टिनेशन, भीड़ से दूर

शिमला और मनाली जैसे पॉपुलर हिल स्टेशन की तुलना में तीर्थन घाटी अब भी काफी शांत है. यहां का वातावरण सुकून देने वाला है और जगह-जगह पर आपको सुकून के पल मिलते हैं. ये जगह उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो ट्रैवल में भीड़-भाड़ नहीं चाहते.

 आखिर क्यों जाएं तीर्थन घाटी?

अगर आप वाकई में किसी ऐसी जगह की तलाश में हैं जो नेचर, सुकून और एडवेंचर को एक साथ समेटे हो- तो तीर्थन घाटी आपके लिए बेस्ट चॉइस है. ये जगह ना सिर्फ मन को शांति देती है, बल्कि आपकी यादों में हमेशा के लिए बस जाती है.

संबंधित ख़बरें
आदमपुर में वायु योद्धाओं से बोले PM मोदी

'हमारे ड्रोन, मिसाइलों ने पाकिस्तान की रातों की नींद हराम कर दी': आदमपुर में वायु योद्धाओं से बोले PM मोदी

Horoscope 14 May 2025

14 मई को इन राशियों की खुलेगी किस्मत, मिलेगा सुख-समृद्धि का साथ

चक्कर आने की वजह

धूप में अचानक चक्कर क्यों आते हैं? जानिए वो कारण जो आपकी सेहत के लिए खतरे की घंटी हो सकते हैं!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home