प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि भारतीय सेना ने "ऑपरेशन सिंदूर" के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) में आतंकियों के ठिकानों पर सटीक हमला कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने कहा कि इससे पाकिस्तान की "परमाणु धमकी" भी खत्म हो गई है।
आदमपुर एयरफोर्स स्टेशन पर सैनिकों से बातचीत करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "जब हमारी मिसाइलें दुश्मन पर गिरती हैं, तो उन्हें 'भारत माता की जय' की गूंज सुनाई देती है। जब हमारे ड्रोन दुश्मन के किले को तोड़ते हैं, तो दुश्मन की हिम्मत टूट जाती है।"
उन्होंने बताया कि पाकिस्तान की तरफ से परमाणु हमले की धमकी दी जा रही थी, लेकिन भारत ने आतंकवाद के अड्डों पर सीधा और सटीक हमला कर यह दिखा दिया कि वह किसी ब्लैकमेल से डरने वाला नहीं है।
पीएम मोदी ने कहा कि, ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने भारत के कई एयरबेस पर हमला करने की कोशिश की, जिसमें आदमपुर एयरबेस भी शामिल था। लेकिन भारतीय सेना ने उनके हर हमले को नाकाम कर दिया।
प्रधानमंत्री ने सैनिकों की तारीफ करते हुए कहा, "आपने आतंकियों के अड्डों को ही नहीं, उनके दुस्साहस और इरादों को भी नष्ट कर दिया है। आप सभी ने पूरे देश को गर्वित किया है।"
#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "हमारी एयर फोर्स ने पाकिस्तान में अंदर घुसकर आतंक के अड्डों को टारगेट किया। सिर्फ 20-25 मिनट के भीतर सीमापार लक्ष्यों को भेदना, ये सिर्फ इन मॉर्डन टेक्नोलॉजी से लैस व्यावसायिक बल ही कर सकती है....हमारा लक्ष्य सिर्फ आतंकी ठिकानों को हिट… pic.twitter.com/B7uxjh4I9y
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 13, 2025
उन्होंने यह भी कहा, “'भारत माता की जय' सिर्फ एक नारा नहीं, यह हर उस भारतीय की आवाज है जो देश के लिए कुछ करना चाहता है।”
Copyright © 2026 The Samachaar
