• Thursday, Apr 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Lifestyle

इलाज से ज्यादा बिल कर सकता है बीमार! डिस्चार्ज से पहले जानिए अस्पताल कैसे कर सकते हैं ठगी

अक्सर अस्पताल बिल में फालतू टैक्स या चार्ज जोड़ देते हैं, जैसे डॉक्टर की सलाह या टेस्ट पर जीएसटी, जो असल में टैक्स फ्री होते हैं. बिल की हर पंक्ति जांचें, सही टैक्स भरे समझें और गड़बड़ी लगे तो सवाल जरूर करें- वरना इलाज के बाद बिल आपको ज्यादा बीमार कर सकता है.

  • Samachaar Desk | 04 Jul 2025 08:00 AM
इलाज से ज्यादा बिल कर सकता है बीमार! डिस्चार्ज से पहले जानिए अस्पताल कैसे कर सकते हैं ठगी

बीमारी आने पर इंसान का सारा ध्यान जल्द से जल्द स्वस्थ होने पर होता है. इलाज की प्रक्रिया में मरीज और परिजन मानसिक, शारीरिक और आर्थिक तौर पर थक जाते हैं. लेकिन इलाज पूरा होने के बाद जब अस्पताल से डिस्चार्ज का समय आता है, तभी एक नई परेशानी सामने आती है – फाइनल बिल. ये बिल कई बार इतनी भारी रकम में आता है कि लोगों को समझ ही नहीं आता कि इतने पैसे किस बात के लिए वसूले जा रहे हैं.

ज्यादातर मरीज और उनके परिवार वाले फाइनल बिल को बिना अच्छे से जांचे ही पेमेंट कर देते हैं. लेकिन यs बहुत बड़ी भूल हो सकती है. अस्पताल के बिल में कई मद होते हैं – जैसे कमरे का किराया, दवाइयों का खर्च, डॉक्टर की फीस, अलग-अलग जांच की फीस और सबसे अहम – टैक्स यानी जीएसटी. यहीं पर अक्सर अस्पताल गड़बड़ी करते हैं और फालतू टैक्स जोड़ देते हैं, जिसका पता अधिकांश लोगों को नहीं चलता.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

अस्पतालों की बिलिंग में सबसे बड़ा फंदा

लोगों को ये जानकारी ही नहीं होती कि कौन-सी स्वास्थ्य सेवाएं टैक्स फ्री हैं और किन पर टैक्स लगता है. यही जानकारी की कमी अस्पताल वालों के लिए सुनहरा मौका बन जाती है. वे डॉक्टर की सलाह, सामान्य टेस्ट, या इलाज जैसी सेवाओं पर भी जीएसटी जोड़ देते हैं, जबकि ये सेवाएं वास्तव में टैक्स फ्री होती हैं.

बिलिंग में सबसे आम गड़बड़ियां:

डॉक्टर की फीस और डायग्नोस्टिक टेस्ट पर टैक्स जोड़ना (जबकि ये टैक्स फ्री होते हैं) पेशेंट रूम पर 5% से ज्यादा जीएसटी लगाना दवाओं और मेडिकल इक्विपमेंट पर 18% तक टैक्स जोड़ना (जबकि वास्तविक टैक्स 5% से 12% के बीच होता है)

बिल पढ़ने और समझने की आदत बनाएं

अगर आप अस्पताल में भर्ती हुए हैं और डिस्चार्ज के समय फाइनल बिल मिल रहा है, तो उसे सिर्फ एक नजर में देखकर पेमेंट न करें. पूरा बिल ध्यान से पढ़ें और देखिए कि:

डॉक्टर की सलाह और बेसिक इलाज पर टैक्स जोड़ा गया है या नहीं कौन-सी दवाओं पर कितना टैक्स लिया जा रहा है पेशेंट रूम के किराए में जीएसटी की दर क्या है

अगर किसी भी चीज पर शंका हो, तो तुरंत अस्पताल के बिलिंग सेक्शन से पूछें और उसका समाधान लें.

जागरूक बनें, ठगी से बचें

बीमारी के बाद वित्तीय बोझ से बचना भी उतना ही जरूरी है जितना इलाज कराना. अस्पताल के बिल को समझदारी से पढ़कर और गैर जरूरी टैक्स हटवाकर आप हजारों रुपये बचा सकते हैं.

ध्यान रखें – बीमारी की दवा डॉक्टर दे सकता है, लेकिन बिल की सुरक्षा आपको खुद करनी होगी. इसलिए हर बार डिस्चार्ज से पहले बनें स्मार्ट पेशेंट और अस्पताल के बिल में हर पंक्ति की गहराई से जांच करें.

संबंधित ख़बरें
Shubman Gill

Gill की बल्ले से सुनामी! Sachin-Kohli के रिकॉर्ड चकनाचूर, विदेश में ठोकी भारत की सबसे बड़ी पारी!

Aaj ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 4 July, 2025 : 4 जुलाई को किस्मत करेगी बड़ा धमाका! इन 5 राशियों की पलटेगी पूरी जिंदगी

gully boy

13 अवॉर्ड्स जीतने वाली फिल्म का सीक्वल तैयार, इस बार सब कुछ होगा अलग!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home