Chanakya Niti: समय बहुत बलवान होता है. जब किसी के जीवन में बुरा समय आता है, तभी पता चलता है कि उसके साथ कौन खड़ा है और कौन नहीं. ऐसे दौर में ये समझना जरूरी हो जाता है कि हमें अपने रिश्तों को किस तरह निभाना चाहिए और किन लोगों से दूरी बनाए रखना सही होगा. आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में यही बताया है कि बुरे समय में किस प्रकार लोगों पर भरोसा करना चाहिए.
अगर आपके मन में कोई विचार है, तो जरूरी नहीं कि आप उसे अपने सभी लोगों के सामने बोल दें. कभी-कभी मन की बातों को सेफ रखना और उन्हें सोच-समझ कर कामयाबी की दिशा में ले जाना ही बेहतर होता है. चाणक्य कहते हैं कि बिना सोच-विचार किए अपने विचार प्रकट करने से नुकसान हो सकता है.
जो लोग दूसरों के बीच सिक्रेट बातें खोलते हैं, वे भी उसी तरह नष्ट हो जाते हैं जैसे बांस की खोखली लकड़ी में फंसा सांप मर जाता है. इसलिए अपने और दूसरों के बीच रहस्यों को सेफ रखना जरूरी होता है. इससे संबंध मजबूत और विश्वास बनता है.
कठिन समय में सबसे पहले अपनी सेफटी करनी चाहिए. फिर जरूरत पड़ने पर धन और स्त्रियों की रक्षा भी जरूरी है. लेकिन स्वयं की रक्षा को पहले देखना चाहिए, क्योंकि आप ही अपनी ताकत का मूल आधार हैं.
जब आप काम के लिए लोगों को बुलाते हैं, तो नौकरों की असलियत सामने आती है. दुख और परेशानी आने पर अपने लोग और कष्ट की घड़ी में मित्रों की सच्चाई उजागर होती है. पैसे खत्म होने पर पत्नी की भी असली छवि दिखती है. बुरे समय में रिश्तों की ये परख हमें समझदारी से फैसले लेने में मदद करती है.
यदि आप किसी बीमारी से जूझ रहे हैं या अकाल की स्थिति है, तब आपके सच्चे मित्र सामने आते हैं. जो इस समय आपके साथ खड़े होते हैं, वही आपके असली दोस्त होते हैं. ये समय दिखाता है कि सच्चे साथी कौन हैं.
Copyright © 2026 The Samachaar
