• Thursday, Apr 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Lifestyle

Bakrid 2025 : हर साल की तरह अगर बिरयानी से हो गए हैं बोर, तो बकरीद पर बनाएं ये टेस्टी डिश

Bakrid 2025 Special Recipe : इस बार मेहमानों को चौंकाने के लिए ट्राई करें ये शानदार डिश. ये एक ऐसी रेसिपी जो सिर्फ स्वाद ही नहीं, बल्कि रंग, खुशबू और कश्मीरी अंदाज में हर किसी का दिल जीत लेगी. आइए जानते हैं कि ये कौन सी डिश है-

  • Samachaar Desk | 05 Jun 2025 07:59 AM
Bakrid 2025 : हर साल की तरह अगर बिरयानी से हो गए हैं बोर, तो बकरीद पर बनाएं ये टेस्टी डिश

Bakrid 2025 Special Recipe : बकरीद सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि कुर्बानी और समर्पण का प्रतीक है. इस दिन मुस्लिम समुदाय अल्लाह की राह में बकरे की कुर्बानी देता है और अपने करीबियों के साथ मिलकर इसे मनाते है. साथ ही इस खास मौके पर स्वादिष्ट पकवानों से मेहमानों का स्वागत किया जाता है.

अगर आप इस बार बकरीद को और भी यादगार बनाना चाहते हैं, तो बनाएं मटन रोगन जोश- एक पारंपरिक कश्मीरी डिश जो स्वाद, खुशबू और मसालों का परफेक्ट मेल है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

मटन रोगन जोश के लिए जरूरी सामग्री

1 किलो मटन (कटा हुआ) 1 चुटकी केसर के धागे 2 बड़े चम्मच गरम दूध 4 बड़ी इलायची, 4-5 लौंग, 3-4 हरी इलायची 8-10 काली मिर्च, 1 जावित्री ½ कप दही 3 छोटे चम्मच सौंफ पाउडर, 1 बड़ा चम्मच सौंठ 1 बड़ा चम्मच धनिया पाउडर, 1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर 3 बड़े चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर ½ छोटा चम्मच हींग 1 छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर 2 छोटे चम्मच नमक

तड़के के लिए

5 बड़े चम्मच सरसों का तेल 2 तेजपत्ता, 4-5 सूखी लाल मिर्च 1 चम्मच जीरा

फिनिशिंग तड़का

¼ कप घी 1 इंच रतनजोत का टुकड़ा

कैसे बनाएं मटन रोगन जोश?

पहला स्टेप

केसर को गर्म दूध में भिगो दें. बड़ी इलायची, लौंग, हरी इलायची, काली मिर्च और जावित्री को मोटा कूट लें. दही में सभी सूखे मसाले डालकर अच्छे से फेंट लें.

दूसरा स्टेप

कुकर में तेल गर्म करें, उसमें कूटे मसाले, तेजपत्ता, सूखी मिर्च और जीरा चटकाएं. अब मटन डालें और 5 मिनट तक भूनें. इसमें दही का मिश्रण और केसर वाला दूध डालकर मिला दें. 1 कप गर्म पानी डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. ढक्कन बंद करके एक सीटी आने दें, फिर धीमी आंच पर 20 मिनट पकाएं.

तीसरा स्टेप

एक छोटे पैन में घी गर्म करें और उसमें रतनजोत डालकर रंग छोड़ने दें. इसे छानकर तैयार मटन में मिला दें.

कैसे परोसें?

ये टेस्टी मटन रोगन जोश आप बकरीद की दावत में चावल, रुमाली रोटी या नान के साथ परोस सकते हैं. इसका गाढ़ा रंग, खुशबू और मसालेदार स्वाद आपके मेहमानों को जरूर याद रहेगा.

संबंधित ख़बरें
दिल्ली के रोहिणी में इमारत गिरी, मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका

दिल्ली के रोहिणी में इमारत गिरी, मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका

बेंगलुरु में RCB की जीत का जश्न कैसे बना मातम: हादसे की इनसाइड स्टोरी

बेंगलुरु में RCB की जीत का जश्न कैसे बना मातम: हादसे की इनसाइड स्टोरी

Aaj ka Rashifal 5 June, 2025

Aaj Ka Rashifal : मेष और मीन राशि वालों के लिए आज का दिन खास, जानें अन्य का हाल

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home