• Wednesday, May 20, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Ipl

अभिषेक शर्मा की जबरदस्त वापसी: मैच जीताया लेकिन BCCI ने कर दिया भारी जुर्माना!

Abhishek Sharma Fined: अभिषेक शर्मा ने KKR के खिलाफ जोरदार पारी खेली, लेकिन मैच के दौरान अभद्र भाषा के कारण BCCI ने उनकी सैलरी का 25% काटा और 1 डिमेरिट पॉइंट दिया।

  • Samachaar Desk | 03 Apr 2026 10:30 AM
अभिषेक शर्मा की जबरदस्त वापसी: मैच जीताया लेकिन BCCI ने कर दिया भारी जुर्माना!

Abhishek Sharma Fined: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में औसत प्रदर्शन और आईपीएल 2026 के पहले मैच में फ्लॉप होने के बाद, अभिषेक शर्मा ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद के लिए जबरदस्त पारी खेलकर अपनी वापसी की। उनकी इस पारी ने टीम को शुरुआती मजबूत स्थिति दी और जीत की राह आसान बनाई। लेकिन इस शानदार प्रदर्शन के बावजूद, मैच के बाद BCCI ने उन्हें ‘कोड ऑफ कंडक्ट’ का उल्लंघन करने के कारण जुर्माना लगाया, जिससे उनकी मैच फीस में कटौती हुई।

कोड ऑफ कंडक्ट उल्लंघन

ईडन गार्डन्स में 2 अप्रैल को हुए इस आईपीएल मैच में अभिषेक शर्मा ने आक्रामक बल्लेबाजी के साथ-साथ आक्रामक व्यवहार भी दिखाया। मैच के दौरान उन्होंने एक मौके पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, जो स्टंप माइक पर रिकॉर्ड हो गई। इंटरनेशनल और आईपीएल स्तर पर इस तरह के व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाता। इसी वजह से BCCI ने IPL कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.3 के तहत उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनकी सैलरी का 25% काट दिया।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

सैलरी में कटौती: कितना नुकसान हुआ?

अब बात करते हैं पैसे की। IPL में हर प्लेइंग-11 खिलाड़ी को एक मैच के लिए 7.5 लाख रुपये मिलते हैं। इस हिसाब से अभिषेक शर्मा को KKR के खिलाफ मैच के लिए 7.5 लाख रुपये मिलने थे। लेकिन BCCI ने 25% कटौती की, यानी 1,87,500 रुपये कम हुए। अब उनके खाते में केवल 5,62,500 रुपये आएंगे। इसके साथ ही उन्हें 1 डिमेरिट पॉइंट भी मिला है। अगर किसी खिलाड़ी के 4 डिमेरिट पॉइंट हो जाते हैं, तो उसे कम से कम एक मैच का बैन भी लग सकता है।

जबरदस्त पारी का विवादित अंत

मैच में अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 21 गेंदों में 48 रन बनाए, जिसमें 4 छक्के और 4 चौके शामिल थे। उनकी पारी ने टीम को शानदार शुरुआत दी, लेकिन उनका आउट होना विवादित रहा। वरुण चक्रवर्ती ने उनका कैच पकड़ा, और ऐसा लग रहा था कि गेंद जमीन से लगी, लेकिन थर्ड अंपायर ने इसे कैच माना। इस फैसले पर अभिषेक ने अपनी नाराजगी भी जाहिर की।

संबंधित ख़बरें
shahid kriti teri baaton mein aisa uljha jia 2 janhvi entry

शाहिद-कृति का धमाका! ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया 2’ में जान्हवी कपूर की एंट्री ने बढ़ा दी फिल्म की क्रेज

april 2026 shubh wedding dates starting april 15

खरमास खत्म, खुशियों की शुरुआत: अप्रैल 2026 में शादी करने के लिए ये तारीखें हैं सोने पर सुहागा!

Cucumber Buying Tips how to choose kheera in hindi

Cucumber Buying Tips: कैसे खरीदा जाता है खीरा, जानें क्या है सही तरीका

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home