• Thursday, Jan 22, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • International

चार्ली किर्क की गोली मारकर हत्या, अमेरिका में बढ़ती राजनीतिक हिंसा पर चिंता

अमेरिका में राजनीतिक हिंसा ने नया मोड़ ले लिया है। टर्निंग प्वाइंट यूएसए के संस्थापक और डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सहयोगी चार्ली किर्क की यूटा में एक कॉलेज कार्यक्रम के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई।

  • Saurabh | 11 Sep 2025 09:17 AM
feature

अमेरिका की राजनीति में हलचल मच गई है। टर्निंग प्वाइंट यूएसए (Turning Point USA) के संस्थापक और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सहयोगी चार्ली किर्क की यूटा (Utah) के एक कॉलेज कार्यक्रम में गोली मारकर हत्या कर दी गई। चार्ली किर्क सिर्फ 31 साल के थे और उन्हें अमेरिका में युवा रिपब्लिकन समर्थकों को संगठित करने के लिए जाना जाता था।

यह हमला उस वक्त हुआ जब किर्क "द अमेरिकन कमबैक टूर" (The American Comeback Tour) की शुरुआत कर रहे थे। इस दौरे का मकसद ट्रंप और रिपब्लिकन पार्टी के लिए युवाओं को जोड़ना था। गोलीबारी के बाद पुलिस ने पूरे इलाके में घर-घर तलाशी अभियान शुरू किया, लेकिन अभी तक किसी को भी आधिकारिक तौर पर गिरफ्तार नहीं किया गया है।

ये भी पढें

  • ♦ Basant Panchmi: 23 या 24 जनवरी? कब है बसंत पंचमी 2026, जानें सही तिथि और शुभ संयोग..!
  • ♦ Gold Rate 22 January, 2026: औंधे मुंह गिरा सोना! चांदी भी हुई सस्ती, MCX से लेकर आपके शहर तक जानिए 22 जनवरी का पूरा भाव
  • ♦ 10 लाख तक फ्री इलाज! केजरीवाल–मान की इस योजना से पंजाब में मच गया स्वास्थ्य का भूचाल

हमले के समय चार्ली किर्क मंच पर बैठे सवालों के जवाब दे रहे थे। उसी दौरान अचानक गोली चली और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सोशल मीडिया पर फैले वीडियो में देखा जा सकता है कि गोली लगते ही अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।

इस घटना ने अमेरिका में राजनीतिक हिंसा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हाल के दिनों में एक सांसद की हत्या, कोलोराडो में बम धमाका और ट्रंप पर हमला जैसी घटनाएँ पहले ही चिंता का कारण बनी हुई हैं।

पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चार्ली किर्क को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें “महान देशभक्त” बताया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि चार्ली अमेरिका के युवाओं से जुड़ने की अद्भुत क्षमता रखते थे। ट्रंप ने घोषणा की कि पूरे अमेरिका में झंडे रविवार शाम तक आधे झुके रहेंगे, ताकि किर्क को राष्ट्रीय सम्मान दिया जा सके।

एफबीआई ने बताया कि घटना के बाद एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया था, लेकिन पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया। जांच अभी जारी है।

चार्ली किर्क ने सिर्फ 18 साल की उम्र में टर्निंग प्वाइंट यूएसए की स्थापना की थी। उनकी स्पष्ट सोच, बेबाक बयान और ट्रंप से नजदीकी ने उन्हें अमेरिका में एक बड़े रूढ़िवादी नेता के रूप में पहचान दिलाई। धीरे-धीरे उन्होंने टर्निंग प्वाइंट को अमेरिका की राजनीति में एक प्रभावशाली संगठन बना दिया।

चार्ली किर्क की हत्या से रिपब्लिकन समर्थकों में गहरा सदमा है और अमेरिका की राजनीति पर इसका बड़ा असर देखने को मिल सकता है।

संबंधित ख़बरें
malaika arora

मलाइका अरोड़ा की डाइट नहीं, उनकी ये आदतें हैं असली फिटनेस का राज.. अभी जान लें..!

Sushila Karki

नेपाल की नई अंतरिम प्रमुख सुशीला कार्की का मोदी को सलाम! भारत-नेपाल रिश्तों पर दिया बड़ा बयान

Sunjay Kapoor Will

करिश्मा के बच्चों ने मांगा 30,000 करोड़ का हक! संजय कपूर की वसीयत पर छिड़ी बड़ी जंग, प्रिया सचदेव पर गंभीर आरोप

image
Most Viewed
gold price today 21 january 2026

Gold Price Today 21 January 2026: जनवरी में ही गोल्ड का धमाका! 21 दिन में 22 हजार महंगा हुआ सोना, चांदी भी नई ऊंचाई पर

Punjab Police

पंजाब में गैंगस्टरों की उलटी गिनती शुरू! 72 घंटे का ऑपरेशन प्रहार, 2000 टीमें मैदान में, DGP का अल्टीमेटम

Bajaj Pulsar New Bike:

2026 में आए दो नए क्लासिक पल्सर मॉडल, डीलरशिप पर पहुंचीं बाइक्स, जानिए कौन-सा वैरिएंट बन सकता है लोगों की पहली पसंद

Punjab News

27 साल के अमरवीर सिंह की कनाडा में अचानक मौत, लौटने से पहले ही परिवार में छा गया मातम

Charanjit Singh Channi

दलित बयान ने बिगाड़ा कांग्रेस का खेल? चन्नी के समर्थन में 35 नेता, वडिंग का बड़ा मैसेज

Punjab Weather

पंजाब में मौसम का डबल अटैक! घना कोहरा, फिर आंधी-बारिश और 50 Km/h तूफानी हवाओं का अलर्ट

Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home