• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • International

‘लोग लाठियां लेकर पीछे…’ नेपाल हिंसा में फंसी भारतीय महिला ने लगाई Modi सरकार से मदद की गुहार!

Nepal Gen-Z protest: नेपाल में Gen-Z प्रदर्शनों के बीच पोखरा से भारतीय महिला ने मदद की गुहार लगाई. होटल में लगी आग से जान बचाकर निकलीं, विदेश मंत्रालय ने जारी किए आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर.

  • Samachaar Desk | 10 Sep 2025 01:48 PM
‘लोग लाठियां लेकर पीछे…’ नेपाल हिंसा में फंसी भारतीय महिला ने लगाई Modi सरकार से मदद की गुहार!

नेपाल में हाल ही में भड़के Gen-Z प्रदर्शनों ने हालात बेहद गंभीर बना दिए हैं. इस दौरान पोखरा से सामने आए एक वीडियो ने सबको चौंका दिया है. वीडियो में एक भारतीय महिला उपासना गिल मोदी सरकार और भारतीय दूतावास से मदद की अपील करती नजर आ रही हैं.

होटल में लगी आग, मुश्किल से बची जान

उपासना गिल ने बताया कि वह पोखरा में एक वॉलीबॉल लीग की मेजबानी करने आई थीं. जिस होटल में वह ठहरी हुई थीं, उसे प्रदर्शनकारियों ने आग के हवाले कर दिया. उनका पूरा सामान उसी होटल के कमरे में था. उस समय वह पास के एक स्पा में थीं, लेकिन अचानक लाठी-डंडों से लैस भीड़ उनके पीछे दौड़ पड़ी. उन्होंने कहा कि बड़ी मुश्किल से वह जान बचाकर वहां से निकल पाईं.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

"पर्यटकों को भी नहीं बख्शा गया"

वीडियो में उपासना ने दावा किया कि प्रदर्शनकारियों का गुस्सा इतना भयंकर था कि उन्होंने यह भी नहीं देखा कि सामने कोई पर्यटक है या काम से आया व्यक्ति. उन्होंने बताया, “हर जगह आग लगाई जा रही है. लोग बिना सोचे-समझे तोड़फोड़ और हिंसा कर रहे हैं. यहां हालात बहुत खराब हैं और हम सब असुरक्षित महसूस कर रहे हैं.”

Upasana Gill is Indian. She has gone to Pokhara Nepal to host a volleyball league.

The hotel where she was staying has been burned down by protesters. Upasana is saying that people ran at her with sticks to beat her.

Government of India, please help. pic.twitter.com/8eTbWfzwfd

— Shruti Dhore (@ShrutiDhore) September 10, 2025

“भारतीय दूतावास तक मेरा संदेश पहुंचाएं”

उपासना ने हाथ जोड़कर विनती की कि उनका संदेश भारतीय दूतावास और भारत सरकार तक पहुंचाया जाए. उन्होंने कहा कि उनके साथ कई और लोग भी फंसे हुए हैं, जिन्हें तत्काल मदद की जरूरत है. फिलहाल वे किसी अन्य होटल में शरण लिए हुए हैं, लेकिन आगे की स्थिति को लेकर बेहद चिंतित हैं.

विदेश मंत्रालय की एडवाइजरी

इस पूरे मामले के बाद भारत के विदेश मंत्रालय ने नेपाल में मौजूद भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है. मंत्रालय ने कहा कि सभी लोग स्थानीय प्रशासन और काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास द्वारा दी जा रही सुरक्षा सलाह का पालन करें. साथ ही आपात स्थिति में तुरंत संपर्क के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं:

1. 977 - 980 860 2881 (व्हाट्सएप कॉल भी संभव)

2. 977 - 981 032 6134 (व्हाट्सएप कॉल भी संभव)

स्थिति बनी हुई है तनावपूर्ण

नेपाल में जारी Gen-Z आंदोलन सोशल मीडिया बैन और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों से जुड़ा है. इसकी वजह से कई शहरों में आगजनी और हिंसा की घटनाएँ हो रही हैं. पोखरा की यह घटना एक बार फिर यह दर्शाती है कि हालात बेहद नाजुक हैं और पर्यटकों की सुरक्षा गंभीर खतरे में है.

संबंधित ख़बरें
Punjab News

पंजाब के राज्यपाल ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया, लोगों को राहत देने का आश्वासन दिया

Punjab News

पंजाब के किसान और विपक्ष ने मोदी के 1,600 करोड़ रुपये के बाढ़ राहत पैकेज को मजाक बताया

Nepal Protests

नेपाल में जेनरेशन जेड के प्रदर्शनकारियों ने संविधान सुधार और तीन दशकों की लूट की जांच की मांग की

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home