ईरान और इजरायल के बीच तनाव अब खुली जंग में तब्दील होता दिख रहा है. इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) ने दावा किया है कि उन्होंने ईरान के छह सैन्य हवाई अड्डों पर एयरस्ट्राइक की है, जिसमें 15 लड़ाकू विमान और हेलिकॉप्टर तबाह कर दिए गए. IDF का कहना है कि ये हमले ईरान की उस आक्रामक क्षमता को खत्म करने के लिए किए गए हैं जो इजरायल के विमानों और जमीन पर हमले की योजना के तहत तैयार की जा रही थी.
IDF की यह कार्रवाई अमेरिका द्वारा ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर एयरस्ट्राइक के एक दिन बाद हुई है. जवाबी कार्रवाई में ईरान ने भी इजरायल के प्रमुख शहरों जैसे तेल अवीव और हैफ़ा पर मिसाइल हमले किए थे, जिसके बाद हालात और बिगड़ते चले गए.
IDF ने बयान में कहा गया कि इजरायल सेना ने जानकारी दी कि सैन्य खुफिया निदेशालय से मिली सटीक सूचनाओं के आधार पर केर्मानशाह इलाके में सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइलों के लॉन्च और स्टोरेज साइट्स को पूरी तरह ध्वस्त किया गया. 'हमारी वायुसेना ने इन ठिकानों को नष्ट कर, ईरान की सैन्य क्षमता को निर्णायक रूप से कमजोर किया है.
חיל-האוויר תקף שישה שדות תעופה של המשטר האיראני במערב, במזרח ובמרכז איראן במאמץ להעמקת העליונות האווירית.
— Israeli Air Force (@IAFsite) June 23, 2025
בתקיפות נפגעו מסלולי המראה, דירים תת-קרקעיים, מטוס תדלוק, ומטוסים מסוג F-14, F-5 ו-AH-1, השייכים למשטר האיראני. pic.twitter.com/HNPcxqiriI
IDF के मुताबिक, इस ऑपरेशन में 15 से अधिक फाइटर जेट्स ने भाग लिया और एक के बाद एक सटीक वार करके हवाई अड्डों की कार्यक्षमता को ठप कर दिया.इस ऑपरेशन से हमने ईरान की एयरफोर्स की उड़ान क्षमताओं को काफी हद तक पंगु बना दिया है," IDF ने टेलीग्राम पोस्ट में बताया.
IDF ने यह भी कहा कि इजरायल की रणनीति अब ईरानी एयरस्पेस में पूरी तरह एयर सुपीरियॉरिटी (वायु प्रभुत्व) हासिल करने की है ताकि देश की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.“IDF ईरानी शासन की सैन्य क्षमताओं को लगातार कमजोर करने और इजरायल की सुरक्षा बनाए रखने के लिए हर जरूरी कदम उठाएगा,” बयान में कहा गया.
Copyright © 2026 The Samachaar
