• Monday, May 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • International

ट्रंप को ईरान का जवाब: हम सरेंडर नहीं करेंगे, दखल दिया तो भुगतना पड़ेगा

ईरान के नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चेतावनी देते हुए कहा, ईरान कभी आत्मसमर्पण नहीं करेगा और अगर अमेरिका ने सैन्य दखल देने की कोशिश की तो इसके गंभीर और अपूरणीय परिणाम भुगतने होंगे।

  • Saurabh | 18 Jun 2025 04:39 PM
ट्रंप को ईरान का जवाब: हम सरेंडर नहीं करेंगे, दखल दिया तो भुगतना पड़ेगा

बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को साफ और सख्त संदेश देते हुए ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने कहा, सुन.. ईरान सरेंडर नहीं करेंगा और ना किसी तरह का हार मानेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर अमेरिका ने सैन्य हमला करने की कोशिश की, तो उसे ऐसा नुकसान होगा जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकेगी।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प द्वारा ईरान से "बिना शर्त आत्मसमर्पण" की मांग करने के एक दिन बाद, ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने बुधवार को टीवी पर संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ईरान किसी भी जबरन थोपे गए युद्ध के खिलाफ मजबूती से खड़ा रहेगा।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

खामेनेई ने साफ कहा, जो लोग ईरान और इसके इतिहास को जानते हैं, वे कभी भी इस देश से धमकी की भाषा में बात नहीं करेंगे। ईरानी जनता कभी आत्मसमर्पण नहीं करेगी।" उन्होंने अमेरिका को चेतावनी दी कि अगर उसने सैन्य हस्तक्षेप किया, तो उसे भारी और अपूरणीय नुकसान झेलना पड़ेगा।

बता दें कि मंगलवार देर रात ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने इजराइल के खिलाफ युद्ध का ऐलान किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, "जंग शुरू होती है। हम आतंकी इजराइल को कड़ा जवाब देंगे। उन पर कोई दया नहीं होगी।" इसके तुरंत बाद ईरान ने इजराइल पर 25 मिसाइलें दागीं।

व्हाट्सऐप पर पाबंदी

ईरानी सरकार ने देश के नागरिकों को अपने स्मार्टफोन से व्हाट्सऐप हटाने का आदेश दिया है। सरकार का आरोप है कि इस ऐप के जरिए इजराइल को ईरानी नागरिकों की निजी जानकारी भेजी जा रही है। हालांकि, व्हाट्सऐप ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है।

ईरान में मौतों की संख्या

13 जून से चल रहे संघर्ष में अब तक ईरान में करीब 600 लोगों की मौत हो चुकी है। वॉशिंगटन स्थित एक मानवाधिकार संगठन के अनुसार, अब तक 585 लोगों की मौत और 1,326 लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है।

हालांकि, ईरानी सरकार ने आधिकारिक रूप से अंतिम बार सोमवार को आंकड़े जारी किए थे, जिनके अनुसार अब तक 224 नागरिक मारे गए और 1,277 घायल हुए हैं। ईरान के जवाबी हमले में कम से कम 24 इजराइली नागरिकों की भी जान गई है।

संबंधित ख़बरें
ऑपरेशन सिंदूर जारी है! 35 मिनट में मोदी ने ट्रंप को सुनाया पूरा सच, ठुकराया US का न्योता

ऑपरेशन सिंदूर जारी है! 35 मिनट में मोदी ने ट्रंप को सुनाया पूरा सच, ठुकराया US का न्योता

मेरी मम्मी ने ही पापा को मार डाला...' 9 साल के मासूम की चुप गवाही ने खोली कत्ल की साजिश

मेरी मम्मी ने ही पापा को मार डाला...' 9 साल के मासूम की चुप गवाही ने खोली कत्ल की साजिश

 जिसे मरा समझ बैठे थे सब, वो बोली- ‘मैं जिंदा हूं’! भाभी कमल कौर के वीडियो से मचा बवाल

जिसे मरा समझ बैठे थे सब, वो बोली- ‘मैं जिंदा हूं’! भाभी कमल कौर के वीडियो से मचा बवाल

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home