• Monday, May 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • International

रूस से तेल खरीद पर रोक की खबरों को भारत सरकार ने बताया बेबुनियाद, बोली- 'ऊर्जा नीति हमारे हितों और बाजार पर आधारित है'

रूस से कच्चे तेल की खरीद रोकने की खबरों को लेकर भारत सरकार ने बड़ा बयान दिया है. सूत्रों के हवाले से सरकार ने साफ किया है कि भारतीय सार्वजनिक तेल कंपनियों द्वारा रूसी तेल की खरीद बंद करने की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है.

  • Golu Dwivedi | 02 Aug 2025 11:35 AM
रूस से तेल खरीद पर रोक की खबरों को भारत सरकार ने बताया बेबुनियाद, बोली- 'ऊर्जा नीति हमारे हितों और बाजार पर आधारित है'

रूस से कच्चे तेल की खरीद रोकने की खबरों को लेकर भारत सरकार ने बड़ा बयान दिया है. सूत्रों के हवाले से सरकार ने साफ किया है कि भारतीय सार्वजनिक तेल कंपनियों द्वारा रूसी तेल की खरीद बंद करने की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है और भारत की ऊर्जा नीति पूरी तरह से राष्ट्रीय हित और बाजार की परिस्थितियों पर आधारित है. यह प्रतिक्रिया ऐसे समय आई है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल खरीद पर कथित रोक को "एक अच्छा कदम" करार दिया है.

दरअसल, हाल ही में मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम, भारत पेट्रोलियम और मैंगलोर रिफाइनरी जैसे सरकारी तेल रिफाइनर पिछले कुछ दिनों से रूसी तेल की नई खरीद नहीं कर रहे हैं. इस दावे ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हलचल मचा दी थी। लेकिन अब भारत सरकार ने इन खबरों को नकारते हुए स्पष्ट कर दिया है कि कोई आधिकारिक रोक नहीं लगी है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

ऊर्जा खरीद में हस्तक्षेप नहीं, नीति राष्ट्रीय हितों पर आधारित: सरकार

सरकारी सूत्रों ने बताया कि, भारत की ऊर्जा खरीद पूरी तरह से बाजार की शक्तियों और राष्ट्रीय हितों से संचालित होती है। हमारे पास ऐसा कोई संकेत नहीं है कि सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने रूसी तेल की खरीद बंद कर दी है. इस बयान के माध्यम से सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि मीडिया में चल रही रिपोर्टों के विपरीत भारत का ऊर्जा क्षेत्र फिलहाल किसी भी तरह के अमेरिकी दबाव में नहीं है.

विदेश मंत्रालय का भी बयान, 'नीति स्पष्ट है'

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंदीप जैसवाल ने शुक्रवार को एक सवाल के जवाब में कहा कि ऊर्जा से संबंधित हमारे रुख को लेकर कोई अस्पष्टता नहीं है. हमारी ऊर्जा जरूरतें इस पर निर्भर करती हैं कि वैश्विक बाजार में क्या उपलब्ध है और वैश्विक परिस्थितियाँ कैसी हैं. उन्होंने यह भी कहा कि भारत की ऊर्जा खरीद की रणनीति में किसी एक देश के दबाव का असर नहीं होता, बल्कि यह एक संतुलित और हित-आधारित नीति है.

ट्रंप की चेतावनी और बयान ने बढ़ाई तल्ख़ी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 30 जुलाई को भारतीय वस्तुओं पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की थी. इसके बाद उन्होंने रूसी हथियार और तेल खरीद को लेकर भारत पर निशाना साधा. ट्रंप ने भारत और रूस को 'मरी हुई अर्थव्यवस्थाएं' कहते हुए कहा कि मुझे परवाह नहीं है कि भारत रूस के साथ क्या करता है. ट्रंप के इस बयान को लेकर भारत में राजनीतिक हलकों और रणनीतिक विश्लेषकों के बीच तीखी बहस छिड़ गई है.

अमेरिका और रूस के बीच संतुलन साधता भारत

रूस से भारत के रिश्तों को लेकर पूछे गए सवाल पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जैसवाल ने कहा,भारत और रूस के बीच साझेदारी समय की कसौटी पर खरी उतरी है। यह एक स्थिर और परखा हुआ संबंध है. उन्होंने यह भी जोड़ा कि, भारत और अमेरिका के रिश्ते भी मजबूत हैं और हमें पूरा विश्वास है कि यह संबंध वर्तमान तनावों के बावजूद आगे बढ़ते रहेंगे.

संबंधित ख़बरें
rat

घर में बार-बार चूहे आ रहे हैं? ये 4 नेचुरल ट्रिक अपनाओ और बिना जहर के हमेशा के लिए छुटकारा पाओ!

dog breeds

इन डॉग्स को पालना मतलब मौत को न्योता देना! इन पर लगे हैं इंटरनेशनल बैन — वजहें हैरान कर देंगी

kamal kapoor

रणबीर-करीना से भी जुड़ा है रिश्ता! बॉलीवुड के इस खलनायक की असली जिंदगी किसी फिल्म से कम नहीं थी!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home