• Saturday, Apr 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • International

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे गिरफ्तार, सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप में सीआईडी ने गिरफ्तार किया।

  • Saurabh | 22 Aug 2025 04:01 PM
श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे गिरफ्तार, सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप

Ranil WickremeSinghe: श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार को आपराधिक जांच विभाग (CID) ने उन्हें पूछताछ के बाद हिरासत में लिया। बताया गया कि यह मामला उनकी सितंबर 2023 की लंदन यात्रा से जुड़ा है, जब वे अपनी पत्नी मैत्री के सम्मान में आयोजित एक समारोह में शामिल हुए थे।

76 वर्षीय विक्रमसिंघे उस समय राष्ट्रपति थे। वे हवाना में हुए जी-77 शिखर सम्मेलन से लौटते समय लंदन रुके और वहाँ अपनी पत्नी के सम्मान में ब्रिटेन के वॉल्वरहैम्प्टन विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए। अधिकारियों का आरोप है कि इस यात्रा में सरकारी धन का इस्तेमाल हुआ और उनके अंगरक्षकों का खर्च भी राज्य ने उठाया।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

हालांकि, विक्रमसिंघे ने पहले साफ कहा था कि लंदन यात्रा का खर्च उनकी पत्नी ने निजी तौर पर उठाया था और इसमें सरकारी धन शामिल नहीं था। लेकिन CID का कहना है कि उनके पास सबूत हैं कि इस यात्रा के लिए सरकारी संसाधनों का उपयोग हुआ। गिरफ्तारी के बाद अधिकारियों ने उन्हें कोलंबो फोर्ट मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश करने की बात कही।

रानिल विक्रमसिंघे जुलाई 2022 में उस समय राष्ट्रपति बने थे, जब गोटाबाया राजपक्षे ने भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन के खिलाफ जनता के गुस्से और विरोध प्रदर्शनों के चलते इस्तीफा दिया था। विक्रमसिंघे को 2022 के सबसे बड़े आर्थिक संकट के दौरान देश की हालत संभालने और अर्थव्यवस्था को स्थिर करने का श्रेय दिया जाता है। इसके बावजूद, सितंबर 2023 में हुए चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा और वे दोबारा राष्ट्रपति नहीं बन सके।

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अदा डेराना टीवी चैनल ने बताया कि विक्रमसिंघे को तब गिरफ्तार किया गया जब वे सीआईडी के दफ्तर बयान दर्ज कराने पहुंचे थे। यह गिरफ्तारी श्रीलंका की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम मानी जा रही है, क्योंकि विक्रमसिंघे लंबे समय से देश की राजनीति में एक प्रमुख चेहरा रहे हैं।

संबंधित ख़बरें
Rekha Gupta

अब जनसुनवाई केवल मेरे घर पर ही नहीं, दिल्ली की हर विधानसभा में होगी: सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान

India-Russia relations

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मॉस्को में पुतिन से की मुलाकात, भारत-रूस रिश्तों को मजबूत करने पर जोर

Supreme Court amended its order on stray dogs

सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों पर आदेश में किया संशोधन, नसबंदी व टीकाकरण के बाद छोड़े जा सकेंगे

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home