• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • International

बांग्लादेश में खून-खराबा! एक और नेता के सिर में गोली, हिंदू युवक को जिंदा जलाया – हालात बेकाबू

Bangladesh Violence: बांग्लादेश में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है. एक और राजनीतिक नेता के सिर में गोली मारी गई, वहीं हिंदू युवक को जिंदा जलाने की घटना ने हालात और तनावपूर्ण बना दिए हैं.

  • Samachaar Desk | 22 Dec 2025 02:12 PM
बांग्लादेश में खून-खराबा! एक और नेता के सिर में गोली, हिंदू युवक को जिंदा जलाया – हालात बेकाबू

पड़ोसी देश बांग्लादेश में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं. राजनीतिक हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है. बीते सप्ताह इंकलाब मंच के नेता शरीफ उस्मान हादी की हत्या के बाद अब नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) के नेता मोतालेब शिकदर पर जानलेवा हमला हुआ है. सोमवार सुबह करीब 11:45 बजे खुलना डिविजन में बाइक सवार हमलावरों ने शिकदर के सिर को निशाना बनाकर गोली चलाई. गंभीर हालत में उन्हें तुरंत खुलना मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल ले जाया गया.

डॉक्टरों का दावा: हत्या की मंशा से चली थी गोली

स्थानीय मीडिया ‘डेली स्टार’ के अनुसार, डॉक्टरों ने बताया कि हमलावरों का इरादा शिकदर को मारने का था. हालांकि किस्मत से गोली उनके कान को छूते हुए निकल गई, जिससे वह घायल तो हुए, लेकिन फिलहाल खतरे से बाहर हैं. पुलिस थाना प्रभारी अनिमेश मंडल ने भी पुष्टि की कि घायल नेता को गंभीर अवस्था में अस्पताल लाया गया था और उनकी हालत अब स्थिर है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

शरीफ उस्मान हादी की हत्या से भड़की हिंसा

इस हमले से पहले ढाका-8 सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे इंकलाब मंच के नेता शरीफ उस्मान हादी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. पालटन इलाके में उनके सिर में गोली मारी गई थी. पहले उनका इलाज ढाका मेडिकल कॉलेज में हुआ, फिर सिंगापुर भेजा गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी. हादी की मौत के बाद देशभर में हिंसा और अस्थिरता और बढ़ गई.

भीड़ हिंसा का कहर, हिंदू युवक को जिंदा जलाया

राजनीतिक हिंसा के साथ-साथ सांप्रदायिक घटनाएं भी सामने आ रही हैं. मयमनसिंह जिले में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास को भीड़ ने जिंदा जला दिया. आरोप था कि उसने धार्मिक भावनाएं आहत की हैं. इस दिल दहला देने वाली घटना ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ा दी है.

भारत ने जताई कड़ी आपत्ति

दीपू चंद्र दास की हत्या पर भारत ने सख्त ऐतराज जताते हुए बांग्लादेश सरकार से अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है. वहीं बांग्लादेश पुलिस ने सफाई दी कि सूचना देर से मिलने के कारण युवक को बचाया नहीं जा सका.

शेख हसीना के बाद और बिगड़े हालात

विशेषज्ञों का मानना है कि 2024 में शेख हसीना की सत्ता से विदाई के बाद हालात लगातार खराब हुए हैं. मौजूदा सरकार पर कट्टरपंथी तत्वों को संरक्षण देने के आरोप लग रहे हैं. राजनीतिक हत्याएं, भीड़ हिंसा और अल्पसंख्यकों पर हमले बांग्लादेश की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं.

संबंधित ख़बरें
Gold Rate

Gold Price Today: सोने की कीमतों में तूफानी उछाल! जानिए अपने शहर के ताजा रेट

PM Modi

Ajmer Sharif Chadar Controversy: PM मोदी की चादर पर सुप्रीम कोर्ट में बवाल! अदालत ने क्यों कहा—अभी नहीं?

Drishyam 3

अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ का धमाका… फैमिली के लिए चौकीदार बनेंगे अजय, रिलीज डेट जानकर फैंस हुए बेसब्र!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home