• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • International

ग्लोबल वॉर्मिंग से तबाह होगा पाकिस्तान? AI ने कर दी भविष्यवाणी

AI की एक रिपोर्ट में पाकिस्तान को लेकर खतरनाक भविष्यवाणी की गई है, जिसमें कहा गया है कि देश को हर 15 साल में भीषण बाढ़ और सूखे का सामना करना पड़ सकता है. यह विश्लेषण दक्षिण कोरिया की POSTECH यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर जोंगहुन काम और उनकी टीम ने किया है.

  • Samachaar Desk | 05 Sep 2025 09:28 PM
ग्लोबल वॉर्मिंग से तबाह होगा पाकिस्तान? AI ने कर दी भविष्यवाणी

तकनीक जहां दुनिया को बेहतर बनाने का वादा करती है, वहीं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब भविष्य की कुछ डरावनी तस्वीरें भी दिखा रहा है. हाल ही में AI द्वारा पाकिस्तान को लेकर की गई एक भविष्यवाणी ने पड़ोसी देश में खलबली मचा दी है. रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले वर्षों में पाकिस्तान को हर 15 साल में विनाशकारी बाढ़ और सूखे का सामना करना पड़ सकता है और अगर पिछले कुछ वर्षों के मौसम पर नजर डालें, तो यह चेतावनी हकीकत से बहुत दूर नहीं लगती.

दक्षिण कोरिया की पोहांग यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (POSTECH) के प्रोफेसर जोंगहुन काम और उनकी टीम ने इस विश्लेषण को अंजाम दिया है. उन्होंने AI मॉडल की मदद से पाकिस्तान के जलवायु भविष्य की सटीक भविष्यवाणी करने का प्रयास किया. रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान में स्थित ऊपरी सिंधु नदी क्षेत्र में मौसम संबंधी आपदाएं चक्रवाती रूप से लौटेंगी.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

ग्लोबल वॉर्मिंग: तबाही का असली कारण

AI मॉडल के मुताबिक, इस विनाश का मुख्य कारण है तेजी से बढ़ती ग्लोबल वॉर्मिं. ग्लेशियरों का पिघलना, बारिश का अनियमित पैटर्न और तापमान में लगातार बदलाव पाकिस्तान के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकते हैं. सिंधु जैसी नदियां, जिन पर पाकिस्तान की खेती, जल आपूर्ति और ऊर्जा निर्भर करती है, अब खतरे में हैं. ऊंचाई वाले इलाकों में ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं जिससे नदियों का बहाव अनियंत्रित हो रहा है.

क्यों जरूरी हो गई AI की मदद?

पारंपरिक जलवायु मॉडल अक्सर पहाड़ी और घाटी क्षेत्रों में सटीक अनुमान नहीं दे पाते. वहां या तो बारिश कम आंकते हैं या फिर अत्यधिक. यही वजह थी कि प्रोफेसर काम की टीम ने AI मॉडल को ट्रेंड किया, जिसमें पिछले दशकों का रियल-टाइम क्लाइमेट डेटा फीड किया गया. इसका नतीजा था एक हाई-प्रिसिशन मॉडल जिसने बताया कि:

ऊपरी सिंधु नदी क्षेत्र में हर 15 साल में बड़ी बाढ़ और सूखे की संभावना है. अन्य नदियों के किनारे बसे इलाकों में ये घटनाएं हर 11 साल में हो सकती हैं.

क्या पाकिस्तान तैयार है?

AI की यह रिपोर्ट अब पाकिस्तान में बहस और डर दोनों को जन्म दे रही है. सोशल मीडिया पर लोग इस भविष्यवाणी को लेकर चिंता जता रहे हैं और सवाल पूछ रहे हैं कि क्या पाकिस्तान इस आपदा से निपटने के लिए तैयार है? क्या समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले दशक में पाकिस्तान बार-बार प्रकृति की मार नहीं झेलेगा?

संबंधित ख़बरें
nirahua aamrapali

एक नहीं, दो नहीं… 25 बार साथ आए स्क्रीन पर! निरहुआ-आम्रपाली की जोड़ी के पीछे की असली कहानी जानकर आप भी चौंक जाएंगे

CM Bhagwant Mann

दो दिनों से अस्वस्थ सीएम भगवंत मान, डॉक्टरों की सलाह पर कराया गया भर्ती

rekha

अमिताभ ही नहीं... रेखा का नाम जुड़ा था इस पाकिस्तानी क्रिकेटर साथ! मां भी हो गई थी राजी

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home