• Monday, Mar 02, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

IndiGo का सबसे बड़ा संकट! 550 फ्लाइटें रद्द, यात्रियों में हाहाकार... क्या एयरलाइन डूब रही है?

IndiGo Crisis: इंडिगो पर बड़ा संकट… एक दिन में 550 से ज्यादा फ्लाइटें रद्द, OTP सिर्फ 19.7% पर पहुंची. यात्रियों में हड़कंप, सरकार की कड़ी कार्रवाई जानें इंडिगो के इस क्राइसिस की पूरी वजह.

  • Samachaar Desk | 06 Dec 2025 02:00 PM
IndiGo का सबसे बड़ा संकट! 550 फ्लाइटें रद्द, यात्रियों में हाहाकार... क्या एयरलाइन डूब रही है?

इस हफ्ते इंडिगो के लिए आसमान कुछ ज्यादा ही भारी रहा. देश की सबसे बड़ी एयरलाइन अचानक एक ऐसे संकट में फंस गई, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. एक ही दिन में 550 से ज्यादा फ्लाइटों का रद्द होना यात्रियों के लिए सिरदर्द बन गया. एयरपोर्ट्स पर लंबी लाइनें, घंटों की देरी, और लगातार हो रहे कैंसिलेशन ने यात्रियों को गुस्से में भर दिया. मुंबई में 118, बेंगलुरु में 100, हैदराबाद में 75 फ्लाइटें ठप रहीं. हालात इतने बिगड़ गए कि इंडिगो की कभी शान रही ऑन-टाइम परफॉर्मेंस सिर्फ 19.7% पर आकर टिक गई.

स्थिति को देखते हुए DGCA और उड्डयन मंत्रालय ने तुरंत कंपनी के शीर्ष प्रबंधन को तलब किया. वहीं CEO पीटर एल्बर्स ने खुलकर माना, “हमने जो भरोसा बनाया था, उसे वापस पाना आसान नहीं होगा.”

ये भी पढें

  • ♦ Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda: शादी के बाद पति विजय देवरकोंडा संग गांव पहुंची रश्मिका मंदाना, हुआ भव्य स्वागत
  • ♦ Psoriasis: क्या होता है सोरायसिस, कितने प्रकार की होती है ये बीमारी, जानें लक्षण?
  • ♦ होली के रंगों से परेशान? सिर्फ 30 मिनट में आपका चेहरा होगा पहले जैसा साफ, जानिए आसान नेचुरल ट्रिक!

इंडिगो सिर्फ एक एयरलाइन नहीं

आज जो इंडिगो भारत की 64% घरेलू उड़ानों का संचालन कर रही है, उसकी शुरुआत बेहद साधारण विचार से हुई थी. 2005 में राहुल भाटिया और राकेश गंगवाल ने ऐसा एयरलाइन मॉडल बनाया जिसमें कोई दिखावट नहीं, कोई फिजूलखर्ची नहीं—सिर्फ समय पर उड़ान और लो-कॉस्ट सर्विस.

दुनिया तब दंग रह गई जब पहली उड़ान से पहले ही कंपनी ने 100 एयरबस A320 का ऑर्डर दे दिया. 2006 में पहली उड़ान भरी और कुछ ही सालों में इंडिगो ने एयर इंडिया, जेट और किंगफिशर जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए भारत के आसमान पर राज करना शुरू कर दिया. इसके बाद 2019 में 300 और 2023 में 500 जहाजों का ऐतिहासिक ऑर्डर देकर इंडिगो ने साफ कर दिया कि वह लंबी दौड़ के लिए तैयार है.

इंडिगो की असली ताकत—उसका बिजनेस मॉडल

इंडिगो का मॉडल बहुत सीधा था:

  • एक जैसा विमान बेड़ा
  • तेज टर्नअराउंड
  • सेल-एंड-लीसबैक से कैशफ्लो
  • टिकटों से ज्यादा कमाई एंसिलरी चार्जेज से (बैग, सीट, भोजन)

किंगफिशर जहाँ लक्ज़री में फंस गया और जेट एयरवेज लागत में डूब गया, वहीं इंडिगो ने भरोसे को अपनी पहचान बनाया. कोविड के दौरान जब पूरी एविएशन दुनिया ढह रही थी, इंडिगो ने तेजी से बदलाव किए कुछ विमानों को कार्गो प्लेन में बदला, छोटे शहरों पर फोकस किया और तेज़ी से मुनाफे में लौट आई.

यही नहीं, इंडिगो भारत की पहली एयरलाइन बनने वाली थी जिसने एक ही साल में 10 करोड़ यात्री उड़ाए.

संस्थापकों के बीच मतभेद—फिर भी कंपनी आगे बढ़ती रही

इंडिगो की उड़ान के बीच एक दौर ऐसा भी आया जब संस्थापक राहुल भाटिया और राकेश गंगवाल के बीच विवाद खुलकर सामने आए. गंगवाल बेहतर गवर्नेंस चाहते थे, जबकि भाटिया नियंत्रण. मामला इतना बढ़ा कि 2025 तक गंगवाल ने अपनी पूरी हिस्सेदारी ही बेच दी. इसके बावजूद कंपनी रुकी नहीं और इंटरनेशनल सेक्टर में A350 और बोइंग 777 के साथ कदम बढ़ा रही है. लेकिन मौजूदा संकट ने दिखाया कोई भी एयरलाइन अजेय नहीं

इस बार तीन चीजें एक साथ टकराईं

  • नए ड्यूटी टाइम नियम
  • क्रू की भारी कमी
  • सर्दियों की भीड़

इन सबने इंडिगो को लगभग जमीन पर ला दिया. सरकार ने फिलहाल नियमों को पीछे खींचकर राहत दी है, लेकिन चुनौतियां अभी खत्म नहीं हुईं. Air India की आक्रामक वापसी, बढ़ती लागतें और वैश्विक अनिश्चितताएं इंडिगो के सामने नई मुश्किलें खड़ी कर रही हैं. फिर भी इतिहास गवाही देता है इंडिगो जब भी गिरती है, और ऊंची उड़ान भरकर लौटती है.

संबंधित ख़बरें
Katha Vachak Indresh Upadhyay wedding

Katha Vachak Indresh Upadhyay wedding: तिरुपति बालाजी की शैली में मंडप और इतने पंडितों के बीच हुआ विवाह

Malti Chahar Amaal Malik

Bigg Boss 19: मालती चाहर ने तोड़ी चुप्पी, अमाल मलिक डेटिंग को लेकर किया खुलासा!

Dhurandhar box office

पहले दिन ही ‘धुरंधर’ ने उड़ाए सारे रिकॉर्ड! रणवीर सिंह का कमबैक पड़ा इतना भारी कि बॉलीवुड हिल गया!

image
Most Viewed
Chandra Grahan

Chandra Grahan: 3 मार्च को लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण! जानें समय, सूतक काल और क्या करें-क्या न करें

holi 2026

होली के रंगों से परेशान? सिर्फ 30 मिनट में आपका चेहरा होगा पहले जैसा साफ, जानिए आसान नेचुरल ट्रिक!

What Are The Early Signs Of Psoriasis jane kya hote hai lakshan

Psoriasis: क्या होता है सोरायसिस, कितने प्रकार की होती है ये बीमारी, जानें लक्षण?

india Canada meeting in hyderabad modi carney delhi talks

पहली बार भारत दौरे पर कार्नी, पीएम मोदी से की मुलाकात, इन मुद्दों पर बनी सहमति?

rashmika mandana Vijay deverakonda grand welcome village after wedding

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda: शादी के बाद पति विजय देवरकोंडा संग गांव पहुंची रश्मिका मंदाना, हुआ भव्य स्वागत

T20 World Cup 2026

संजू का सुपर शो, 97* से टूटा वेस्टइंडीज का सपना! अब सेमीफाइनल में इंग्लैंड से महायुद्ध

Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home