• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

पाकिस्तानी आतंकियों को पहलगाम में किसने दी पनाह? NIA ने दो आरोपियों को दबोचा

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए भीषण आतंकी हमले में मारे गए 26 निर्दोष नागरिकों की हत्या को लेकर अब एक बड़ा खुलासा हुआ है. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने रविवार को इस हमले में आतंकियों को पनाह देने और लॉजिस्टिक सहायता मुहैया कराने के आरोप में दो स्थानीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है

  • Sagar | 22 Jun 2025 12:32 PM
पाकिस्तानी आतंकियों को पहलगाम में किसने दी पनाह? NIA ने दो आरोपियों को दबोचा

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए भीषण आतंकी हमले में मारे गए 26 निर्दोष नागरिकों की हत्या को लेकर अब एक बड़ा खुलासा हुआ है. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने रविवार को इस हमले में आतंकियों को पनाह देने और लॉजिस्टिक सहायता मुहैया कराने के आरोप में दो स्थानीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपियों ने इस हमले में शामिल तीन पाकिस्तानी आतंकियों की पहचान भी उजागर की है, जो प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े थे.

कौन हैं गिरफ्तार आरोपी?

गिरफ्तार किए गए दोनों व्यक्ति, परवेज अहमद जोथर (बटकूट, पहलगाम) और बशीर अहमद जोथर (हिल पार्क, पहलगाम) हैं. एनआईए के अनुसार, इन दोनों ने जानबूझकर हमले से पहले इन तीनों आतंकियों को हिल पार्क इलाके के एक सीज़नल ढोक (झोंपड़ी) में शरण दी थी और उनके लिए खाना, ठहरने और हमले के लिए जरूरी सामग्री का इंतज़ाम किया था.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

आतंकियों ने हिंदू पर्यटकों को बना लिया था निशाना

22 अप्रैल को चार हथियारबंद आतंकियों ने बाईसारन घाटी में कहर बरपाया था. आतंकियों ने हिंदू पर्यटकों की धार्मिक पहचान की पुष्टि करने के बाद उन्हें बेहद नज़दीक से गोली मार दी थी। इस हमले में 25 पर्यटकों और एक स्थानीय व्यक्ति की जान गई थी, जबकि 16 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे. NIA ने अपने बयान में कहा, यह हमला न केवल धार्मिक भेदभाव के आधार पर की गई हत्याओं का प्रतीक है, बल्कि हाल के वर्षों में देश के सबसे भयानक आतंकी हमलों में से एक था.

ऑपरेशन सिंदूर और भारत की जवाबी कार्रवाई

इस जघन्य हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव अपने चरम पर पहुंच गया. भारत ने 7 मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) और पाकिस्तान में स्थित आतंकी ठिकानों पर सटीक हवाई हमले किए. इन हमलों में लश्कर-ए-तैयबा के नौ कैंप पूरी तरह ध्वस्त हो गए और 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए.

पाकिस्तानी डीजीएमओ ने मांगी थी 'सीज़फायर'

पाकिस्तान की ओर से संघर्षविराम उल्लंघन की घटनाएं बढ़ीं, लेकिन 10 मई को पाकिस्तान के डीजीएमओ ने भारत से बातचीत की अपील की और दोनों देशों के बीच संघर्षविराम की सहमति बनी. भारत ने स्पष्ट संदेश दिया कि यदि पाकिस्तान ने दोबारा कोई दुस्साहस किया, तो उसे पहले से कहीं ज़्यादा कठोर जवाब मिलेगा.

संबंधित ख़बरें
drishyam 3

2 अक्टूबर फिर से बनेगा रहस्य का दिन! अजय देवगन की 'दृश्यम 3' की शूटिंग डेट और रिलीज से उठा पर्दा

 इजरायल- ईरान के जंग में अमेरिका की एंट्री, ट्रंप ने ईरान के न्यूक्लियर ठिकानों पर बरसाए बम- Top Updates

इजरायल- ईरान के जंग में अमेरिका की एंट्री, ट्रंप ने ईरान के न्यूक्लियर ठिकानों पर बरसाए बम- Top Updates

 23 जून के नतीजे पलटेंगे AAP की सियासत? जालंधर में नए चेहरों की होगी एंट्री!

23 जून के नतीजे पलटेंगे AAP की सियासत? जालंधर में नए चेहरों की होगी एंट्री!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home