• Monday, May 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

23 जून के नतीजे पलटेंगे AAP की सियासत? जालंधर में नए चेहरों की होगी एंट्री!

पंजाब की राजनीति एक बार फिर करवट लेने वाली है. 23 जून को लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे सामने आने हैं, और इन परिणामों से न सिर्फ राज्य सरकार के समीकरण बदल सकते हैं

  • Sagar | 22 Jun 2025 12:23 PM
 23 जून के नतीजे पलटेंगे AAP की सियासत? जालंधर में नए चेहरों की होगी एंट्री!

पंजाब की राजनीति एक बार फिर करवट लेने वाली है. 23 जून को लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे सामने आने हैं, और इन परिणामों से न सिर्फ राज्य सरकार के समीकरण बदल सकते हैं, बल्कि ‘आप’ पार्टी की आंतरिक राजनीति भी बड़ा मोड़ ले सकती है. खासकर जालंधर जैसे राजनीतिक रूप से संवेदनशील शहर में कुछ चेहरों की ताकत बढ़ेगी, तो कुछ की कुर्सी खतरे में आ सकती है.

सूत्रों का दावा है कि उपचुनाव के बाद पंजाब मंत्रिमंडल में फेरबदल लगभग तय माना जा रहा है. इसी क्रम में जालंधर में भी पार्टी की रणनीति में व्यापक बदलाव होने की उम्मीद है, क्योंकि हाल के महीनों में वहां ‘आप’ की छवि पर कई दाग लगे हैं.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

शीतल अंगुराल भाजपा में, रमन अरोड़ा जेल में

वर्ष 2022 में ‘आप’ ने जालंधर की चार में से दो विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की थी. शीतल अंगुराल और रमन अरोड़ा के रूप में. लेकिन अब स्थिति बिल्कुल बदल चुकी है। अंगुराल पहले ही ‘आप’ को अलविदा कह चुके हैं और भाजपा का दामन थाम लिया है. वहीं रमन अरोड़ा भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल की हवा खा रहे हैं.

अरोड़ा पर आरोप है कि उन्होंने नगर निगम के तत्कालीन ए.टी.पी. सुखदेव वशिष्ठ के साथ मिलकर अवैध कॉलोनियों और इमारतों को राजनीतिक संरक्षण में पनपने दिया. दोनों पर अवैध वसूली का आरोप है, और वर्तमान में अरोड़ा नाभा जेल में बंद हैं.

सीलिंग की आड़ में 'खेल', पार्टी नेतृत्व नाखुश

जालंधर कैंट, वेस्ट, सेंट्रल और नॉर्थ विधानसभा क्षेत्रों में अवैध निर्माण को लेकर भारी बवाल मच चुका है. विजिलेंस जांच के बाद हालात कुछ ठंडे ज़रूर हुए हैं, लेकिन सूत्रों की मानें तो पार्टी नेतृत्व अभी भी नाराज़ है। रमन अरोड़ा के अलावा अन्य ‘आप’ नेता भी नेतृत्व के रडार पर हैं.

लुधियाना के नतीजों के बाद पावर समीकरण बदलने तय

पार्टी सूत्रों का कहना है कि लुधियाना उपचुनाव के बाद जालंधर में कुछ नेताओं की ताकत कम की जाएगी और नए चेहरों को सामने लाया जाएगा। वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया पहले ही इसके संकेत दे चुके हैं. अब पूरे पंजाब की निगाहें 23 जून पर टिकी हैं. यह सिर्फ एक उपचुनाव नहीं, बल्कि जालंधर की राजनीतिक दिशा और ‘आप’ पार्टी के अंदर की ताकतों के संतुलन को तय करने वाला दिन बन सकता है.

संबंधित ख़बरें
marathi actor tushar ghadigaonkar died

मराठी एक्टर तुषार घाडीगांवकर ने तोड़ा दम! काम की तंगी, शराब की लत और अकेलेपन ने छीन ली जिंदगी

drishyam 3

2 अक्टूबर फिर से बनेगा रहस्य का दिन! अजय देवगन की 'दृश्यम 3' की शूटिंग डेट और रिलीज से उठा पर्दा

 इजरायल- ईरान के जंग में अमेरिका की एंट्री, ट्रंप ने ईरान के न्यूक्लियर ठिकानों पर बरसाए बम- Top Updates

इजरायल- ईरान के जंग में अमेरिका की एंट्री, ट्रंप ने ईरान के न्यूक्लियर ठिकानों पर बरसाए बम- Top Updates

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home