• Friday, Apr 17, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

बाल ठाकरे जो न कर सके, वो फडणवीस ने कर दिया; 20 साल बाद एक मंच पर आए उद्धव-राज ठाकरे-Video

मुंबई की राजनीति में रविवार को ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला, जब दो दशकों से अलग चल रहे ठाकरे परिवार के चचेरे भाई उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे एक ही मंच पर एक साथ नजर आए.

  • Golu Dwivedi | 05 Jul 2025 02:07 PM
 बाल ठाकरे जो न कर सके, वो फडणवीस ने कर दिया; 20 साल बाद एक मंच पर आए उद्धव-राज ठाकरे-Video

मुंबई की राजनीति में रविवार को ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला, जब दो दशकों से अलग चल रहे ठाकरे परिवार के चचेरे भाई उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे एक ही मंच पर एक साथ नजर आए.'आवाज मराठीचा' नामक इस जनसभा का आयोजन शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. यह पहला मौका है जब 2005 के बाद दोनों नेताओं ने सार्वजनिक रूप से मंच साझा किया है.

यह रैली मराठी भाषा की अनिवार्यता को लेकर हाल ही में महायुति सरकार द्वारा हिंदी को तीसरी भाषा बनाने के प्रस्ताव को वापस लेने के बाद आयोजित की गई, जिसे दोनों नेताओं ने 'मराठी की जीत' बताया है. हालांकि राजनीतिक गलियारों में इसे बीएमसी चुनाव से पहले एक रणनीतिक गठजोड़ माना जा रहा है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

राज ठाकरे का हमला: "हमारे पास सड़क की ताकत है" राज ठाकरे ने मंच से जमकर हमला बोला और कहा कि जो बालासाहेब ठाकरे नहीं कर सके, वो देवेंद्र फडणवीस ने कर दिया. हमें एक मंच पर ला दिया. तुम्हारे पास विधानसभा की ताकत है, हमारे पास सड़कों की ताकत है. उन्होंने कहा कि केंद्र की 'तीन भाषा' नीति महाराष्ट्र पर थोपने की कोशिश की गई. हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट हर जगह अंग्रेजी है. बाकी किसी राज्य में नहीं, फिर महाराष्ट्र में क्यों? जब महाराष्ट्र जागता है, तब सब कांपते हैं," उन्होंने चेतावनी दी.

महाराष्ट्राने मनात जपलेला सुवर्णक्षण...! pic.twitter.com/kugbSPx0JU

— ShivSena - शिवसेना Uddhav Balasaheb Thackeray (@ShivSenaUBT_) July 5, 2025


राज ने कहा कि मराठी भाषा को लेकर कोई समझौता नहीं होगा.हिंदी तो सिर्फ 200 साल पुरानी भाषा है. अगर किसी ने मुंबई या महाराष्ट्र पर हाथ डालने की कोशिश की, तो देख लेना क्या होगा. मराठी बोलना जरूरी है, इस पर कोई बहस नहीं. जो नाटक करेगा, उसे थप्पड़ खाना पड़ेगा. but बेवजह किसी को नहीं मारना है," उन्होंने चुटीले अंदाज़ में जोड़ा.

उद्धव ठाकरे ने दिखाया मेल-मिलाप का भाव

राज ठाकरे के तीखे भाषण के बाद उद्धव ठाकरे ने थोड़ा नरम रुख अपनाया और भाईचारे का संदेश दिया कि इतने सालों बाद एक ही मंच पर मिलना हुआ। राज ने मुझे ‘आदरणीय उद्धव ठाकरे’ कहा, तो मुझे भी कहना पड़ेगा.‘आदरणीय राज ठाकरे’. उन्होंने कहा कि आज यहां जो भी मौजूद हैं, उन्होंने पार्टी विभाजन को भूलकर मराठी के लिए साथ आने का निर्णय लिया है. एक बात तय है. अब हमारे बीच की दूरी खत्म हो गई है. हम साथ आए हैं, साथ रहेंगे.

उद्धव ने केंद्र की 'वन नेशन, वन इलेक्शन' नीति पर भी निशाना साधा और कहा कि बीजेपी धीरे-धीरे सब कुछ एक करने की कोशिश कर रही है. धर्म, देश, भाषा. हिंदू और हिंदुस्तान हम मानते हैं, लेकिन हिंदी को नहीं स्वीकारेंगे. हमने मराठी को अनिवार्य किया, यह हमारी जिम्मेदारी थी. राज और उद्धव ठाकरे 2005 के मालवण उपचुनाव के दौरान आखिरी बार सार्वजनिक मंच पर साथ देखे गए थे. उस समय शिवसेना एकजुट थी और बाल ठाकरे सक्रिय राजनीति में थे। लेकिन जल्द ही पार्टी में मतभेद गहराए और नवंबर 2005 में राज ठाकरे ने एक भावुक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया.

संबंधित ख़बरें
ठाकरे बंधुओं की बड़ी सियासी वापसी! हिंदी थोपने के फैसले के खिलाफ राज-उद्धव एकजुट

ठाकरे बंधुओं की बड़ी सियासी वापसी! हिंदी थोपने के फैसले के खिलाफ राज-उद्धव एकजुट

 MS Dhoni Love Story: होटल की इंटर्न साक्षी कैसे बनीं कैप्टन कूल की लाइफ पार्टनर? आइए जानते हैं सब कुछ

MS Dhoni Love Story: होटल की इंटर्न साक्षी कैसे बनीं कैप्टन कूल की लाइफ पार्टनर? आइए जानते हैं सब कुछ

पंजाब शिक्षा बोर्ड का धमाका! अब यूट्यूब पर पढ़ेगा पूरा प्रदेश, जल्द होगा चैनल लॉन्च

पंजाब शिक्षा बोर्ड का धमाका! अब यूट्यूब पर पढ़ेगा पूरा प्रदेश, जल्द होगा चैनल लॉन्च

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home