• Sunday, Mar 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

दिल्ली में देर रात बारिश ने तोड़ी गर्मी की चेन, उमस और धूप से परेशान लोगों को मिली राहत..!

दिल्ली में देर रात हुई बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत मिली. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में और बारिश का अनुमान जताया है, जिससे तापमान 31-33 डिग्री तक गिर सकता है.

  • Samachaar Desk | 26 Jul 2025 07:56 AM
दिल्ली में देर रात बारिश ने तोड़ी गर्मी की चेन, उमस और धूप से परेशान लोगों को मिली राहत..!

दिल्ली में देर रात से बारिश का सिलसिला शुरू होने के बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली है. मौसम विभाग (IMD) ने पहले ही आज गरज के साथ बारिश की संभावना जताई थी. अनुमान के अनुसार, तापमान 28 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा.

पिछले दो दिनों से राजधानी दिल्ली में बारिश रुक गई थी. इसकी वजह मानसून ट्रफ का हिमालय की तलहटी पर अटक जाना बताया जा रहा है. इस स्थिति के चलते उत्तर-पश्चिम भारत में वर्षा की गतिविधियां काफी कम हो गई थीं. इसका असर दिल्ली पर भी दिखा, जहां शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा था. न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया.

ये भी पढें

  • ♦ डिलीवरी के बाद सिर्फ 12 हफ्तों में आलिया भट्ट ने पाया शेप! ये था उनका हेल्दी फिटनेस प्लान
  • ♦ Google ने जारी किया इमरजेंसी अपडेट, जानिए कैसे बचाएं अपना Chrome हैकिंग से
  • ♦ सिद्धू मूसेवाला के घर पहुंचे गुरदास मान, छोटे भाई को देखकर हो गए भावुक-कहा ‘बिलकुल सिद्धू जैसा’

कब मिलेगी और राहत? जानें मौसम का ताजा अपडेट

आईएमडी के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में मानसून की सक्रियता फिर से बढ़ेगी. 28 से 31 जुलाई के बीच हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. इसके साथ ही तापमान में गिरावट आने लगेगी और यह 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. मानसून की वापसी से न केवल गर्मी में कमी आएगी बल्कि उमस से भी राहत मिलेगी.

उमस और धूप ने बढ़ाई परेशानी

गुरुवार को दिल्लीवासियों को तेज धूप और उमस ने बेहाल कर दिया था. दिनभर आंशिक बादल तो रहे, लेकिन बारिश कहीं नहीं हुई. उस दिन अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहा. हवा में नमी का स्तर 94% से 58% के बीच दर्ज किया गया.

#WATCH | Delhi | Rain lashes several parts of the National Capital.

(Visuals from Kartavya Path) pic.twitter.com/Tqp7v4xQEx

— ANI (@ANI) July 25, 2025


दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) संतोषजनक लेवल पर

बारिश के बाद राजधानी की हवा में भी सुधार देखने को मिला है. सीपीसीबी के अनुसार, गुरुवार को दिल्ली का AQI 91 रहा, जिसे संतोषजनक श्रेणी में रखा जाता है. NCR के अन्य शहरों में भी वायु गुणवत्ता संतोषजनक से मध्यम श्रेणी में बनी हुई है. आने वाले दिनों में लगातार बारिश होने से प्रदूषण के स्तर में और गिरावट आने की संभावना है.

देर रात हुई बारिश ने दिल्ली को उमस और गर्मी से राहत दी है. आने वाले दिनों में और बारिश होने की उम्मीद है, जिससे तापमान में और गिरावट आएगी और मौसम सुहावना बना रहेगा.

संबंधित ख़बरें
Punjab News: बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल के लिए केंद्र सरकार ने दी कर्मचारियों को 30 दिन की सैलरी सहित छुट्टी

Punjab News: बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल के लिए केंद्र सरकार ने दी कर्मचारियों को 30 दिन की सैलरी सहित छुट्टी

Air India Crash

Air India विमान हादसे पर FAA का नया दावा! क्या पायलट ने गलती से बंद किया इंजन? जानें

aaj ka rashifal

Aaj Ka Rashifal 26 July, 2025 : करियर में कौन पाएगा प्रमोशन और किसके लिए बढ़ेगा तनाव? जानें आज का राशिफल…!

image
Most Viewed
Punjab Weather

Punjab Weather: पंजाब में बदलेगा मौसम का मिजाज! 13 जिलों में बारिश और तेज हवाओं का यलो अलर्ट

Punjab pension arrears news

पंजाब के पेंशनरों के लिए बड़ी खुशखबरी! हाईकोर्ट का आदेश… सभी को मिलेगा पेंशन और DA एरियर

PM Kisan 22nd Installment

PM किसान की 22वीं किस्त अटकी? घबराएं नहीं, घर बैठे ऐसे करें स्टेटस चेक और दर्ज करें शिकायत

Badshah Death Threat

पानीपत फायरिंग के बाद रैपर बादशाह को जान से मारने की धमकी! सोशल मीडिया पोस्ट से मचा हड़कंप

Amit Shah

2027 में अकेले मैदान में उतरेगी BJP! मोगा रैली से अमित शाह का बड़ा ऐलान, AAP पर तीखा हमला

aamir khan 61st birthday no grand celebration reason ek din film work

क्यों इस बार आमिर खान ने नहीं मनाया बर्थडे, क्या थी वजह?

Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home