• Saturday, May 02, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

पलाश मुच्छल–स्मृति मंधाना की शादी टली, पुरानी वीडियोज और चैट लीक ने बढ़ाया ड्रामा, जानें पूरी कहानी

Smriti Mandhana Wedding: स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी पोस्टपोन होने के बाद विवाद बढ़ गया है. नताशा के साथ पलाश का पुराना वीडियो और लीक चैट ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है.

  • Samachaar Desk | 27 Nov 2025 01:49 PM
पलाश मुच्छल–स्मृति मंधाना की शादी टली, पुरानी वीडियोज और चैट लीक ने बढ़ाया ड्रामा, जानें पूरी कहानी

म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल और भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना की शादी इन दिनों सुर्खियों में है, लेकिन वजह खुशियां नहीं बल्कि लगातार बढ़ रहा विवाद है. स्मृति के पिता की तबीयत अचानक बिगड़ने के चलते दोनों की शादी को फिलहाल पोस्टपोन कर दिया गया. लेकिन असली हंगामा तब शुरू हुआ जब स्मृति ने इंस्टाग्राम से शादी से जुड़ी सभी फोटोज़ और वीडियोज़ डिलीट कर दिए. इसके बाद सोशल मीडिया पर तरह–तरह के सवाल उठने लगे और फैंस ने सीधे पलाश पर चीटिंग के आरोप लगाने शुरू कर दिए.

शादी टली, लेकिन विवाद शुरू...

स्मृति के पिता अब अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर आ चुके हैं और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. बावजूद इसके, शादी की नई तारीख को लेकर अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. फैंस इस चुप्पी को अलग ही अंदाज़ में देख रहे हैं और सोशल मीडिया पर तरह–तरह की थ्योरीज फैल रही हैं.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

नताशा के साथ पलाश का पुराना वीडियो वायरल

इसी बीच इंटरनेट पर एक पुरानी वीडियो ने आग में घी डालने का काम कर दिया. हार्दिक पांड्या की एक्स वाइफ नताशा स्टेनकोविक के साथ पलाश की एक कार वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें दोनों मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं. नताशा अपने हिट गाने ‘डीजे वाले बाबू’ पर लिप-सिंक करती दिखती हैं और पलाश भी उनके साथ ताल मिलाते हुए दिखाई देते हैं.

हालांकि वीडियो कई साल पुराना बताया जा रहा है, लेकिन मौजूदा हालात में लोगों के लिए यही क्लिप बड़े सवालों का आधार बन गई है. फैंस इसे स्मृति–पलाश ड्रामा से जोड़कर कई तरह के कमेंट कर रहे हैं.

एक्स–गर्लफ्रेंड के साथ तस्वीरें भी आई सामने

सिर्फ इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर पलाश की अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड बिरवा शाह के साथ रोमांटिक तस्वीरें भी फिर से वायरल होने लगी हैं. कुछ फोटो में पलाश घुटनों के बल बैठकर उन्हें प्रपोज करते दिखाई देते हैं. ये तस्वीरें देखकर फैंस और भी भड़क गए हैं, क्योंकि लोग इसे उनकी “डेडिकेटेड रिलेशनशिप हिस्ट्री” से जोड़कर स्मृति के साथ उनकी ईमानदारी पर सवाल उठा रहे हैं.

लीक चैट ने मचाया तहलका

मामला यहीं खत्म नहीं होता. पलाश की एक कथित चैट भी सामने आई है, जिसमें वो एक लड़की के साथ फ्लर्ट करते दिख रहे हैं. स्क्रीनशॉट्स में उनकी बातचीत को लेकर फैंस ने जमकर नाराजगी जताई है और कई लोग उन्हें ‘चीटर’ कह रहे हैं.

फैंस क्या कह रहे हैं?

ट्विटर (एक्स), इंस्टाग्राम और फैन पेजों पर पलाश के खिलाफ गुस्सा लगातार बढ़ रहा है. लोग पूछ रहे हैं—

  • क्या इसी वजह से स्मृति ने सभी फोटोज़ डिलीट कीं?
  • क्या शादी सिर्फ पोस्टपोन हुई है या कुछ और बड़ा बदलाव होने वाला है?
  • क्या पलाश वाकई स्मृति के साथ ईमानदार हैं?

फिलहाल दोनों की ओर से कोई बयान नहीं आया है, लेकिन सोशल मीडिया पर ये ड्रामा थमने का नाम नहीं ले रहा. फैंस अब सिर्फ एक चीज का इंतजार कर रहे हैं सच क्या है और शादी होगी या नहीं?

संबंधित ख़बरें
elvish prince

झगड़े के बाद प्रिंस नरूला का बदला! एल्विश यादव के चेहरे को ब्लर कर म्यूजिक वीडियो में लिखा “Error”

sunlight

धूप से मिलता है विटामिन D, जान लें सही समय, नहीं तो होगा नुकसान

Bigg Boss 19 Finale

Bigg Boss 19 Finale अपडेट… जानें कब होगा ग्रैंड फिनाले, कौन बनेगा टॉप कंटेस्टेंट्स में शामिल!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home