• Monday, May 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

शादी से ठीक पहले बड़ा ड्रामा! स्मृति मंधाना ने पोस्ट क्यों डिलीट किए? वायरल चैट्स ने मचाया हंगामा!

Smriti Mandhana Wedding: स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी पिता की तबीयत बिगड़ने के कारण पोस्टपोन हुई, लेकिन उनके इंस्टाग्राम पोस्ट डिलीट और वायरल चैट्स ने सोशल मीडिया पर विवाद बढ़ा दिया है. पूरी कहानी जानें.

  • Samachaar Desk | 25 Nov 2025 03:07 PM
शादी से ठीक पहले बड़ा ड्रामा! स्मृति मंधाना ने पोस्ट क्यों डिलीट किए? वायरल चैट्स ने मचाया हंगामा!

भारत की स्टार क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोज़र पलाश मुच्छल की शादी को लेकर फैन्स जितने उत्साहित थे, उतना ही बड़ा झटका उन्हें अब लग चुका है. दोनों की शादी 23 नवंबर को होनी थी, लेकिन उससे एक दिन पहले ही अचानक ऐसा कुछ हुआ कि पूरे मामले ने ड्रामा और सस्पेंस का रूप ले लिया.

एक दिन पहले बिगड़ी स्मृति के पिता की तबीयत

शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन हल्दी और संगीत धूमधाम से पूरे हो चुके थे. लेकिन 23 तारीख को सात फेरे लेने से ठीक एक दिन पहले स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना की तबीयत अचानक बिगड़ गई. हार्ट अटैक जैसे लक्षण दिखने के बाद उन्हें तुरंत सर्वहित हॉस्पिटल ले जाया गया. परिवार की इस स्थिति को देखते हुए शादी को पोस्टपोन कर दिया गया. फैन्स ने भी इस फैसले को समझते हुए परिवार के लिए प्रार्थना की.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

पलाश की तबीयत भी अचानक बिगड़ी

अगले ही दिन खबर आई कि पलाश मुच्छल को भी अचानक तबीयत खराब होने पर सांगली के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. दोनो परिवारों में चिंता का माहौल बन गया. लेकिन इसके बाद जो हुआ उसने पूरे सोशल मीडिया पर हंगामा खड़ा कर दिया.

सारी वेडिंग पोस्ट डिलीट

  1. स्मृति मंधाना ने अचानक अपनी शादी से जुड़े सभी इंस्टाग्राम पोस्ट डिलीट कर दिए
  2. हल्दी फोटोज संगीत सेरेमनी की झलकें पर्पोजल वीडियो सगाई की अनाउंसमेंट
  3. पोस्ट हटने की वजह से यह सवाल खड़ा हो गया कि क्या शादी सिर्फ पोस्टपोन हुई है या इसके पीछे कुछ और कहानी छिपी है.

क्या धोखा दे रहे थे पलाश?

इसी बीच एक नई कंट्रोवर्सी सामने आई. एक इंस्टाग्राम यूजर मैरी डी कोस्टा ने दावा किया कि पलाश उनके साथ चैट कर रहे थे. उन्होंने चैट्स के स्क्रीनशॉर्ट भी शेयर किए, जो कुछ ही देर में वायरल हो गए.

चैट में: 

  • पलाश मैरी को स्विमिंग के लिए चलने की बात कहते दिखे.
  • जब मैरी पलाश से पूछती है कि क्या वह किसी रिलेशनशिप में हैं, तो वह बचते हुए जवाब देते हैं.
  • वह सीधे जवाब देने की जगह मिलने की बात करते रहते हैं.

अकाउंट बाद में डिएक्टिवेट हो गया, लेकिन स्क्रीनशॉट वायरल होते गए. इससे लोगों के मन में सवाल उठने लगे. क्या शादी के टलने की वजह सिर्फ परिवार की तबीयत है या रिश्ता पहले से ही तनाव में था?

पलाश की बहन पलक ने किया क्लैरिफाई

इस बीच पलाश की बहन पलक मुच्छल ने पोस्ट कर कहा, “स्मृति के पिता की तबीयत खराब है, इसी कारण शादी पोस्टपोन की जा रही है. इस संवेदनशील समय में परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करें.” लेकिन फैन्स का कहना है कि, अगर सिर्फ यही कारण होता, तो स्मृति अपने सभी पोस्ट क्यों डिलीट करतीं?

दोनों अभी चुप फैन्स में बढ़ी बेचैनी

स्मृति और पलाश, दोनों की ओर से शादी को लेकर कोई नया बयान नहीं आया है. फैन्स की चिंता अब दो हिस्सों में बंटी है:

  • एक तरफ दोनों परिवारों की सेहत की प्रार्थना
  • दूसरी तरफ रिलेशनशिप पर उठे नए सवाल

क्या शादी आगे होगी? या कहानी में ट्विस्ट बाकी है?

फिलहाल यह साफ नहीं कि शादी आगे बढ़ेगी या नहीं. सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाओं के बीच फैन्स अब स्मृति और पलाश के आधिकारिक बयान का इंतजार कर रहे हैं.

संबंधित ख़बरें
Ram Mandir

500 साल का इंतजार खत्म! अयोध्या में फहराया गया धर्म ध्वज… PM बोले ‘आज सदियों की वेदना विराम पा रही है!’

Bigg Boss 19

Bigg Boss 19: फिनाले से पहले धमाल, लड़ाई-झगड़े के साथ बड़ा ट्विस्ट, इस खिलाड़ी ने जीता ‘टिकट टू फिनाले’!

Bhabhi Ji Ghar Par Hain

अंगूरी भाभी ने छोड़ा शो! शुभांगी अत्रे की अचानक विदाई से मचा बवाल, शिल्पा शिंदे की धमाकेदार वापसी ने बढ़ा दी हलचल!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home