• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

दिल्ली सरकार की नई पहल: महिलाओं और ट्रांसजेंडरों के लिए डिजिटल फ्री बस सफर, बस इन डॉक्यूमेंट्स का होना जरूरी

Saheli Card : दिल्ली की महिलाओं और ट्रांसजेंडरों के लिए सहेली स्मार्ट कार्ड शुरू, जिससे डीटीसी बसों में बार-बार टिकट लेने की झंझट खत्म होगी और फ्री सफर आसान बनेगा.

  • Samachaar Desk | 21 Sep 2025 07:40 PM
दिल्ली सरकार की नई पहल: महिलाओं और ट्रांसजेंडरों के लिए डिजिटल फ्री बस सफर, बस इन डॉक्यूमेंट्स का होना जरूरी

Saheli Card : देश की राजधानी दिल्ली में हर दिन बड़ी संख्या में महिलाएं पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करती हैं. इनमें कई महिलाएं दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (डीटीसी) की बसों में सफर करती हैं. दिल्ली सरकार की ओर से महिलाओं को डीटीसी की बसों में फ्री सफर करने की सुविधा दी जाती है. इसके लिए पहले पिंक स्लिप जारी की जाती थी, लेकिन अब इस सुविधा को और सरल और डिजिटल बनाने के लिए सहेली स्मार्ट कार्ड की शुरुआत की गई है.

सहेली स्मार्ट कार्ड एक डिजिटल कार्ड है, जो महिलाओं और ट्रांसजेंडर लोगों को डीटीसी बसों में अलग से टिकट लेने की जरूरत खत्म कर देता है. इस कार्ड का इस्तेमाल करने से न केवल उनका समय बचेगा, बल्कि बार-बार टिकट खरीदने की झंझट भी खत्म हो जाएगी. यह पहल दिल्ली में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को और अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए की जा रही है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

किन लोगों को मिलेगा सहेली स्मार्ट कार्ड?

दिल्ली सरकार ने इस कार्ड को खासतौर पर उन महिलाओं और ट्रांसजेंडर लोगों के लिए बनाया है जो रोजाना पब्लिक ट्रांसपोर्ट से सफर करते हैं.

उम्र कम से कम 12 साल होनी चाहिए. कार्डधारी को दिल्ली का परमानेंट रेसिडेंट होना चाहिए. किराये पर रहने वालों को एड्रेस प्रूफ (जैसे बिजली बिल, राशन कार्ड, आधार कार्ड) देना होगा.

इन शर्तों को पूरा करने वाले ही सहेली स्मार्ट कार्ड का लाभ उठा सकते हैं.

किन लोगों को नहीं मिलेगा कार्ड?

सहेली स्मार्ट कार्ड सभी महिलाओं और ट्रांसजेंडर लोगों को नहीं मिलेगा। इसमें शामिल नहीं होंगे:

जिनकी उम्र 12 साल से कम है. जो दिल्ली के स्थायी निवासी नहीं हैं. जिनके पास सही एड्रेस प्रूफ या दस्तावेज नहीं हैं. किराये पर रहने वाले और दस्तावेज सही न देने वाले लोग.

इन मामलों में आवेदन रिजेक्ट किया जा सकता है.

कैसे होगा रजिस्ट्रेशन?

सहेली स्मार्ट कार्ड बनवाने के लिए सबसे पहले डीटीसी के ऑफिशियल पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके बाद किसी पार्टनर बैंक का चयन कर KYC प्रक्रिया पूरी करनी होगी.

जरूरी डॉक्यूमेंट:

आधार कार्ड पैन कार्ड एड्रेस प्रूफ (बिजली बिल, राशन कार्ड आदि) पासपोर्ट साइज फोटो

बैंक वेरिफिकेशन के बाद कार्ड सीधे रजिस्टर्ड एड्रेस पर भेज दिया जाएगा.

संबंधित ख़बरें
Bigg Boss 19

Bigg Boss 19 Promo: वीकेंड का वार में उर्फी जावेद का तड़का, तान्या-अमाल की जोड़ी पर जमकर हुआ हंगामा, देखें!

apple

iPhone 17 लॉन्च के बाद Apple ने भारत में किया बड़ा निवेश, जानें ऑफिस की लोकेशन

modi

पीएम मोदी ने दी स्वदेशी अपनाने की दी सलाह, जानिए देश को कैसे होगा फायदा

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home