• Saturday, Apr 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

भारत में LPG की किल्लत को रोकने के लिए सरकार ने उठाया बड़ा कदम, जानिए कैसे प्रभावित होंगे पेट्रोकेमिकल उद्योग

भारत सरकार ने घरेलू LPG की सप्लाई बनाए रखने के लिए रिफाइनरियों को प्रोपेन-ब्यूटेन से LPG उत्पादन बढ़ाने का आदेश दिया। पेट्रोकेमिकल उत्पादन पर असर पड़ सकता है।

  • Samachaar Desk | 06 Mar 2026 05:02 PM
भारत में LPG की किल्लत को रोकने के लिए सरकार ने उठाया बड़ा कदम, जानिए कैसे प्रभावित होंगे पेट्रोकेमिकल उद्योग

LPG Cylinder: भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा LPG आयातक है। पिछले साल देश में लगभग 33.15 मिलियन मीट्रिक टन कुकिंग गैस की खपत हुई। LPG, प्रोपेन और ब्यूटेन गैस का मिश्रण होती है। देश की कुल जरूरत का लगभग दो-तिहाई हिस्सा आयात से पूरा होता है, जिसमें 85–90% सप्लाई मिडिल ईस्ट से आती है।

सरकार ने तेल रिफाइनरियों को कहा है कि वे अपने पास मौजूद प्रोपेन और ब्यूटेन का अधिकतम इस्तेमाल LPG बनाने में करें। साथ ही प्रोड्यूसर्स से भी निर्देश दिया गया है कि वे LPG, प्रोपेन और ब्यूटेन सरकारी रिफाइनरियों को उपलब्ध कराएं, ताकि घरेलू सप्लाई निरंतर बनी रहे।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

गैस की सप्लाई कैसे होगी

गृह उपयोग के लिए LPG मुख्य रूप से सरकारी तेल कंपनियों के माध्यम से वितरित किया जाएगा, जिनमें शामिल हैं:

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन

देश में करीब 33.2 करोड़ सक्रिय LPG उपभोक्ता हैं। जनवरी 2026 से अमेरिका से LPG का आयात भी शुरू हो गया है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने नवंबर 2025 में अमेरिकी खाड़ी तट से लगभग 2.2 मिलियन टन LPG आयात करने का अनुबंध किया है।

पेट्रोकेमिकल उत्पादन पर असर

प्रोपेन और ब्यूटेन को LPG बनाने में लगाने से कुछ पेट्रोकेमिकल उत्पादों का उत्पादन कम हो सकता है। इनमें अल्काइलेट्स शामिल हैं, जो पेट्रोल में मिलाए जाते हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी कंपनियां हर महीने इन्हें निर्यात करती रही हैं।

सरकार ने रिफाइनरियों को निर्देश दिया है कि प्रोपेन और ब्यूटेन को पेट्रोकेमिकल उत्पादन में न लगाएं, बल्कि LPG बनाने में प्राथमिकता दें। इससे पेट्रोकेमिकल कंपनियों के मुनाफे पर असर पड़ सकता है क्योंकि पॉलीप्रोपाइलीन और अल्काइलेट्स जैसी चीजों की कीमत LPG से अधिक होती है। इस निर्णय का उद्देश्य देश में घरेलू LPG की स्थिर आपूर्ति सुनिश्चित करना है, भले ही इसके कारण कुछ पेट्रोकेमिकल उत्पादों का उत्पादन प्रभावित हो।

संबंधित ख़बरें
surya grahan 2026 date time where visible

Surya Grahan 2026: चंद्र ग्रहण के बाद लगने वाला है दूसरा सूर्य ग्रहण, जानें डेट

कर्नाटक में बड़ा फैसला! 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लग सकती है रोक

कर्नाटक में बड़ा फैसला! 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लग सकती है रोक

Sheetala Ashtami 2026 know date time and muhrat

Sheetala Ashtami 2026: कब है शीतला अष्टमी 11 या 12, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व?

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home