• Thursday, Apr 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

गुरु दक्षिणा में मांगा PoK! रामभद्राचार्य ने सेना प्रमुख को दी श्रीराम मंत्र की दीक्षा

इस पवित्र दीक्षा के बाद जब गुरु दक्षिणा की बारी आई, तो रामभद्राचार्य ने सीधे कहा - मुझे गुरु दक्षिणा में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) चाहिए! जी हां आपने सही पढ़ा! गुरु ने अपनी दक्षिणा में PoK की मांग रख दी

  • Sagar | 29 May 2025 12:33 PM
 गुरु दक्षिणा में मांगा PoK! रामभद्राचार्य ने सेना प्रमुख को दी श्रीराम मंत्र की दीक्षा

चित्रकूट में उस वक्त सनसनी मच गई जब भारत के थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेन्द्र द्विवेदी, जगद्गुरु रामभद्राचार्य के आश्रम 'तुलसी पीठ' पहुंचे. वहां जो कुछ हुआ, वो इतिहास में दर्ज हो गया - न सिर्फ धार्मिक दृष्टिकोण से बल्कि राष्ट्रवाद की नई परिभाषा लिखने के तौर पर भी.

मई 28 की सुबह, सेना प्रमुख जैसे ही आश्रम पहुंचे, जगद्गुरु ने उन्हें राम मंत्र की दीक्षा दी. लेकिन ये कोई सामान्य दीक्षा नहीं थी. यह वही मंत्र था, जिसे मां सीता ने स्वयं हनुमान को दिया था, और उसी शक्ति से उन्होंने लंका दहन कर रावण की नींव हिला दी थी.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

गुरु दक्षिणा में मुझे POK चाहिए

अब आया असली 'बवाल' – इस पवित्र दीक्षा के बाद जब गुरु दक्षिणा की बारी आई, तो रामभद्राचार्य ने सीधे कहा - मुझे गुरु दक्षिणा में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) चाहिए! जी हां आपने सही पढ़ा! गुरु ने अपनी दक्षिणा में PoK की मांग रख दी और वो भी भारत के सेना प्रमुख से, जिनके पास सेना का नियंत्रण है. ये बात सुनकर वहां मौजूद हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए.

जगद्गुरु ने मीडिया से बात करते हुए साफ कहा कि 'मैंने उन्हें वही राम मंत्र दिया है जो माता सीता ने हनुमान को दिया था. हनुमान जी ने उस शक्ति से लंका को फतह किया. अब मैंने सेनाध्यक्ष से कहा है- मेरी गुरु दक्षिणा PoK है.'

यह मांग सिर्फ एक धार्मिक आग्रह नहीं, बल्कि राजनीतिक और सामरिक स्तर पर एक बड़ा संदेश है. जहां एक ओर देश ‘अखंड भारत’ की बात करता है, वहीं एक संत द्वारा ऐसे स्पष्ट और चुनौतीपूर्ण शब्दों में सेना से PoK की मांग करना, देश में एक नई तरह की चेतना का संचार कर रहा है. अब पूरा देश देख रहा है कि क्या इस गुरु दक्षिणा को भारत की सेना, भविष्य में किसी ‘ऑपरेशन’ के जरिए पूरा करेगी?

संबंधित ख़बरें
freepik

टैटू बनवाने से पहले जरूर पढ़ें ये बात! भगवान के नाम या चित्र को लेकर प्रेमानंद जी महाराज ने कही ऐसी बात..!

Amitabh Bachchan New Property

रामनगरी में बिग बी का बड़ा इन्वेस्टमेंट: अयोध्या में खरीदी 25,000 स्क्वायर फीट की जमीन, जानें कीमत..!

राजस्थान का सरकारी कर्मचारी पाकिस्तान के लिए जासूसी करते पकड़ा गया, ISI से संपर्क में था!

राजस्थान का सरकारी कर्मचारी पाकिस्तान के लिए जासूसी करते पकड़ा गया, ISI से संपर्क में था!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home