• Saturday, Apr 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

धार से गरजे PM Modi, परमाणु धमकी का दिया जवाब! बोले, ‘नया भारत घर में घुसकर…’ जानें

PM Modi 75th Birthday: प्रधानमंत्री मोदी ने मध्य प्रदेश के धार से पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी. ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र कर कहा- नया भारत घर में घुसकर मारता है.

  • Samachaar Desk | 17 Sep 2025 01:11 PM
धार से गरजे PM Modi, परमाणु धमकी का दिया जवाब! बोले, ‘नया भारत घर में घुसकर…’ जानें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 74वें जन्मदिन (17 सितंबर) के मौके पर मध्य प्रदेश के धार में देश को संबोधित करते हुए पाकिस्तान पर कड़ा संदेश दिया. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से आए आतंकियों ने हमारी बहनों-बेटियों का सिंदूर उजाड़ा था, लेकिन हमने “ऑपरेशन सिंदूर” चलाकर उनके ठिकानों को जड़ से उखाड़ दिया.

महाराजा भोज और महर्षि दधिचि का जिक्र

पीएम मोदी ने ऐतिहासिक संदर्भ देते हुए कहा कि महाराजा भोज का शौर्य और महर्षि दधिचि का त्याग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है. उन्होंने कहा कि इन्हीं आदर्शों से प्रेरणा लेकर भारत मां की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि भारतीय वीर जवानों ने कुछ ही पलों में पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया. उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “कल ही दुनिया ने देखा कि कैसे एक पाकिस्तानी आतंकी रो-रोकर अपनी दुर्दशा बयां कर रहा था.”

परमाणु धमकी का जवाब

पाकिस्तान की परमाणु धमकियों पर भी पीएम मोदी ने सख्त रुख दिखाया. उन्होंने कहा, “ये नया भारत है, ये किसी की परमाणु धमकी से डरने वाला नहीं है. ये भारत घर में घुसकर मारता है.” उनका यह बयान लोगों में जोश और आत्मविश्वास भर गया.

सरदार पटेल और हैदराबाद मुक्ति का जिक्र

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने 17 सितंबर के ऐतिहासिक महत्व की भी चर्चा की. उन्होंने कहा कि इसी दिन सरदार वल्लभभाई पटेल की फौलादी इच्छाशक्ति का उदाहरण दुनिया ने देखा था, जब भारतीय सेना ने हैदराबाद को अत्याचारों से मुक्त कर भारत में शामिल किया. उन्होंने कहा कि दशकों तक इस उपलब्धि को याद नहीं किया गया, लेकिन उनकी सरकार ने इसे अमर कर दिया.

नया भारत – आत्मविश्वास और साहस का प्रतीक!

पीएम मोदी का पूरा भाषण राष्ट्रवाद और आत्मविश्वास से भरपूर रहा. उन्होंने साफ कहा कि आज का भारत आतंकवाद और धमकियों से घबराने वाला नहीं है, बल्कि हर चुनौती का डटकर मुकाबला करेगा.

संबंधित ख़बरें
Vishwakarma Puja

Vishwakarma Puja 2025: कैसे करें भगवान विश्वकर्मा की पूजा?

Bhakra Dam

Punjab News: भूस्खलन से भाखड़ा बांध जाने वाली सड़क बंद, 15 दिन तक रेल सेवा भी रुकी

Shivraj Singh Chouhan

बाढ़ प्रभावित पंजाब के लिए केंद्र सरकार बनाएगी खास योजना, बीज और मदद की मांग तेज

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home