• Wednesday, Apr 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

अब आपकी छुट्टियां बेकार नहीं जाएंगी! नए लेबर कोड 2025 से हर कर्मचारी को मिलेगा फायदा, नहीं छिनेगा हक

New Labour Code: नए लेबर कोड 2025 में कर्मचारी सिर्फ 6 महीने काम करने पर छुट्टियों के हकदार होंगे, बिना ली गई छुट्टियां अगले साल ले जा सकेंगी और अतिरिक्त छुट्टियों को नकद में बदला जा सकेगा।

  • Samachaar Desk | 05 Apr 2026 02:35 PM
अब आपकी छुट्टियां बेकार नहीं जाएंगी! नए लेबर कोड 2025 से हर कर्मचारी को मिलेगा फायदा, नहीं छिनेगा हक

New Labour Code: दफ्तर में लगातार काम करने वाले कर्मचारियों की सबसे बड़ी शिकायत यही होती है कि उनकी मेहनत के बदले मिलने वाली अर्न्ड लीव (Earned Leaves) बिना इस्तेमाल हुए ही खत्म हो जाती हैं। लेकिन अब नए लेबर कोड 2025 (ऑक्यूपेशनल सेफ्टी, हेल्थ एंड वर्किंग कंडीशंस कोड-2020) ने इस समस्या का स्थायी समाधान निकाल दिया है। यह नया कानून नौकरीपेशा वर्ग के लिए राहत की बड़ी सांस लेकर आया है। अब कर्मचारी हर साल अपनी अतिरिक्त छुट्टियों को नकदी (Encashment) में बदल सकते हैं, पहले जहां इसके लिए नौकरी छोड़ना, रिटायर होना या कंपनी से निकाले जाने तक का इंतजार करना पड़ता था।

केवल 6 महीने की नौकरी में मिलेगा ‘अर्न लीव’

नए नियमों के तहत, कर्मचारियों को ‘अर्न लीव’ का हकदार बनने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। पुराने फैक्ट्रिज एक्ट (1948) में इसके लिए 240 दिन लगातार काम करना अनिवार्य था। अब इसे घटाकर 180 दिन (लगभग छह महीने) कर दिया गया है। इसका मतलब है कि अगर किसी कर्मचारी ने एक कैलेंडर वर्ष में 180 दिन लगातार काम किया है, तो वह वेतन सहित छुट्टियों का हकदार बन जाएगा। यह नियम पूरे देश में लागू होगा। हालांकि, जिन राज्यों में पहले से बेहतर नियम हैं, वहां कर्मचारी उन नियमों का ही लाभ उठा सकते हैं।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

छुट्टी नहीं लेने पर कोई नुकसान नहीं

पुरानी व्यवस्था में कई बार कर्मचारी छुट्टी लेने का आवेदन करता, लेकिन कामकाज की वजह से उसे अनुमति नहीं मिलती थी। उस स्थिति में छुट्टी बेकार हो जाती थी। नए लेबर कोड 2025 में यह अन्याय खत्म कर दिया गया है। अब यदि कर्मचारी की छुट्टी नियोक्ता द्वारा खारिज कर दी जाती है, तो वह छुट्टी अगले साल के लिए कैरी फॉरवर्ड कर दी जाएगी। इससे यह सुनिश्चित होता है कि कंपनी की किसी भी मजबूरी का खामियाजा कर्मचारी को भुगतना नहीं पड़ेगा।

बची हुई छुट्टियों से हर साल अतिरिक्त कमाई

नए लेबर कोड का सबसे बड़ा फायदा है वार्षिक इनकैशमेंट। कर्मचारी अधिकतम 30 दिन की छुट्टियों को अगले साल के लिए कैरी फॉरवर्ड कर सकते हैं। यदि कोई कर्मचारी के पास 30 दिन से ज्यादा छुट्टियां जमा हो जाती हैं, तो वह उन अतिरिक्त छुट्टियों को नकद में बदल सकता है। साल के अंत में कर्मचारी अपनी सभी जमा छुट्टियों को भी नकदी में बदलने का दावा कर सकते हैं।

किन कर्मचारियों को मिलेगा फायदा?

यह लाभ मुख्य रूप से उन कर्मचारियों के लिए है जो मैनुअल, अकुशल, कुशल, तकनीकी, ऑपरेशनल या क्लर्कियल काम करते हैं और जिनका मासिक वेतन 18,000 रुपये से कम है। यदि कोई सुपरवाइजर, मैनेजर या प्रशासनिक पद पर है और उसका वेतन 18,000 रुपये से अधिक है, तो उसे यह लाभ नहीं मिलेगा। साथ ही, कई राज्यों ने अभी तक नए लेबर कोड को अधिसूचित नहीं किया है। इसलिए जब तक इसे आपके राज्य में लागू नहीं किया जाता, आपकी कंपनी पुराने नियमों के अनुसार ही काम कर सकती है।

संबंधित ख़बरें
Rajat Sharma Daughter Wedding

मुंबई की शादी में ‘खान’ का जलवा! सलमान-शाहरुख की एंट्री ने लूटी महफिल, वीडियो वायरल

Punjab Economy

पंजाब में पैसा तो बढ़ा, लेकिन खतरा भी साथ आया! आय में उछाल के बीच कर्ज ने बढ़ाई चिंता

RCB vs CSK

आज चिन्नास्वामी में बरसेंगे रन! क्या CSK की होगी वापसी या RCB मारेगी बाजी? जानें हेड-टू-हेड में कौन आगे

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home