• Wednesday, Apr 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

मेघालय में अवैध कोयला खदान में जोरदार धमाका, 16 मजदूरों की मौत

मेघालय के ईस्ट जैंतिया हिल्स जिले में एक अवैध कोयला खदान में हुए जोरदार धमाके में कम से कम 16 मजदूरों की मौत हो गई।

  • Saurabh | 06 Feb 2026 02:01 AM
मेघालय में अवैध कोयला खदान में जोरदार धमाका, 16 मजदूरों की मौत

मेघालय के ईस्ट जैंतिया हिल्स जिले में गुरुवार को एक बड़ा और दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक अवैध कोयला खदान में अचानक धमाका हो गया, जिसमें अब तक कम से कम 16 मजदूरों की मौत हो चुकी है। यह हादसा जिले के थांग्स्कु इलाके में सुबह के समय हुआ। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

कई मजदूर अब भी खदान में फंसे होने की आशंका

राज्य की पुलिस महानिदेशक (DGP) आई. नोंग्रांग ने बताया कि बचाव दल ने अब तक 16 शव बरामद कर लिए हैं। उन्होंने कहा कि धमाके के वक्त खदान के अंदर कितने मजदूर काम कर रहे थे, इसकी सही जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। ऐसे में और मजदूरों के अंदर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

राहत और बचाव कार्य जारी

हादसे के बाद प्रशासन ने तुरंत राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया। पुलिस, स्थानीय प्रशासन और आपदा राहत टीमें मौके पर पहुंच गईं हैं। खदान के अंदर पहुंचना मुश्किल होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी दिक्कतें आ रही हैं। इसके बावजूद टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं कि अगर कोई मजदूर जिंदा फंसा हो, तो उसे बाहर निकाला जा सके।

धमाके के कारणों का पता नहीं

फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि खदान में धमाका किस वजह से हुआ। पुलिस के अनुसार, यह विस्फोट कोयला खनन के दौरान हुआ। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या खदान में गैस जमा होने, बारूद या किसी अन्य वजह से धमाका हुआ।

प्रधानमंत्री ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान

प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है। प्रधानमंत्री नेशनल रिलीफ फंड (PMNRF) से हर मृतक के परिवार को 2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया गया है। सरकार ने पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद देने का भरोसा भी दिलाया है।

एक घायल शिलांग रेफर

ईस्ट जैंतिया हिल्स के पुलिस अधीक्षक (SP) विकाश कुमार ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ है। घायल को पहले सुतंगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसकी हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए शिलांग के अस्पताल में रेफर किया गया।

अवैध रूप से चल रही थी खदान

पुलिस ने बताया कि जिस खदान में यह हादसा हुआ, वह अवैध रूप से संचालित की जा रही थी। मेघालय में अवैध कोयला खनन का मामला पहले भी कई बार सामने आ चुका है। इसके बावजूद कई इलाकों में चोरी-छिपे खनन का काम जारी है, जिससे मजदूरों की जान हमेशा खतरे में रहती है।

क्या है रैट-होल माइनिंग?

मेघालय में ज्यादातर जगहों पर रैट-होल माइनिंग के जरिए कोयला निकाला जाता है। इस तरीके में जमीन के नीचे बहुत संकरी सुरंगें खोदी जाती हैं, जिनकी ऊंचाई आमतौर पर सिर्फ 3 से 4 फीट होती है। इन सुरंगों में एक समय में केवल एक मजदूर ही जा सकता है। न हवा का सही इंतजाम होता है और न ही सुरक्षा के जरूरी उपकरण।

2014 से रैट-होल माइनिंग पर रोक

पर्यावरण और मजदूरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने साल 2014 में मेघालय में रैट-होल कोयला खनन पर रोक लगा दी थी। इसके साथ ही इस तरीके से निकाले गए कोयले के अवैध परिवहन पर भी प्रतिबंध लगाया गया था।

सुप्रीम कोर्ट ने भी बरकरार रखा प्रतिबंध

बाद में सुप्रीम कोर्ट ने भी NGT के फैसले को सही ठहराया। कोर्ट ने कहा था कि केवल वैज्ञानिक, नियंत्रित और पर्यावरण के नियमों के तहत ही खनन की अनुमति दी जा सकती है। इसके बावजूद अवैध खनन जारी रहना प्रशासन और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

फिर उठा सुरक्षा और निगरानी पर सवाल

इस दर्दनाक हादसे के बाद एक बार फिर अवैध खनन, मजदूरों की सुरक्षा और प्रशासनिक लापरवाही को लेकर सवाल उठने लगे हैं। लोग मांग कर रहे हैं कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

संबंधित ख़बरें
solar lunar eclipse 2026

Eclipses Dates: 2026 में केवल 15 दिन के अंतराल में दो ग्रहण! जानिए डेट और सूतक काल में ध्यान रखने वाली बातें..!

WPL 2026 Final

WPL 2026 Final : RCB ने रचा इतिहास, दिल्ली को फिर मिला फाइनल का दर्द

Atishi

Atishi Video : AAP का दावा राजनीतिक बदले की कार्रवाई, दिल्ली विधानसभा ने पंजाब पुलिस से जवाब तलब किया

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home