• Saturday, Apr 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

उज्जैन में हुआ अनोखा चमत्कार – डॉक्टरों ने बताया मृत, लेकिन फिर जो हुआ उसे देख लोग हुए हैरान..!

उज्जैन में 75 वर्षीय अयोध्या बाई को ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था. परिजन अंतिम यात्रा की तैयारी कर ही रहे थे लेकिन अचानक से हुआ वो देखने लायक था.

  • Samachaar Desk | 22 Aug 2025 08:33 PM
उज्जैन में हुआ अनोखा चमत्कार – डॉक्टरों ने बताया मृत, लेकिन फिर जो हुआ उसे देख लोग हुए हैरान..!

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित की गई 75 वर्षीय महिला अचानक जिंदा हो उठीं. यह घटना न सिर्फ परिजनों बल्कि पूरे गांव के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है.

उज्जैन जिले के खाचरोद क्षेत्र की रहने वाली अयोध्या बाई (75 वर्ष) की तबीयत 20 अगस्त को अचानक खराब हो गई. उन्हें परिजन इंदौर के अरविंदो हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां जांच में पता चला कि उनके सिर की नस फट गई है. डॉक्टरों ने तत्काल ऑपरेशन किया लेकिन ऑपरेशन के बाद अयोध्या बाई को मृत घोषित कर दिया गया. परिजन गमगीन हो गए और अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू कर दी गई.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

सोशल मीडिया पर फैली मौत की खबर

महिला की मौत की खबर लगते ही परिवार ने समाज के सभी ग्रुपों में सूचना दे दी. बड़ी संख्या में समाज के लोग उनके घर पर जुटने लगे. यहां तक कि अंतिम संस्कार की सारी तैयारियां भी पूरी कर ली गई थीं. घर का माहौल पूरी तरह शोकाकुल था.

बेटे ने बताया कैसे लौटीं सांसें

महिला के बेटे दिनेश ने बताया कि वह अपनी मां का शव गांव खाचरोद लेकर जा रहे थे. रास्ते में धरमपुरी के पास एक स्पीड ब्रेकर पर गाड़ी उछली और इसी झटके से उनकी मां का शरीर हिला. तभी अचानक उनकी सांसें चलने लगीं. परिजन हैरान रह गए लेकिन जल्दी ही समझ गए कि यह कोई साधारण बात नहीं, बल्कि किसी चमत्कार जैसा है.

पूरे गांव में खुशी की लहर

जैसे ही खबर फैली कि अयोध्या बाई जिंदा हो गई हैं, समाज और गांव के लोग खुशी से झूम उठे. जो लोग अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे थे, वे अब नवजीवन की खुशी में परिवार के साथ जश्न मनाने लगे.

गांव के लोगों का मानना है कि अयोध्या बाई की अभी उम्र बाकी है, इसलिए वह मौत के मुंह से वापस लौटीं. कुछ लोग इसे भगवान की कृपा कह रहे हैं तो कुछ इसे ईश्वर द्वारा किया गया चमत्कार. जो भी हो, अयोध्या बाई के दोबारा जीवित होने की खबर ने पूरे इलाके को भावुक और उत्साहित कर दिया है.

संबंधित ख़बरें
weight loss

वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन नहीं दिख रहा रिजल्ट? जानिए 4 बड़ी गलतियां जो आपकी मेहनत पर पानी फेर रही हैं

Rani Chatterjee

फिल्मी गेटअप से हटकर सामने आई रानी चटर्जी की रियल लाइफ, फिटनेस फोटोज पर बरसे लाखों लाइक्स

robbery

2.3 करोड़ की लूट से हिल उठा दिल्ली का विवेक विहार – जानें कैसे 1.08 करोड़ रुपये वापस लाई पुलिस

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home