• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

आधार कार्ड खो गया और नंबर भी याद नहीं? UIDAI ने बताया ऐसा सीक्रेट तरीका जिससे मिनटों में मिलेगा आपका आधार!

आधार कार्ड खो गया और नंबर भी याद नहीं? घबराइए मत! UIDAI ने ऐसे सीक्रेट रास्ते बताए हैं, जिनसे आप मिनटों में दोबारा अपना आधार नंबर और ई-आधार पा सकते हैं. लेकिन शर्त ये है कि सही स्टेप्स पता हों… वरना आपका आधार हाथ से निकल सकता है!

  • Samachaar Desk | 27 Aug 2025 08:51 PM
आधार कार्ड खो गया और नंबर भी याद नहीं? UIDAI ने बताया ऐसा सीक्रेट तरीका जिससे मिनटों में मिलेगा आपका आधार!

आज के दौर में आधार कार्ड सिर्फ एक पहचान पत्र नहीं, बल्कि हर छोटी-बड़ी जरूरत का अहम दस्तावेज बन चुका है. बैंक खाता खुलवाने से लेकर मोबाइल नंबर लेने तक और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने से लेकर पेंशन तक – हर जगह आधार अनिवार्य है. लेकिन जरा सोचिए, अगर आपका आधार कार्ड खो जाए और आधार नंबर भी याद न हो, तो क्या होगा?

दरअसल, ये समस्या कई लोगों के साथ होती है, लेकिन अच्छी बात ये है कि UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) ने इसका आसान समाधान उपलब्ध कराया है. यानी आपको घबराने की जरूरत नहीं, बस कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे और आप अपना आधार नंबर व ई-आधार दोबारा हासिल कर सकते हैं – वो भी बिना ज्यादा दौड़भाग किए.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

ऑनलाइन ऐसे मिलेगा खोया हुआ आधार नंबर

अगर आपके आधार से मोबाइल नंबर जुड़ा हुआ है, तो आप बड़ी आसानी से ऑनलाइन अपना आधार नंबर निकाल सकते हैं.

सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. वहां "Retrieve Lost UID/EID" (आधार नंबर या एनरोलमेंट नंबर पुनः प्राप्त करें) ऑप्शन पर क्लिक करें. अब अपना नाम, मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड भरें. Send OTP पर क्लिक करने के बाद आपके मोबाइल पर आए OTP को दर्ज करें.

जैसे ही OTP वेरिफाई होगा, स्क्रीन पर आपका आधार नंबर या EID दिख जाएगा. इसके बाद आप उसी वेबसाइट से ई-आधार कार्ड डाउनलोड भी कर सकते हैं.

mAadhaar ऐप से भी मिलेगा समाधान

स्मार्टफोन यूजर्स के लिए UIDAI का mAadhaar ऐप बेहद मददगार है.

ऐप को गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से डाउनलोड करें. लॉगिन करने के बाद "Retrieve UID/EID" ऑप्शन चुनें. अपना नाम, मोबाइल नंबर और कैप्चा भरें. OTP दर्ज करने के बाद स्क्रीन पर आपका आधार नंबर या एनरोलमेंट नंबर दिख जाएगा.

इतना ही नहीं, ऐप से आप सीधे ई-आधार डाउनलोड करके अपने फोन में सेव भी कर सकते हैं.

मोबाइल नंबर लिंक न हो तो क्या है रास्ता?

अगर आपके आधार से मोबाइल नंबर लिंक नहीं है, तो ऑनलाइन और ऐप दोनों तरीके काम नहीं करेंगे. इस स्थिति में आपको ऑफलाइन प्रक्रिया अपनानी होगी.

नजदीकी आधार सेवा केंद्र या नामांकन केंद्र जाएं. वहां अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि और पता दें. इसके बाद आपका बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन किया जाएगा.

सारी जानकारी सही होने पर आपको तुरंत आधार नंबर और ई-आधार की कॉपी दे दी जाएगी. अगर चाहें, तो वहीं से लगभग 30 रुपये देकर आधार का प्रिंटआउट भी ले सकते हैं.

संबंधित ख़बरें
health policy

कम प्रीमियम के चक्कर में आप भी तो नहीं कर रहे सबसे बड़ा हेल्थ इंश्योरेंस ब्लंडर?’

neelam giri

बिग बॉस 19 में पहला बड़ा झटका! नीलम गिरी हुईं नॉमिनेट… आम्रपाली दुबे और ने किया सपोर्ट?

soha ali khan

शाही ठाठ-बाट छोड़कर सोहा अली खान ने खुद के दम पर बनाई पहचान, 2.2 लाख थी सालाना सैलरी..!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home