• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

शाही ठाठ-बाट छोड़कर सोहा अली खान ने खुद के दम पर बनाई पहचान, 2.2 लाख थी सालाना सैलरी..!

पटौदी परिवार का वो शख्स जिसने कभी बैंक में नौकरी की, किराए के छोटे घर में दिन गुजारे और फिर फिल्मों में कदम रखकर अपनी राह बनाई… लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनका करियर कैसे एक मॉडलिंग कॉन्ट्रैक्ट से पलट गया?

  • Samachaar Desk | 27 Aug 2025 08:27 PM
शाही ठाठ-बाट छोड़कर सोहा अली खान ने खुद के दम पर बनाई पहचान, 2.2 लाख थी सालाना सैलरी..!

जब कोई पटौदी खानदान का नाम सुनता है, तो शाही ठाठ-बाट और आलीशान जिंदगी की तस्वीर आंखों के सामने आ जाती है. लेकिन इस परिवार की बेटी सोहा अली खान ने अपने करियर की शुरुआत एक बिल्कुल अलग रास्ते से की. फिल्मों और ग्लैमर की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने न सिर्फ बैंक की नौकरी की, बल्कि मुंबई में किराए के घर में रहकर संघर्ष भी किया.

लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से मास्टर्स डिग्री लेने के बाद सोहा ने मुंबई में एक अंतरराष्ट्रीय बैंक में नौकरी शुरू की. उनकी सालाना सैलरी करीब 2.2 लाख रुपये थी. लेकिन दिलचस्प बात यह है कि उनमें से लगभग 2.04 लाख रुपये सिर्फ मकान का किराया चुका देने में खर्च हो जाते थे. लोखंडवाला में 17,000 रुपये महीने किराए वाले घर में रहते हुए सोहा ने खुद अपनी आजादी और फैसलों पर भरोसा करना सीखा.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

क्यों चुनी नौकरी और साधारण जिंदगी?

सोहा बताती हैं कि उन्होंने नौकरी इसलिए चुनी ताकि अपनी कमाई से खुद फैसले ले सकें और स्वतंत्र जिंदगी जी सकें. हालांकि, उनके पास हमेशा माता-पिता – शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी का सहारा था. यही सुरक्षा उन्हें बड़े फैसले लेने का आत्मविश्वास देती थी.

सोहा की जिंदगी का टर्निंग पॉइंट तब आया, जब उन्हें एक मॉडलिंग कॉन्ट्रैक्ट मिला. इसके लिए उन्हें सालाना 5 लाख रुपये मिलने थे, जो बैंक की नौकरी से ढाई गुना ज्यादा था. इसी दौरान उन्हें अपनी पहली फिल्म ‘दिल मांगे मोर’ के लिए 10 लाख रुपये का ऑफर भी मिला. सोहा के लिए यह रकम बहुत बड़ी थी और उन्होंने बिना देर किए इसे स्वीकार कर लिया.

खुद उठाया रिस्क, खुद बनाया रास्ता

सोहा ने माना कि फिल्मों में कदम रखना एक रिस्क था, क्योंकि उनके माता-पिता शायद चाहें कि वो अपनी पढ़ाई के मुताबिक करियर बनाएं. लेकिन उन्होंने अपनी मेहनत और आत्मनिर्भरता के दम पर फैसला लिया. शुरुआत में अमोल पालेकर की फिल्म ‘पहेली’ उन्हें ऑफर हुई थी, लेकिन प्रोजेक्ट ठप हो गया. उस वक्त न नौकरी थी, न फिल्म – मगर हिम्मत ने उनका साथ दिया.

‘दिल मांगे मोर’ से एक्टिंग की शुरुआत

आखिरकार सोहा को ‘दिल मांगे मोर’ से फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने का मौका मिला. यही से उनकी फिल्मी यात्रा शुरू हुई और उन्होंने बॉलीवुड में अपनी जगह बनाई. सोहा कहती हैं कि उस दौर में 2.2 लाख रुपये की सैलरी अच्छी मानी जाती थी, लेकिन आज के समय में यह रकम बेहद कम लगती है.

संबंधित ख़बरें
Ganesh Head Cut

श्राप से जुड़े रहस्य: क्यों काटना पड़ा शिवजी को अपने पुत्र गणेश का सिर?

health policy

कम प्रीमियम के चक्कर में आप भी तो नहीं कर रहे सबसे बड़ा हेल्थ इंश्योरेंस ब्लंडर?’

neelam giri

बिग बॉस 19 में पहला बड़ा झटका! नीलम गिरी हुईं नॉमिनेट… आम्रपाली दुबे और ने किया सपोर्ट?

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home