• Thursday, Apr 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

सोने-चांदी के दाम में गिरावट, दिवाली के बाद फिर सस्ता हुआ गोल्ड, जानिए आपके शहर में क्या चल रहा रेट

Gold Silver Rate Today: सोमवार को घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई. एमसीएक्स पर दिसंबर एक्सपायरी वाला सोना 1,22,500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला, जो पिछले सत्र से करीब 1,300 रुपए कम था.

  • Samachaar Desk | 27 Oct 2025 12:00 PM
सोने-चांदी के दाम में गिरावट, दिवाली के बाद फिर सस्ता हुआ गोल्ड, जानिए आपके शहर में क्या चल रहा रेट

सोमवार के कारोबारी दिन यानी 27 अक्टूबर को घरेलू बाजार में सोने-चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 दिसंबर एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा 1,22,500 रुपए (प्रति 10 ग्राम) पर खुला, जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 1,23,451 रुपए पर बंद हुआ था. यानी सोने में करीब 1300 रुपए की गिरावट देखने को मिली.

सुबह करीब 10:10 बजे तक सोना 1,22,150 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था, जबकि शुरुआती कारोबार में ही यह 1,21,822 रुपए के निचले स्तर पर पहुंच गया था.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

चांदी में भी आई गिरावट

सोने के साथ-साथ चांदी के दामों में भी गिरावट जारी रही. सोमवार को 5 दिसंबर एक्सपायरी वाली चांदी 1,42,910 रुपए पर खुली और खबर लिखे जाने तक 1,46,000 रुपए प्रति किलो पर ट्रेड कर रही थी. यह पिछले बंद भाव से करीब 1400 रुपए कम है.

आपके शहर में सोने का ताजा भाव (प्रति 10 ग्राम)

दिल्ली: 24 कैरेट – ₹1,24,630 22 कैरेट – ₹1,14,250

मुंबई: 24 कैरेट – ₹1,24,480 22 कैरेट – ₹1,14,100

चेन्नई: 24 कैरेट – ₹1,24,910 22 कैरेट – ₹1,14,500

कोलकाता: 24 कैरेट – ₹1,24,480 22 कैरेट – ₹1,14,100

अहमदाबाद: 24 कैरेट – ₹1,24,530 22 कैरेट – ₹1,14,150

लखनऊ: 24 कैरेट – ₹1,24,630 22 कैरेट – ₹1,14,250

निवेशकों के लिए सुनहरा मौका

भारतीय बाजार में सोना और चांदी हमेशा से शुभ मानी जाती हैं. पिछले कुछ सालों में सोने की कीमतें इतनी बढ़ीं कि आम लोगों के लिए इसे खरीदना मुश्किल हो गया था. लेकिन दिवाली के बाद आई गिरावट से अब फिर से सोना खरीदने का सही समय माना जा रहा है.

विशेषज्ञों के अनुसार, सोना एक सुरक्षित निवेश विकल्प है, जो वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के दौरान भी स्थिर रिटर्न देता है. ऐसे में निवेशक इसे अपनी संपत्ति सुरक्षित रखने का बेहतर जरिया मानते हैं.

अगर आप सोने में निवेश की सोच रहे हैं, तो मौजूदा गिरावट आपके लिए एक बेहतर अवसर हो सकती है. हालांकि, खरीदारी से पहले अपने शहर के ताज़ा रेट और बाजार की स्थिति जरूर जांच लें.

संबंधित ख़बरें
winter hair fall

बाल कमजोर और रूसी से परेशान? जानिए 5 नेचुरल चीजें जो आपके बालों को बनाएंगी घने और शाइनी!

Rashifal

27 October Ka Rashifal: हर राशि के लिए सफलता, प्यार और चुनौतियों से भरा दिन

 rail line

पंजाब के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी: राजपुरा-मोहाली रेल लिंक प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home