• Wednesday, Apr 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

Gold Rate: सोने की कीमत में अचानक उछाल! चांदी में गिरावट… जानें अपने शहर के ताजा भाव

Gold-Silver Rate Today: 1 अप्रैल 2026 को घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों में हलचल रही। MCX पर 5 जून 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर 588 रुपये की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा था, जबकि चांदी में गिरावट दर्ज की गई।

  • Ashwani Kumar Ashwani Kumar | 01 Apr 2026 11:08 AM
Gold Rate: सोने की कीमत में अचानक उछाल! चांदी में गिरावट… जानें अपने शहर के ताजा भाव

Gold Price Today: घरेलू फ्यूचर मार्केट में बुधवार, 1 अप्रैल 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 जून 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा 588 रुपये की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा था, जबकि चांदी की कीमतों में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में सोने ने 1,51,427 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ओपनिंग की, वहीं चांदी 2,39,193 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही थी।

सोने का आज का भाव

एमसीएक्स पर सोना वायदा 1,51,427 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला और दिन के दौरान 1,51,870 रुपये के उच्च स्तर तक पहुंचा। सुबह 10:05 बजे यह 0.99 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,51,349 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। पिछले कारोबारी दिन सोना 1,50,761 रुपये पर बंद हुआ था।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

शहरवार सोने के भाव इस प्रकार हैं:

  • दिल्ली: 24 कैरेट - 1,51,630, 22 कैरेट - 1,39,000, 18 कैरेट - 1,13,760
  • मुंबई: 24 कैरेट - 1,51,480, 22 कैरेट - 1,38,850, 18 कैरेट - 1,13,610
  • चेन्नई: 24 कैरेट - 1,53,270, 22 कैरेट - 1,40,500, 18 कैरेट - 1,17,100
  • कोलकाता: 24 कैरेट - 1,51,480, 22 कैरेट - 1,38,850, 18 कैरेट - 1,13,610
  • लखनऊ: 24 कैरेट - 1,51,630, 22 कैरेट - 1,39,000, 18 कैरेट - 1,13,760
  • पटना: 24 कैरेट - 1,51,530, 22 कैरेट - 1,38,900, 18 कैरेट - 1,13,660

चांदी का आज का भाव

सिल्वर वायदा 5 मई 2026 की एक्सपायरी के साथ 0.71 प्रतिशत या करीब 1,699 रुपये की गिरावट के साथ 2,39,193 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही थी। दिन के हाई लेवल 2,40,612 रुपये तक पहुंचा।

शहरवार चांदी के भाव इस प्रकार हैं:

  • दिल्ली, कोलकाता मुंबई: 10 ग्राम - 2,550 रुपये, 100 ग्राम - 25,500 रुपये
  • चेन्नई: 10 ग्राम - 2,650 रुपये

मिडिल ईस्ट तनाव और सोने पर असर

हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के जल्द शांत होने का संकेत दिया। ट्रंप के अनुसार, अगले दो से तीन हफ्तों में अमेरिकी सैनिक ईरान से लौट सकते हैं। इस बयान से सोने की कीमतों को मजबूती मिली है और निवेशकों का रुझान भी सुरक्षित महसूस कर रहा है।

सोने की मजबूती और चांदी की गिरावट को ध्यान में रखते हुए निवेशक गोल्ड में निवेश को प्राथमिकता दे सकते हैं। वहीं, चांदी में थोड़ी गिरावट होने के कारण ट्रेडिंग में सावधानी बरतनी चाहिए।

संबंधित ख़बरें
jeans washing tips jeans dhone ka tareeka

Jeans Washing Tips: इस तरह से धोएं जीन्स कभी नहीं होगी खराब, जान लें टीप्स

Thaai Kizhavi OTT Release know date when and where to watch jio hotstar

Thaai Kizhavi OTT Release: कब और कहां पर आएगी 'थाई किझावी', जानें डेट

Cooper Connolly

IPL 2026 में कूपर कोनोली का धमाका… अंतिम ओवर में पंजाब ने गुजरात को चौंकाया, जानें कैसे बनी मैच विनर!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home