• Friday, May 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Lifestyle

Jeans Washing Tips: इस तरह से धोएं जीन्स कभी नहीं होगी खराब, जान लें टीप्स

Jeans Washing Tips: जीन्स को बार-बार धोना जरूरी नहीं है। सही समय और तरीके से धोने से उसका रंग, फिट और कपड़ा लंबे समय तक अच्छा रहता है। ठंडे पानी और हल्के डिटर्जेंट का इस्तेमाल बेहतर होता है।

  • Samachaar Desk | 31 Mar 2026 04:16 PM
Jeans Washing Tips: इस तरह से धोएं जीन्स कभी नहीं होगी खराब, जान लें टीप्स

Jeans Washing Tips: आज के दौर में जीन्स सिर्फ पहनने का कपड़ा नहीं, बल्कि हर उम्र के लोगों की डेली लाइफ का जरूरी हिस्सा बन चुकी है। चाहे कॉलेज जाना हो, ऑफिस का काम हो या दोस्तों के साथ घूमना- एक अच्छी जीन्स हर मौके पर आराम और स्टाइल दोनों देती है। लेकिन अक्सर लोग इसकी देखभाल में लापरवाही कर देते हैं, खासकर इसे धोने के मामले में। कोई इसे हर बार पहनने के बाद धो देता है, तो कोई बहुत लंबे समय तक बिना धोए ही इस्तेमाल करता रहता है। सही तरीका इन दोनों के बीच में है- जहां जरूरत के हिसाब से सफाई हो और जीन्स की क्वालिटी भी बनी रहे।

कब धोनी चाहिए जीन्स?

जीन्स को कब धोना है, इसका कोई एक तय नियम नहीं होता। यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप उसे कितनी बार पहनते हैं, मौसम कैसा है और आपकी डेली एक्टिविटी कैसी है।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

आमतौर पर 8–12 बार पहनने के बाद जीन्स धोना सही माना जाता है। अगर आप बहुत गर्मी या पसीने वाली जगह पर हैं, तो 2–3 बार पहनने के बाद ही धो लेना बेहतर होता है। वहीं ठंड के मौसम में आप इसे 6–8 बार पहनने के बाद भी धो सकते हैं।

ध्यान रखें, जरूरत से ज्यादा धोने से जीन्स का रंग हल्का पड़ सकता है और उसकी फिटिंग भी ढीली हो सकती है।

जीन्स धोते समय ध्यान रखने वाली बातें

हमेशा जीन्स को अंदर की तरफ पलटकर धोएं। इससे उसका बाहरी रंग सुरक्षित रहता है और जल्दी फीका नहीं पड़ता।

जीन्स धोने के लिए ठंडा या हल्का गुनगुना पानी बेहतर होता है। गर्म पानी कपड़े को नुकसान पहुंचा सकता है और जीन्स सिकुड़ भी सकती है।

माइल्ड डिटर्जेंट जीन्स के लिए सही रहता है। तेज केमिकल वाले डिटर्जेंट रंग और कपड़े दोनों को खराब कर सकते हैं।

हर बार पहनने के बाद जीन्स धोना जरूरी नहीं है। ऐसा करने से कपड़ा जल्दी कमजोर हो सकता है और उसका लुक भी खराब हो जाता है।

जीन्स को तेज धूप में सुखाने के बजाय छांव या हवा वाली जगह पर सुखाएं। इससे उसका रंग लंबे समय तक बना रहता है।

अगर आप चाहते हैं कि आपकी जीन्स लंबे समय तक नई जैसी दिखे, तो उसे सही तरीके से धोना और संभालना बहुत जरूरी है। थोड़ी सी सावधानी से आप अपनी पसंदीदा जीन्स की लाइफ, फिट और रंग- तीनों को लंबे समय तक बरकरार रख सकते हैं।

संबंधित ख़बरें
nalanda sheetala mata temple stampede how faith turned into tragedy

नालंदा के शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 लोगों की हुई मौत, जानें कारण?

DC vs LSG

IPL 2026 में आज महायुद्ध! दिल्ली या लखनऊ… कौन मारेगा बाजी, किसकी होगी करारी हार?

Hanuman Jayanti 2026 date and upay in hindi

Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती के दिन कर लें ये दमदार उपाय

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home