क्या देशभक्ति सिर्फ एक नारा है? क्या चंद सिक्कों की खनक में जमीर की आवाज़ दब जाती है? क्या विदेशी एजेंडे और व्यक्तिगत फायदे के लिए कोई भी अपनी मिट्टी को दांव पर लगा सकता है? ऐसे ही सवाल तब उठते हैं जब देश के भीतर ही कुछ चेहरे अपने निजी स्वार्थ के लिए भारत की छवि, सुरक्षा और अखंडता से खिलवाड़ करते हैं. ये वे लोग हैं जो न कर्तव्य निभा पाए, न ईमान. इन्होंने चंद पैसों या विदेशी संपर्कों के लिए देश से गद्दारी की- कुछ ने जानकारी लीक की, तो कुछ ने साज़िशों में साथ दिया.
पहलगाम आतंकी हमले के बाद जासूसी गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाने जाने के बीच भारतीय अधिकारियों ने पाकिस्तान के लिए काम कर रहे हैं कई लोगों को गिरफ्तार किया है. ये वह लोग हैं जो चंद पैसों के लिए अपना जमीर बेंच दिया और नामक अपने भारत का खा रहे थे. साफ शब्दों में अगर इन्हें गद्दार या देश दोही कहा जाए तो कोई हर्ज नहीं है क्योंकि जो अपने वतन का नहीं हुआ तो वह किसका होगा?
भारत और पाकिस्तान के सीजफायर के बीच अब तक अपने ही देश के कई राज्यों में कई लोगों को गिरफ्तार हुई है और जानकारी सामने आई है कि ये सब पाकिस्तान की ISI के लिए काम कर रहे हैं. हालांकि वैसे तो आप सभी हरियाणा की ज्योति मल्होत्रा मोहतरा को जान ही गए होंगे की किस प्रकार वह वीडियो में चहक रही है और पाकिस्तान का गुणगान कर रही हैं. आइए जानते हैं देश में कितने गद्दार है जिनका पाकिस्तान से प्रेम और उन्हें ये समझ में नहीं आता है हमारे देश की थोड़ी ही जानकारी पाकिस्तान के लिए बड़ा अपने ना-पाक इरादे में सफल हो सकता है. ये इतना पढ़ें लिखे होने के बाद क्यों नहीं समझते हैं 'नमकहारामी और दोगला पन' नहीं करना चाहिए.
1. 25 वर्षीय देवेंद्र सिंह ढिल्लों, पंजाब के पटियाला स्थित खालसा कॉलेज में पॉलिटिकल साइंस का छात्र है.
2. 24 वर्षीय नौमान इलाही, जो हरियाणा में सुरक्षा गार्ड के तौर पर काम करता था, को पानीपत से गिरफ्तार किया गया.
3. हरियाणा के नूंह जिले से 23 वर्षीय अरमान को 16 मई को इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर गिरफ्तार किया गया.
4. अरमान की गिरफ्तारी के दो दिन बाद नूंह जिले के कांगड़का गांव से तारिफ नामक युवक को गिरफ्तार किया गया
5. उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले का व्यापारी शहज़ाद मुरादाबाद में एसटीएफ के हत्थे चढ़ा.
6. गुजरात पुलिस ने जालंधर से मोहम्मद मुर्तज़ा अली को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि उसने खुद ही एक मोबाइल ऐप बनाकर पाकिस्तान को सूचनाएं भेजीं.
7. गज़ाला और यामिन मोहम्मद को भी पंजाब से गिरफ्तार किया गया है। दोनों पर ISI के लिए काम करने के आरोप हैं.
8. पंजाब के मलेरकोटला से गिरफ्तार किए गए गजाला (31) और यमीन मोहम्मद को कुछ पैसों के बदले देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करते हुए पकड़ा गया.
9. अमृतसर से पकड़े गए पलक शेर मसीह और सूरज मसीह पर सेना और वायुसेना के ठिकानों की संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान भेजने का शक है.
10. प्रियंका सेनापति ओडिशा के पुरी की एक धार्मिक यात्रा व्लॉगर हैं, जिनकी YouTube चैनल 'Prii_vlogs' पर 14,600 से अधिक सब्सक्राइबर हैं.
11. हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा, जो 'Travel with JO' चैनल के माध्यम से यात्रा व्लॉगिंग करती थीं, पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने का गंभीर आरोप है.
Copyright © 2026 The Samachaar
