• Wednesday, Apr 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

मुफ्त राशन की आड़ में चल रहा था खेल! दिल्ली में सामने आए करोड़पति ‘गरीब’, जांच में खुली पोल

दिल्ली की मुफ्त राशन योजना में बड़ा घोटाला सामने आया है- लाखों लोग, जिनके पास गाड़ियां, जमीन और कंपनियां हैं, सालों से फ्री राशन ले रहे थे. हैरानी की बात ये कि मृतक और 100 साल से ज्यादा उम्र के लोग भी सूची में शामिल थे. आखिर किनके हिस्से का अनाज खा रहे थे ये अपात्र लोग? जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा...

  • Samachaar Desk | 25 Aug 2025 09:37 PM
मुफ्त राशन की आड़ में चल रहा था खेल! दिल्ली में सामने आए करोड़पति ‘गरीब’, जांच में खुली पोल

दिल्ली की मुफ्त राशन योजना का मकसद था गरीबों को राहत देना, लेकिन अब इस योजना की परतें खुलने लगी हैं और इसका सच चौंकाने वाला है. जांच में सामने आया है कि लाखों ऐसे लोग इस सरकारी योजना का लाभ उठा रहे थे, जो इसके लिए बिल्कुल भी योग्य नहीं थे.

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की रिपोर्ट में ये सामने आया है कि करीब 6.52 लाख लाभार्थी ऐसे हैं, जो अपात्र पाए गए हैं. यानी दिल्ली के कुल 72.77 लाख राशन कार्ड धारकों में से लगभग 10% लोग फर्जी या डुप्लीकेट हैं.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

किस तरह के लोग निकले अपात्र?

जांच में ये पाया गया कि कई ऐसे लोग मुफ्त राशन ले रहे थे जिनके पास निजी गाड़ियां हैं, शहर में कीमती जमीन है, वे इनकम टैक्स भरते हैं या किसी कंपनी के डायरेक्टर हैं. कुछ प्रमुख आंकड़े:

95,741 लोग ऐसे पाए गए जिनके नाम पर निजी वाहन हैं. 2.80 लाख लाभार्थी या तो जमीन के मालिक हैं, टैक्स भरते हैं या कंपनी डायरेक्टर हैं. 89,084 डुप्लीकेट लाभार्थी मिले हैं जिनके नाम एक से अधिक राज्यों में राशन कार्ड में दर्ज थे. 1.84 लाख 'साइलेंट कार्ड होल्डर' हैं, जिन्होंने 6 महीने से राशन नहीं लिया और ई-केवाईसी भी पूरी नहीं की.

डुप्लीकेट कार्ड और दोहरी एंट्री की पोल खुली

जांच में चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि कुछ परिवार दो अलग-अलग राज्यों से राशन ले रहे थे. जैसे एक ही परिवार बिहार और दिल्ली दोनों जगह से लाभ ले रहा था.

ऐसे 27,745 डुप्लीकेट नाम हटाने की सिफारिश की गई है. जबकि 41,181 लोगों को दिल्ली की सूची में बनाए रखने का निर्णय लिया गया.

मृतक और 100+ साल वाले लोग भी लिस्ट में शामिल!

सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि योजना की लिस्ट में:

10,000 मृतक लाभार्थियों के नाम पाए गए. 1,033 ऐसे लाभार्थी हैं जिनकी उम्र 100 से 120 साल बताई गई है - जो जाहिर तौर पर गलत एंट्रीज हैं. इन सभी को सूची से हटाया जाएगा.

क्यों जरूरी है ये वेरिफिकेशन?

जनवरी 2024 से देशभर में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मुफ्त राशन दिया जा रहा है, जो अगले पांच साल तक जारी रहेगा. लेकिन ये सुविधा केवल उन्हीं परिवारों के लिए है जिनकी सालाना आय 1 लाख रुपये से कम है.

इसी उद्देश्य से केंद्र सरकार ने जुलाई 2023 में राशन कार्ड वेरिफिकेशन अभियान शुरू किया, जो दिल्ली में जनवरी 2024 से तेजी से लागू हुआ.

ई-केवाईसी और जमीनी लेवल पर कार्रवाई जारी

अब तक 80% राशन कार्ड धारकों का ई-केवाईसी पूरा हो चुका है. जिनका नहीं हुआ है, उनके नाम सूची से हटाए जा सकते हैं. विभाग ने अपात्र लोगों की लिस्ट लोकल अधिकारियों को भेज दी है, जो अब घर-घर जाकर वेरिफिकेशन कर रहे हैं.

दिल्ली के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बयान दिया कि सरकार इस प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शिता से लागू कर रही है. उनका कहना है कि "कोई भी असली हकदार राशन से वंचित नहीं रहेगा. हम सिर्फ फर्जी लाभार्थियों को हटाकर व्यवस्था को मजबूत कर रहे हैं."

संबंधित ख़बरें
Bikram Singh Majithia

एसआईटी ने नाभा जेल में पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया से पूछताछ की

shilpa shetty

हर साल करती थीं भव्य गणेश पूजा, लेकिन इस बार शिल्पा शेट्टी ने बप्पा को घर लाने से किया इनकार – जानें वजह!

aishwarya rai

आज हैं 900 करोड़ की मालकिन, लेकिन क्या आप जानते हैं ऐश्वर्या राय को कभी सिर्फ 1500 रुपये में करना पड़ा था ये काम?

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home