• Wednesday, Apr 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

आज हैं 900 करोड़ की मालकिन, लेकिन क्या आप जानते हैं ऐश्वर्या राय को कभी सिर्फ 1500 रुपये में करना पड़ा था ये काम?

Aishwrya Rai : आज करोड़ों की मालकिन और ग्लोबल आइकन कही जाने वाली ऐश्वर्या राय को कभी एक काम के लिए सिर्फ 1500 रुपये मिले थे. क्या आप जानते हैं, ये किस काम के लिए था? जानिए कैसे एक मामूली फोटोशूट से शुरू हुआ सफर बना ऐश्वर्या को भारत की दूसरी सबसे अमीर एक्ट्रेस…

  • Samachaar Desk | 25 Aug 2025 09:14 PM
आज हैं 900 करोड़ की मालकिन, लेकिन क्या आप जानते हैं ऐश्वर्या राय को कभी सिर्फ 1500 रुपये में करना पड़ा था ये काम?

Aishwrya Rai : ग्लैमर, शोहरत और रईसी – आज जब ऐश्वर्या राय बच्चन का नाम लिया जाता है, तो यही शब्द जहन में आते हैं. लेकिन सफलता की इस ऊंचाई तक पहुंचने वाली ऐश्वर्या की शुरुआत उतनी ही साधारण और संघर्षपूर्ण रही है, जितनी किसी आम लड़की की हो सकती है. क्या आप यकीन करेंगे कि आज भारत की दूसरी सबसे अमीर अभिनेत्री मानी जाने वाली ऐश्वर्या को एक समय सिर्फ 1500 रुपये के लिए मॉडलिंग करनी पड़ी थी?

मॉडलिंग से शुरू हुआ था सफर

ऐश्वर्या राय का ये सफर शुरू हुआ था साल 1992 में, जब वह सिर्फ 18 साल की थीं. एक एडवरटाइजिंग कंपनी के लिए उन्होंने एक ट्रेडिशनल कैटलॉग फोटोशूट कराया था. उस शूट के लिए उन्हें 1500 रुपये मिले थे – जो उस दौर में भी कोई बड़ी रकम नहीं मानी जाती थी.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

इस फोटोशूट में उनके साथ थीं सोनाली बेंद्रे, निकी अनेजा और तेजस्विनी कोल्हापुरे. सलवार-सूट में सजी ये चारों युवा मॉडल्स आज भी सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं. एक एक्स यूजर ने 2022 में इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा था – “आज मैं उस फैशन कैटलॉग के 30 साल पूरे होने का जश्न मना रहा हूं, जिसमें ऐश्वर्या राय ने हिस्सा लिया था.”

1994 में आया बड़ा मोड़ – बनीं मिस वर्ल्ड

सिर्फ दो साल बाद, 1994 में, ऐश्वर्या राय ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर पूरे देश को गौरवान्वित किया. ये पल न सिर्फ उनके करियर, बल्कि भारतीय फैशन और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए भी ऐतिहासिक रहा. मिस वर्ल्ड बनने के बाद ऐश्वर्या के लिए बॉलीवुड के दरवाजे खुल गए.

बॉलीवुड की चोटी पर पहुंची

1997 में फिल्म ‘और प्यार हो गया’ से ऐश्वर्या ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की. इसके बाद उन्होंने ‘हम दिल दे चुके सनम’, ‘देवदास’, ‘जोधा अकबर’, ‘गुरु’ जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों से खुद को बेहतरीन अदाकारा के रूप में स्थापित किया.

उनकी खूबसूरती और परफॉर्मेंस दोनों ने उन्हें देश-विदेश में एक ग्लोबल आइकन बना दिया.

अब हैं देश की दूसरी सबसे अमीर एक्ट्रेस

28 सालों के करियर के बाद ऐश्वर्या सिर्फ एक एक्ट्रेस नहीं, बल्कि एक ब्रांड बन चुकी हैं. उनकी कुल नेट वर्थ आज लगभग 900 करोड़ रुपये है. इस लिस्ट में उनसे आगे सिर्फ एक ही नाम है – जूही चावला, जिनकी नेटवर्थ करीब 4600 करोड़ रुपये है.

संबंधित ख़बरें
CM Bhagwant Mann

पंजाबियों के नाम CM भगवंत मान का संदेश: "आपका राशन कोई नहीं छीन सकता"

Bikram Singh Majithia

एसआईटी ने नाभा जेल में पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया से पूछताछ की

shilpa shetty

हर साल करती थीं भव्य गणेश पूजा, लेकिन इस बार शिल्पा शेट्टी ने बप्पा को घर लाने से किया इनकार – जानें वजह!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home