• Thursday, Apr 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

एक बार फिर बेकाबू हो रहा कोरोना! 5 गुना बढ़े केस, दिल्ली-मुंबई अलर्ट मोड पर

भारत में एक बार फिर कोरोना ने सर उठाना शुरू कर दिया है. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, सक्रिय मामलों की संख्या 2,710 पहुंच गई है. सबसे अधिक केस केरल से सामने आए हैं, जबकि महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात और तमिलनाडु जैसे राज्यों में भी संक्रमण फैल रहा है.

  • Sagar | 31 May 2025 11:34 AM
एक बार फिर बेकाबू हो रहा कोरोना! 5 गुना बढ़े केस, दिल्ली-मुंबई अलर्ट मोड पर

कुछ महीनों की शांति के बाद कोरोना वायरस एक बार फिर देश में दस्तक दे चुका है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में सक्रिय कोविड-19 मामलों की संख्या बढ़कर 2,710 तक पहुंच गई है. सबसे अधिक मामले केरल (1,147) से सामने आए हैं, जबकि महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक और तमिलनाडु जैसे राज्यों में भी संक्रमण का असर दिखाई देने लगा है.

कौन-कहां कितना प्रभावित?

केरल- 1,147 मामले

महाराष्ट्र- 424 मामले

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

दिल्ली- 294 मामले

गुजरात- 223 मामले

कर्नाटक और तमिलनाडु- 148-148 मामले

पश्चिम बंगाल- 116 मामले

मिजोरम- 7 महीने बाद दो मामले

24 घंटे में 7 मौतें बीते 24 घंटे में कोरोना से 7 लोगों की मौत हुई है. अकेले महाराष्ट्र में दो, जबकि दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक, पंजाब और तमिलनाडु से एक-एक मौत की खबर आई है. इस साल अब तक कोविड से मरने वालों की संख्या 22 हो चुकी है.

नए वेरिएंट्स ने बढ़ाई चिंता

विशेषज्ञों के मुताबिक, दो नए ओमिक्रॉन सब-वेरिएंट – LF.7 और NB.1.8.1 – इस बढ़ोतरी की वजह हो सकते हैं। हालांकि, अब तक WHO ने इन्हें 'वेरिएंट ऑफ कंसर्न' (VOC) या 'वेरिएंट ऑफ इंटरेस्ट' (VOI) की कैटेगरी में नहीं रखा है। देश में अब भी सबसे अधिक प्रभावी वेरिएंट JN.1 ही माना जा रहा है.

लक्षण क्या हैं?

इन नए संक्रमणों में लक्षण सामान्य फ्लू जैसे हैं:

बुखार

बहती नाक

गले में खराश

सिरदर्द

थकान और कमजोरी

घबराएं नहीं, सतर्क रहें स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि अधिकांश केस माइल्ड हैं, यानी गंभीर स्थिति नहीं बनी है। इसके बावजूद बुज़ुर्गों और बीमारियों से जूझ रहे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्क पहनना, और अस्पतालों में बेड, ऑक्सीजन, टेस्टिंग किट और वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं.

क्या केरल में ज्यादा टेस्टिंग वजह है? विशेषज्ञ मानते हैं कि केरल में अधिक टेस्टिंग होने के कारण वहां से अधिक केस सामने आ रहे हैं. लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि अन्य राज्यों में स्थिति सामान्य है.

संबंधित ख़बरें
Places To Visit in Hyderabad

रामोजी फिल्म सिटी से लेकर गोलकुंडा किले तक – हैदराबाद की 5 शानदार जगहें

Dipika Kakar-Falaq Naaz

Dipika Kakar : स्टेज 2 लिवर कैंसर से जूझ रहीं दीपिका कक्कड़, पुरानी दोस्त फलक नाज ने किया बड़ा खुलासा

mamta kulkarni

ये मेरे 25 साल की तपस्या का फल है– ममता कुलकर्णी के बयान से किन्नर अखाड़े में मच गया भूचाल!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home