• Sunday, Apr 19, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

ये मेरे 25 साल की तपस्या का फल है– ममता कुलकर्णी के बयान से किन्नर अखाड़े में मच गया भूचाल!

ममता कुलकर्णी को प्रयागराज महाकुंभ मेले के दौरान किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर नियुक्त किया गया था, जो 140 साल में एक पवित्र अवसर माना गया. ममता ने इसे अपनी 25 साल की तपस्या का फल बताया. ममता कुलकर्णी 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस रह चुकी हैं, जिन्होंने बाद में आध्यात्मिकता की ओर रुख किया.

  • Samachaar Desk | 31 May 2025 09:27 AM
ये मेरे 25 साल की तपस्या का फल है– ममता कुलकर्णी के बयान से किन्नर अखाड़े में मच गया भूचाल!

90 के दशक की चर्चित बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी एक बार फिर सुर्खियों में हैं- इस बार वजह उनकी आध्यात्मिक यात्रा है. प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेले के दौरान उन्हें किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर की उपाधि दी गई, लेकिन ये सम्मान उन्हें जितनी श्रद्धा से मिला, उतनी ही तेजी से विवादों में भी घिर गया. अब ममता ने पहली बार इस पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है.

मीडिया से बात करते हुए ममता ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा, 'मेरे लिए ईश्वर की कृपा थी उस कुंभ में महामंडलेश्वर बनना, जो 140 सालों में सबसे पवित्र अवसर था. भगवान ने मुझे मेरी 25 साल की तपस्या का फल दिया.' उन्होंने बताया कि ये पद उनके लिए आध्यात्मिक उपलब्धि का प्रतीक है, न कि किसी सार्वजनिक शोहरत का माध्यम.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

बिना अनुमति के नियुक्ति से भड़के संस्थापक

हालांकि, ममता की ये नियुक्ति किन्नर अखाड़े के अंदर ही विवाद का विषय बन गई. अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास ने दावा किया कि ये नियुक्ति उनकी सहमति के बिना की गई. उन्होंने आरोप लगाया कि आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने नियमों को दरकिनार करते हुए ममता को ये पद दे दिया. इसके बाद उन्होंने एक प्रेस रिलीज जारी कर त्रिपाठी और ममता- दोनों को अखाड़े से हटा कर दिया.

'सनातन धर्म की गरिमा के खिलाफ'

30 जनवरी को जारी बयान में ऋषि अजय दास ने कहा, “ऐसे इंसान को महामंडलेश्वर की उपाधि देना, आप किस तरह के गुरू दे रहे हो सनातन धर्म को?” उन्होंने ममता के अतीत को लेकर भी सवाल उठाए. अजय दास का कहना है कि आध्यात्मिक पदों पर नियुक्ति केवल धार्मिक योग्यता और सेवा भावना के आधार पर होनी चाहिए, न कि लोकप्रियता या पूर्व की छवि के आधार पर.

फिल्मों से अध्यात्म की ओर ममता का सफर

ममता कुलकर्णी 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस थीं और उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया था. लेकिन वर्ष 2000 के बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली और अध्यात्म की राह पकड़ ली. कई रिपोर्ट्स में उनका नाम ड्रग्स केस से भी जोड़ा गया, हालांकि वो खुद को निर्दोष बताती रही हैं. अब आध्यात्मिकता में उनका योगदान और ये नया विवाद फिर से उन्हें सुर्खियों में ले आया है.

संबंधित ख़बरें
5 main life lessons given by premanand ji maharaj

क्या आप भी सफल नहीं हो पा रहे? इन 5 गलतियों से बचिए और जानिए कामयाबी का असली फॉर्मूला!

Places To Visit in Hyderabad

रामोजी फिल्म सिटी से लेकर गोलकुंडा किले तक – हैदराबाद की 5 शानदार जगहें

Dipika Kakar-Falaq Naaz

Dipika Kakar : स्टेज 2 लिवर कैंसर से जूझ रहीं दीपिका कक्कड़, पुरानी दोस्त फलक नाज ने किया बड़ा खुलासा

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home