• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

दिल्ली मेट्रो का ग्रैंड प्लान… 13 नए स्टेशन, 12,015 करोड़ खर्च और सिर्फ 3 साल में पूरा!

Delhi Metro expansion: केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली मेट्रो के फेज 5A विस्तार को मंजूरी दी. 13 नए स्टेशन और 16 किलोमीटर नई लाइन के लिए 12,015 करोड़ रुपए खर्च होंगे. 3 साल में पूरा होगा प्रोजेक्ट.

  • Samachaar Desk | 24 Dec 2025 04:10 PM
दिल्ली मेट्रो का ग्रैंड प्लान… 13 नए स्टेशन, 12,015 करोड़ खर्च और सिर्फ 3 साल में पूरा!

Central Cabinet Briefing: 24 दिसंबर 2025 को केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) के फेज 5A विस्तार को मंजूरी दे दी. इस नए प्रोजेक्ट पर केंद्र सरकार 12,015 करोड़ रुपए खर्च करेगी. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि दिल्ली मेट्रो से रोजाना करीब 65 लाख लोग सफर करते हैं, जबकि त्यौहारों या विशेष मौकों पर यह संख्या 80 लाख से अधिक हो जाती है.

नए मेट्रो स्टेशन और ट्रैक विस्तार

फेज 5A के तहत कुल 13 नए मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे. इनमें 10 अंडरग्राउंड और 3 एलिवेटेड स्टेशन होंगे. प्रमुख विस्तार इस प्रकार है:

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?
  • रामकृष्ण आश्रम मार्ग से इंद्रप्रस्थ तक: 9.9 किलोमीटर ट्रैक, लागत 9,570.4 करोड़ रुपए.
  • एयरोसिटी से एयरपोर्ट टर्मिनल-1: 2.3 किलोमीटर ट्रैक, लागत 1,419.6 करोड़ रुपए.
  • तुगलकाबाद से कालिंदी कुंज: 3.9 किलोमीटर ट्रैक, लागत 1,024.8 करोड़ रुपए.
  • कुल 16 किलोमीटर लंबी नई लाइन के पूरा होने के बाद दिल्ली मेट्रो नेटवर्क 400 किलोमीटर से अधिक हो जाएगा.

फंडिंग और वित्तीय योजना

इस मेट्रो विस्तार के लिए केंद्र और दिल्ली सरकार दोनों 1,759-1,759 करोड़ रुपए देंगे. शेष लगभग 5,000 करोड़ रुपए का लोन लिया जाएगा. केंद्र का मानना है कि इस प्रोजेक्ट से दिल्ली में ट्रैफिक और प्रदूषण दोनों में कमी आएगी.

दिल्ली मेट्रो देश की सबसे बड़ी और सबसे व्यस्त मेट्रो प्रणाली है. इसे दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) द्वारा संचालित किया जाता है. दिल्ली मेट्रो सिर्फ दिल्ली ही नहीं, बल्कि NCR के आसपास के शहरों जैसे नोएडा, गुड़गांव, फरीदाबाद, गाजियाबाद और बहादुरगढ़ को भी जोड़ती है.

विशेषताएं और उपलब्धियां

दिल्ली मेट्रो में 10 कलर कोडेड लाइनें और 250 से अधिक स्टेशन हैं. इसमें अंडरग्राउंड और एलिवेटेड दोनों तरह के स्टेशन शामिल हैं. सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर एक म्यूजियम भी है, जहां लोग मेट्रो संचालन का अनुभव ले सकते हैं. यह विस्तार न केवल दिल्लीवासियों के लिए यात्रा को आसान बनाएगा, बल्कि शहर के परिवहन और पर्यावरण को भी सुधारने में मदद करेगा.

संबंधित ख़बरें
Vaibhav Suryavanshi

14 साल की उम्र, 190 रन का तूफान! वैभव सूर्यवंशी ने विजय हजारे ट्रॉफी में मचा दिया कोहराम

UP Politics

लिट्टी-चोखा से लेकर सियासी संदेश तक! यूपी में ब्राह्मण विधायकों की गुप्त बैठक से भाजपा में क्यों मचा हड़कंप?

Bharti Singh

कॉमेडी क्वीन भारती सिंह दूसरी बार बनी मां! हॉस्पिटल से बाहर आते ही किया ऐसा मजेदार कमेंट

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home