• Thursday, Apr 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

बिहार चुनाव से पहले बड़ी चेतावनी! वोटर कार्ड नहीं बनवाया तो छिन सकता है आपका मतदान अधिकार

बिहार में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि वोटर कार्ड बनवाने की आखिरी सीमा चुनाव से सिर्फ 10 दिन पहले तक होती है? अगर अब तक आपने आवेदन नहीं किया है, तो देर आपके वोट को छीन सकती है. जानिए कैसे और कब तक बनवा सकते हैं वोटर आईडी कहीं आखिरी तारीख न छूट जाए!

  • Samachaar Desk | 06 Jul 2025 08:13 AM
बिहार चुनाव से पहले बड़ी चेतावनी! वोटर कार्ड नहीं बनवाया तो छिन सकता है आपका मतदान अधिकार

 बिहार में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव संभावित हैं और राजनीतिक सरगर्मियां धीरे-धीरे तेज होती जा रही हैं. हालांकि अभी चुनाव आयोग की ओर से आधिकारिक तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन ऐसा अनुमान है कि अक्टूबर से नवंबर के बीच मतदान हो सकता है. ऐसे में जिन नागरिकों ने अभी तक वोटर आईडी नहीं बनवाया है, उनके पास सीमित समय बचा है. आइए जानते हैं आप कब तक आवेदन कर सकते हैं और क्या है इसकी पूरी प्रक्रिया.

तय सीमा में बनवाना होगा वोटर कार्ड

वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए कोई सालाना डेडलाइन नहीं होती, लेकिन चुनाव के दौरान इसकी प्रक्रिया कुछ हद तक समयबद्ध हो जाती है. बिहार में करीब 8 करोड़ मतदाता हैं और ये संख्या लगातार बढ़ रही है, क्योंकि हर साल कई नए युवा वोटिंग के लिए योग्य होते हैं.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

अगर आप नए मतदाता हैं, तो आपको ये जानना जरूरी है कि विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू होने से 10 दिन पहले तक आप वोटर कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं. इस सीमा के बाद आपका नाम इस चुनाव की वोटर लिस्ट में शामिल नहीं हो पाएगा. इसलिए जैसे ही चुनाव आयोग नामांकन की तारीख घोषित करता है, उसी समय से ये काउंटडाउन भी शुरू हो जाता है.

ऑनलाइन या ऑफलाइन- दोनों तरीकों से कर सकते हैं आवेदन

वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए आप दो विकल्पों में से किसी एक को चुन सकते हैं:

ऑनलाइन आवेदन:

वेबसाइट: [www.nvsp.in](https://www.nvsp.in) यहां ‘नया मतदाता पंजीकरण’ (Form 6) भरना होगा. आधार कार्ड, जन्म प्रमाण (जैसे पैन कार्ड, 10वीं की मार्कशीट या पासपोर्ट) और पता प्रमाण (जैसे बिजली बिल, राशन कार्ड) की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी.

ऑफलाइन आवेदन:

अपने नजदीकी चुनाव कार्यालय या CSC सेंटर जाकर फॉर्म भर सकते हैं. डॉक्युमेंट्स के साथ फॉर्म जमा करने के बाद बीएलओ (BLO) द्वारा फिजिकल वेरिफिकेशन किया जाएगा.

आवेदन के बाद क्या होता है?

फॉर्म सबमिट करने के बाद संबंधित क्षेत्र का बीएलओ आपके पते पर आएगा और दस्तावेजों की जांच करेगा. यदि सब कुछ सही पाया गया, तो कुछ हफ्तों में आपका वोटर कार्ड आपके रजिस्टर्ड पते पर भेज दिया जाएगा.

देरी न करें, वोटर बनने का मौका हाथ से न जाने दें

बिहार चुनाव नजदीक हैं और अगर आप पहली बार वोट डालना चाहते हैं या किसी कारणवश अभी तक वोटर कार्ड नहीं बनवाया है, तो अब समय है. जैसे ही नामांकन प्रक्रिया की तिथि घोषित होती है, उसके 10 दिन पहले तक ही आपके पास आवेदन का मौका रहेगा.

संबंधित ख़बरें
Aaj ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 6 July, 2025 : इस रविवार सूर्यदेव की कृपा से चमकेगी किसकी किस्मत? जानें मेष से लेकर मीन का हाल..

Metro In Dino Box Office Collection Day 2

Box Office Collection Day 2 : धीमी शुरुआत के बाद बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, क्या ‘मेट्रो इन दिनों’ बनेगी अगली स्लिपर हिट?

Solar Plant

अब नौकरी की नहीं जरूरत, बिजली बेचकर बन जाइए करोड़पति! ये है बिजनेस प्लान

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home