• Wednesday, Apr 29, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

बद्रीनाथ-केदारनाथ में बड़ा फैसला! अब इन लोगों की एंट्री पर लग सकती है रोक, मंदिर समिति का ऐलान

Badrinath Kedarnath Entry Ban: बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने अपने अधिकार क्षेत्र के 47 मंदिरों में सनातन धर्म को न मानने वाले लोगों के प्रवेश पर रोक लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

  • Ashwani Kumar Ashwani Kumar | 12 Mar 2026 12:41 PM
बद्रीनाथ-केदारनाथ में बड़ा फैसला! अब इन लोगों की एंट्री पर लग सकती है रोक, मंदिर समिति का ऐलान

उत्तराखंड में स्थित बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) ने अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले मंदिरों को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। समिति ने उन लोगों के प्रवेश पर रोक लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है जो सनातन धर्म में आस्था नहीं रखते।

यह प्रस्ताव देहरादून स्थित मंदिर समिति कार्यालय में हुई बजट बैठक के दौरान पारित किया गया। बैठक की अध्यक्षता बीकेटीसी के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने की। समिति के अंतर्गत कुल 47 मंदिर आते हैं, जिनमें बद्रीनाथ और केदारनाथ जैसे प्रमुख तीर्थस्थल भी शामिल हैं।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

चारधाम तीर्थस्थलों पर गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर विचार

मंदिर समिति के अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि चारधाम तीर्थस्थलों पर गैर-हिंदुओं के प्रवेश को सीमित करने पर विचार किया जा रहा है। उनका कहना है कि यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि मंदिरों की धार्मिक परंपराओं और पवित्रता को बनाए रखा जा सके। समिति का मानना है कि चारधाम यात्रा और मंदिर दर्शन का उद्देश्य धार्मिक आस्था से जुड़ा होता है, इसलिए वही श्रद्धालु इन पवित्र स्थलों पर दर्शन करें जो सनातन धर्म में विश्वास रखते हैं।

गर्भगृह और मंदिर परिसर में लागू हो सकता है नियम

समिति के मुताबिक यह प्रतिबंध मंदिर के गर्भगृह और मुख्य परिसर में लागू किया जा सकता है। अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने इस फैसले का बचाव करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य किसी समुदाय को निशाना बनाना नहीं बल्कि उत्तराखंड के प्राचीन मंदिरों की पवित्रता और धार्मिक मर्यादाओं को सुरक्षित रखना है। हालांकि इस प्रस्ताव को लागू करने को लेकर आगे प्रशासनिक और कानूनी प्रक्रिया भी पूरी करनी होगी।

चारधाम यात्रा की तैयारियों के लिए 121 करोड़ का बजट

बैठक के दौरान आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बजट को भी मंजूरी दी गई। समिति ने कुल 121 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है। इसमें से लगभग 57.5 करोड़ रुपये बद्रीनाथ धाम के लिए और 63.6 करोड़ रुपये केदारनाथ धाम के विकास और व्यवस्थाओं के लिए खर्च किए जाएंगे।

इसके अलावा बोर्ड ने तीर्थ पुरोहित कल्याण कोष बनाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। इस कोष का उद्देश्य मंदिरों से जुड़े पुजारियों और पुरोहितों की सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करना है।

जानिए कब खुलेंगे चारधाम के कपाट

चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इस साल यात्रा की शुरुआत अक्षय तृतीया के दिन यानी 19 अप्रैल से होगी। यात्रा के दौरान गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट भी इसी दिन खोले जाएंगे। वहीं केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल 2026 को सुबह 8 बजे खोले जाएंगे, जबकि बद्रीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल 2026 को सुबह 6:15 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। हर साल बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए प्रशासन और मंदिर समिति यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर रही है।

संबंधित ख़बरें
IPL 2026

IPL 2026 का शेड्यूल जारी! पहले ही मैच में होगी जबरदस्त भिड़ंत, जानें कब और कहां होंगे मुकाबले

Punjab Weather Today

पंजाब में मौसम ने ली अचानक करवट! तेज बारिश और हवाओं से गर्मी से राहत, इन जिलों में अलर्ट

Sukhpal Singh Khaira

पंजाब विधानसभा की ‘लाइव’ कवरेज पर बड़ा सवाल! विधायक ने कहा – कैमरे में दिखाया ही नहीं गया विपक्ष

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home