• Saturday, Apr 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

अल-फलाह यूनिवर्सिटी का टेरर नेटवर्क? दिल्ली ब्लास्ट ने खोले वो राज़ जिनसे जुड़ते हैं जयपुर–अहमदाबाद धमाके!

Delhi Blast: दिल्ली ब्लास्ट आरोपी डॉ. उमर नबी की गिरफ्तारी के बाद अल-फलाह यूनिवर्सिटी पर गंभीर सवाल उठे हैं. पुरानी जांचों में जयपुर और अहमदाबाद ब्लास्ट लिंक भी सामने आए.

  • Samachaar Desk | 20 Nov 2025 01:57 PM
अल-फलाह यूनिवर्सिटी का टेरर नेटवर्क? दिल्ली ब्लास्ट ने खोले वो राज़ जिनसे जुड़ते हैं जयपुर–अहमदाबाद धमाके!

फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी एक बार फिर सुर्खियों के केंद्र में है. दिल्ली में 10 नवंबर को लाल किले के पास हुए ब्लास्ट में आरोपी डॉ. उमर नबी की गिरफ्तारी ने इस संस्थान पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. खुफिया एजेंसियों को जांच में पता चला है कि नबी कभी इस यूनिवर्सिटी से जुड़ा हुआ था और यही कड़ी कई पुराने मामलों तक जा पहुंची. यही वजह है कि एजेंसियों ने विश्वविद्यालय की गतिविधियों को लेकर एक बार फिर कड़ी जांच शुरू कर दी है.

पुराने मामलों से भी जुड़ता रहा है नाम

खुफिया रिपोर्ट बताती हैं कि यह पहला मामला नहीं है जब अल-फलाह यूनिवर्सिटी का नाम आतंकवाद के संदिग्ध कनेक्शन में आया हो. इससे पहले 2008 के जयपुर और अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट में भी इस संस्थान से जुड़े लोगों का नाम सामने आ चुका है. इन मामलों ने एक बार फिर पूरे नेटवर्क को खंगालने की ज़रूरत पैदा कर दी है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

इंडियन मुजाहिदीन का आतंकी भी पढ़ चुका यहां

सबसे बड़ा नाम मिर्ज़ा शादाब बेग का है, जिसे इंडियन मुजाहिदीन का एक सक्रिय आतंकी माना जाता है. बेग ने 2007 में अल-फलाह इंजीनियरिंग कॉलेज से बी.टेक किया था. पढ़ाई पूरी होने के एक साल बाद ही उसका नाम अहमदाबाद धमाकों में शामिल पाया गया. माना जाता है कि वह फिलहाल अफगानिस्तान में छिपा है और वर्षों से फरार है.

बेग कोई साधारण सदस्य नहीं था. उसके इंजीनियरिंग बैकग्राउंड के कारण उसे IED और बम असेंबलिंग में विशेषज्ञ माना जाता था. वह जयपुर और गोरखपुर ब्लास्ट में भी कथित रूप से शामिल था. जयपुर धमाकों से पहले उसने उडुपी में विस्फोटक सामग्री जुटाई और रियाज तथा यासीन भटकल जैसे बड़े आतंकियों को डिटोनेटर, बॉल बेयरिंग और जरूरी सामग्री उपलब्ध कराई. अहमदाबाद धमाकों से पहले शहर की रेकी भी उसी ने की थी. उसकी संपत्ति गोरखपुर पुलिस जब्त कर चुकी है और उसकी गिरफ्तारी पर ₹1 लाख का इनाम घोषित है.

दिल्ली ब्लास्ट ने बढ़ाई यूनिवर्सिटी की मुश्किलें

लाल किले के पास हुए धमाके में 15 लोगों की मौत और कई घायल हुए. इसके बाद जब नबी के अल-फलाह कनेक्शन की जानकारी सामने आई, तो संस्थान पर कई गंभीर आरोपों की जांच शुरू की गई. अब ईडी तक ने अल-फलाह ग्रुप पर शिकंजा कसा है. दिल्ली पुलिस की दो एफआईआर के आधार पर ईडी ने आरोप लगाया कि यूनिवर्सिटी ने झूठे दस्तावेजों के सहारे NAAC मान्यता का दावा किया और इस फर्जी मान्यता के नाम पर छात्रों से 415 करोड़ रुपये कमाए.

अल-फलाह ग्रुप के चेयरमैन जावेद अहमद सिद्दीकी को अदालत ने 13 दिन की ईडी कस्टडी में भेज दिया है. अदालत का कहना है कि उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग, धोखाधड़ी और फर्जी मान्यता जैसे मामलों में पर्याप्त सबूत मौजूद हैं.

अल-फलाह यूनिवर्सिटी पर सवाल नए नहीं हैं, लेकिन ताजा दिल्ली ब्लास्ट ने फिर से कई पुरानी फाइलें खोल दी हैं. अब बड़ा सवाल ये है कि क्या यह सिर्फ कुछ व्यक्तियों का अपराध है, या संस्थान की संरचना में ही कोई बड़ी खामी? जांच आगे क्या खुलासा करेगी, इस पर पूरे देश की नज़रें टिकी हैं.

संबंधित ख़बरें
Oppo Reno 15 Pro

Oppo Reno 15 Pro की कीमत सुनकर हो जाएंगे हैरान! 1TB स्टोरेज और दमदार प्रोसेसर के साथ शुरू हुई बिक्री

Bihar Politics

बिहार में सत्ता का सुपर री-शफल! 10वीं बार CM बनें नीतीश, दो-दो डिप्टी और 26 मंत्रियों की फौज—कौन कितने पावर में?

Bihar Cabinet Expansion 2025

मोदी-शाह की मास्टरस्ट्रोक राजनीति! बिहार कैबिनेट पर BJP का सबसे बड़ा कब्जा—14 मंत्री क्यों बना गेमचेंजर?

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home