PM Modi Speech: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और सैन्य गतिविधियों के माहौल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सोमवार, 12 मई 2025 को रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे। यह भाषण ऐसे समय पर हो रहा है जब दोनों देशों ने एक-दूसरे पर हमले रोकने पर आपसी सहमति जताई है। साथ ही आज दोनों देशों के बड़े सैन्य अफसर (डीजीएमओ) बातचीत भी करेंगे।
22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने "ऑपरेशन सिंदूर" नाम का अभियान शुरू किया। इसमें भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) और पाकिस्तान के अंदर 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया।
सेना का कहना है कि इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तान की सेना ने इसे खुद पर हमला मान लिया और भारत के आम नागरिकों और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की। इसके जवाब में भारत ने भी कड़ी कार्रवाई की।
अब जब दोनों देशों के बीच बातचीत की पहल हो रही है, ऐसे में पीएम मोदी का भाषण बहुत अहम माना जा रहा है।
बता दें कि 22 अप्रैल को जम्मू -कश्मीर के पहलगाम की खूबसूरत बैसरन घाटी में आतंकवादियों ने 25 भारतीय और 1 नेपाली नागरिक की हत्या कर दी थी।
Copyright © 2026 The Samachaar
