• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

8th Pay Commission : 1 जनवरी 2026 से लागू होगा नया वेतन आयोग? जानिए सैलरी कितनी बढ़ेगी

8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए 8वें वेतन आयोग को लेकर बड़ी उम्मीदें हैं। सातवें वेतन आयोग की अवधि पूरी होने के बाद अब नया वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से लागू होने की संभावना जताई जा रही है।

  • Saurabh | 11 Jan 2026 11:10 PM
8th Pay Commission : 1 जनवरी 2026 से लागू होगा नया वेतन आयोग? जानिए सैलरी कितनी बढ़ेगी

8th Pay Commission : अगर आप केंद्रीय कर्मचारी हैं या आपके घर में कोई सरकारी नौकरी करता है, तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की है। सातवें वेतन आयोग की अवधि 31 दिसंबर 2025 को पूरी हो चुकी है। ऐसे में अब सभी की निगाहें 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) पर टिकी हुई हैं। माना जा रहा है कि नया वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से लागू किया जा सकता है, जिससे कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन दोनों में बढ़ोतरी हो सकती है।

हालांकि सरकार की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारों के मुताबिक इस बार भी कर्मचारियों को अच्छा फायदा मिलने की उम्मीद है। बढ़ती महंगाई को देखते हुए वेतन बढ़ाना सरकार के लिए भी जरूरी हो गया है।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

फिटमेंट फैक्टर क्या होता है

फिटमेंट फैक्टर दरअसल एक ऐसा नंबर होता है, जिससे आपकी मौजूदा बेसिक सैलरी को गुणा किया जाता है। नई बेसिक सैलरी = पुरानी बेसिक सैलरी × फिटमेंट फैक्टर यही नियम पेंशन पर भी लागू होता है। यानी फिटमेंट फैक्टर जितना ज्यादा होगा, सैलरी और पेंशन उतनी ज्यादा बढ़ेगी।

छठे वेतन आयोग में कर्मचारियों को क्या मिला था

छठे वेतन आयोग के दौरान फिटमेंट फैक्टर 1.92 रखा गया था। इससे कर्मचारियों की सैलरी में अच्छा इजाफा हुआ था। न्यूनतम बेसिक सैलरी ₹3,200 से बढ़कर ₹7,440 हो गई, अधिकतम बेसिक सैलरी ₹30,000 से बढ़कर ₹90,000 तक पहुंच गई, उस समय इसे कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत माना गया था।

सातवां वेतन आयोग क्यों रहा सबसे खास

सातवें वेतन आयोग को अब तक का सबसे फायदेमंद वेतन आयोग माना जाता है। इसमें फिटमेंट फैक्टर 2.57 तय किया गया था। न्यूनतम बेसिक सैलरी ₹7,440 से बढ़कर ₹18,000 हो गई, अधिकतम बेसिक सैलरी ₹90,000 से बढ़कर ₹2.5 लाख तक पहुंच गई और महंगाई को ध्यान में रखते हुए सरकार ने सैलरी में बड़ा उछाल दिया था।

8वें वेतन आयोग से क्या उम्मीद की जा रही है

जानकारों के मुताबिक, आठवें वेतन आयोग का गठन हो चुका है, लेकिन इसकी अंतिम रिपोर्ट आने में करीब 18 महीने लग सकते हैं। फिटमेंट फैक्टर को लेकर अलग-अलग अनुमान लगाए जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार यह 1.83 से 2.57 के बीच हो सकता है। कई एक्सपर्ट्स मानते हैं कि यह 2.15 या 2.28 हो सकता है।

अगर फिटमेंट फैक्टर 2.15 हुआ, तो मौजूदा ₹18,000 बेसिक सैलरी बढ़कर करीब ₹38,700 हो सकती है। अगर फिटमेंट फैक्टर ज्यादा हुआ, तो न्यूनतम बेसिक सैलरी ₹32,000 से ₹44,000 तक जा सकती है। यह बढ़ोतरी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकती है।

पेंशनर्स को कितना फायदा मिलेगा

पेंशन भी बेसिक सैलरी के आधार पर तय होती है। ऐसे में फिटमेंट फैक्टर बढ़ने से मासिक पेंशन में बढ़ोतरी, एरियर का फायदा, मेडिकल और महंगाई खर्च में राहत रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए यह बदलाव काफी फायदेमंद साबित होगा।

कब से लागू हो सकता है 8वां वेतन आयोग

भले ही रिपोर्ट आने में समय लगे, लेकिन उम्मीद है कि 8वां वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से लागू किया जाएगा। अगर ऐसा हुआ, तो कर्मचारियों और पेंशनर्स को जनवरी 2026 से एरियर भी मिल सकता है।

संबंधित ख़बरें
Marco Rubio

ट्रंप का बयान: “मार्को रूबियो क्यूबा के राष्ट्रपति? मुझे सुनकर अच्छा लगता है”

Devkinandan Thakur With Owaisi

भगवाधारी शासन वाले बयान पर घमासान, ओवैसी के हिजाब वाले बयान पर देवकीनंदन ठाकुर की प्रतिक्रिया

IND vs NZ 1st ODI

IND vs NZ 1st ODI : कोहली की 93 रन की पारी, राहुल बने संकटमोचक, भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home