• Thursday, Apr 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

कैप्टन सुमित नौकरी छोड़कर पिता के पास आना चाहता था… लेकिन अब कभी नहीं लौटेगा, पढ़िए अधूरे वादों की कहानी

अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 ने जैसे ही उड़ान भरी, कुछ ही सेकंड बाद सबकुछ तबाह हो गया. बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान एक रिहायशी इमारत से टकराकर जलकर राख हो गया. इस दर्दनाक हादसे में 265 लोगों की मौत हो गई, जिसमें कैप्टन सुमीत सभरवाल और को-पायलट क्लाइव कुंदर भी शामिल थे.

  • Sagar | 13 Jun 2025 10:45 PM
 कैप्टन सुमित नौकरी छोड़कर पिता के पास आना चाहता था… लेकिन अब कभी नहीं लौटेगा, पढ़िए अधूरे वादों की कहानी

अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 ने जैसे ही उड़ान भरी, कुछ ही सेकंड बाद सबकुछ तबाह हो गया. बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान एक रिहायशी इमारत से टकराकर जलकर राख हो गया. इस दर्दनाक हादसे में 265 लोगों की मौत हो गई, जिसमें कैप्टन सुमीत सभरवाल और को-पायलट क्लाइव कुंदर भी शामिल थे. टेकऑफ से पहले कैप्टन ने अपने बुजुर्ग पिता से बात की थी, वादा किया था कि लंदन से फोन करेंगे. लेकिन अब वह वादा अधूरा रह गया. यह सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि कई परिवारों की ज़िंदगी को हमेशा के लिए बदल देने वाला तूफान था.

पावई निवासी 90 साल के बुजुर्ग अपने बेटे सुमीत के साथ रहते थे. सुमीत ने उन्हें कुछ दिन पहले ही भरोसा दिलाया था. 'अब ज़्यादा उड़ानें नहीं करूंगा पापा, घर पर ही रहूंगा आपके साथ…" शिवसेना विधायक दिलीप लांडे जब उनके घर पहुंचे, तो सिर्फ सन्नाटा था, और आंखों में आंसू.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

8200 घंटों की उड़ान का अनुभव, लेकिन मौत को टाल नहीं सके

कैप्टन सभरवाल ने बोइंग 787, एयरबस A310, और 777 जैसे विमानों को उड़ाया था. DGCA के रिकॉर्ड के मुताबिक उनके पास 8,200 घंटे का अनुभव था, लेकिन उनके साथ उड़ान भर चुके साथी पायलट्स मानते हैं कि उनका अनुभव कहीं ज़्यादा था. एक सीनियर साथी ने बताया- "वो शांत स्वभाव के, मेहनती और जिम्मेदार पायलट थे, जो हमेशा सिर झुकाकर काम करते थे.

को-पायलट क्लाइव कुंदर की उम्र बस उड़ानें सीखने की थी. 1,100 घंटे का उड़ान अनुभव था, और एक दिन खुद कप्तान बनने का सपना भी. लेकिन उस सपने से पहले ही जिंदगी खत्म हो गई. एक्टर विक्रांत मैसी ने इंस्टाग्राम पर लिखा , "मेरा दिल टूट गया है... क्लिफोर्ड कुंदर अंकल ने अपना बेटा खो दिया...'क्लाइव की जड़ें मैंगलोर में थीं. सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलियों की बाढ़ आ गई.

टेकऑफ के 40 सेकेंड में तबाही, एयर इंडिया ड्रीमलाइनर बना आग का गोला

AI171 फ्लाइट दोपहर 1:39 बजे अहमदाबाद से टेकऑफ हुई. 625 फीट की ऊंचाई से वह 475 फीट प्रति मिनट की रफ्तार से नीचे गिरने लगी. एक मिनट से भी कम समय में, विमान एक रिहायशी इमारत से टकराया और ज़मीन पर भयानक विस्फोट हुआ। आसमान में धुएं की मोटी परत थी, चीखों की गूंज और जलते मलबे का डरावना मंजर. DGCA के मुताबिक, टेकऑफ के तुरंत बाद विमान ने 'मेडे कॉल' दिया। ATC ने कई बार संपर्क की कोशिश की, लेकिन उस कॉकपिट से फिर कोई आवाज़ नहीं आई.

संबंधित ख़बरें
X

‘यूथ को बिगाड़ रही थी भाभी’, ये कहकर गला घोंट दिया कमल कौर का, आरोपी गिरफ्तार

इजरायल-ईरान युद्ध पर मोदी-Netanyahu की बात: भारत ने जताई चिंता, PM बोले- जल्द शांति बहाल हो

इजरायल-ईरान युद्ध पर मोदी-Netanyahu की बात: भारत ने जताई चिंता, PM बोले- जल्द शांति बहाल हो

Viral Video

Air India हादसे पर फैला झूठ! झूठी क्लिप हुई Viral, DGCA की बढ़ाई सख्ती और PIB की चेतावनी!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home