• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Health

दवा नहीं, ये आदतें बचा सकती हैं आपको आर्थराइटिस से – डॉक्टर भी देते हैं यही सलाह!

Arthritis : आर्थराइटिस जोड़ों की सूजन और दर्द से जुड़ी बीमारी है जो किसी भी उम्र में हो सकती है. समय पर पहचान, हल्की एक्सरसाइज, संतुलित डाइट और सही इलाज से इसे कंट्रोल किया जा सकता है.

  • Samachaar Desk | 09 Oct 2025 08:58 PM
दवा नहीं, ये आदतें बचा सकती हैं आपको आर्थराइटिस से – डॉक्टर भी देते हैं यही सलाह!

Arthritis : आर्थराइटिस सिर्फ एक उम्रदराज लोगों की बीमारी नहीं है. यह किसी भी उम्र में हो सकती है और अगर समय पर ध्यान न दिया जाए तो जीवन की गुणवत्ता को बुरी तरह प्रभावित कर सकती है. इस बीमारी में जोड़ों में सूजन, दर्द, अकड़न और चलने-फिरने में परेशानी होती है. आइए आसान भाषा में समझते हैं कि आर्थराइटिस क्या है, इसके प्रकार, लक्षण और इससे बचने के उपाय क्या हैं.

आर्थराइटिस के प्रकार

आर्थराइटिस कोई एक बीमारी नहीं, बल्कि यह कई तरह के जोड़ों के विकारों का समूह है. इसमें सबसे आम दो प्रकार हैं:

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

1. ओस्टियोआर्थराइटिस (Osteoarthritis):

इसमें जोड़ों के बीच मौजूद नरम ऊतक (कार्टिलेज) घिसने लगते हैं, जिससे हड्डियां आपस में रगड़ खाती हैं और दर्द होता है. यह उम्र बढ़ने के साथ अधिक देखने को मिलता है.

2. रूमेटॉयड आर्थराइटिस (Rheumatoid Arthritis):

ये एक ऑटोइम्यून स्थिति है जिसमें शरीर का इम्यून सिस्टम अपने ही जोड़ों पर हमला करता है. इससे सूजन, लालिमा और दर्द होता है.

इसके अलावा गाउट (Gout) और इनफ्लेमेटरी आर्थराइटिस भी इसके अन्य प्रकार हैं.

लक्षण जो नजरअंदाज नहीं करने चाहिए

जोड़ों में दर्द और सूजन सुबह उठते समय जोड़ों में अकड़न प्रभावित हिस्से में गर्माहट और लालिमा चलने-फिरने में परेशानी मांसपेशियों में कमजोरी और थकान

ये लक्षण शुरुआती चरण में हल्के हो सकते हैं, लेकिन समय के साथ बढ़ सकते हैं. खासतौर पर घुटनों, कूल्हों, उंगलियों और कलाई के जोड़ों पर इसका असर अधिक होता है.

आर्थराइटिस होने के कारण

TV 9 से बातचीत के दौरान डॉ. अखिलेश यादव (मैक्स हॉस्पिटल) के अनुसार, आर्थराइटिस के मुख्य कारण हैं:

उम्र बढ़ना जोड़ों पर बार-बार दबाव पुरानी चोट या इंजरी अनुवांशिक (जेनेटिक) कारण ऑटोइम्यून रिएक्शन धूम्रपान, खराब डाइट और मोटापा

महिलाओं में रूमेटॉयड आर्थराइटिस का खतरा अधिक पाया गया है.

कैसे करें बचाव?

नियमित हल्की एक्सरसाइज करें, जैसे वॉकिंग या स्ट्रेचिंग. संतुलित आहार लें, जिसमें कैल्शियम और विटामिन D शामिल हो. वजन कंट्रोल रखें, क्योंकि मोटापा जोड़ों पर अधिक दबाव डालता है. एक ही पोजिशन में लंबे समय तक न बैठें या खड़े न रहें. धूम्रपान और शराब से दूरी बनाए रखें. दर्द या सूजन होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें.

आर्थराइटिस को समय पर पहचान कर सही इलाज और लाइफस्टाइल में बदलाव से कंट्रोल किया जा सकता है. अगर आप जोड़ों में दर्द या अकड़न महसूस कर रहे हैं तो इसे नजरअंदाज न करें. जल्दी इलाज, बेहतर जीवन की कुंजी है.

संबंधित ख़बरें
raghav juyal

‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ से मचाया धमाल, अब राघव जुयाल की झोली में आई बड़ी फिल्म – साथ नजर आएंगी ये एक्ट्रेस

airtel

₹200 से भी सस्ता! Airtel का धमाकेदार प्लान, फायदे सुनकर यकीन नहीं होगा

chickpeas

99% लोग नहीं जानते इन दो सस्ते फूड्स में इतना अंतर! छोले और हरी मटर में कौन है बेस्ट?

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home