• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Health

जिम जाने से पहले करवा लें ये 8 टेस्ट… वरना फिटनेस के चक्कर में जा सकती है जान!

जिम या हैवी वर्कआउट शुरू करने से पहले जरूरी हेल्थ टेस्ट कराना बेहद जरूरी है. ECG, 2D इको, TMT, कार्डियक बायोमार्कर्स और विटामिन D व B12 जैसे टेस्ट से हार्ट और शरीर की फिटनेस का सही आकलन होता है.

  • Samachaar Desk | 14 Aug 2025 11:58 AM
जिम जाने से पहले करवा लें ये 8 टेस्ट… वरना फिटनेस के चक्कर में जा सकती है जान!

आजकल फिटनेस और जिम का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन फिट दिखने वाले लोग भी अचानक कार्डियक अरेस्ट का शिकार हो जाते हैं. इसकी बड़ी वजह छिपी हुई हार्ट प्रॉब्लम है, जो समय रहते पकड़ में नहीं आती. एक्सपर्ट्स का कहना है कि जिम या किसी भी तरह की हैवी वर्कआउट रूटीन शुरू करने से पहले कुछ अहम हेल्थ टेस्ट करवाना जरूरी है. इससे हार्ट की सेहत और शरीर की वर्कआउट क्षमता का सही अंदाजा लगता है.

30 की उम्र के बाद और जरूरी

विशेषज्ञों के अनुसार, 30 साल से अधिक उम्र वालों को ये टेस्ट जरूर करवाने चाहिए. खासकर उन लोगों को, जिनके परिवार में हार्ट डिजीज की हिस्ट्री है या जो लंबे समय बाद वर्कआउट शुरू कर रहे हैं. इन टेस्ट से हार्ट की छिपी बीमारियां समय पर सामने आ सकती हैं और बड़ा खतरा टाला जा सकता है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

जरूरी हेल्थ टेस्ट

ईसीजी (ECG): दिल की इलेक्ट्रिक एक्टिविटी रिकॉर्ड कर हार्ट रिद्म की गड़बड़ी, कंडक्शन ब्लॉक या पुराने साइलेंट हार्ट अटैक का पता लगाया जाता है.

2D इको (2D Echo): अल्ट्रासाउंड के जरिए हार्ट की बनावट और कामकाज जांचा जाता है. यह हाइपरट्रॉफिक कार्डियोमायोपैथी जैसी गंभीर बीमारी पकड़ने में मदद करता है, जो अचानक हार्ट अरेस्ट का कारण बन सकती है.

टीएमटी (TMT): कंट्रोल्ड सेटिंग में एक्सरसाइज के दौरान हार्ट की परफॉर्मेंस मापी जाती है. यह इंटेंस वर्कआउट करने वालों के लिए अहम टेस्ट है.

कार्डियक बायोमार्कर्स: खून की जांच से दिल की मसल्स पर पड़े दबाव या हल्के नुकसान का पता चलता है, जो बिना लक्षण के भी हो सकता है.

इन्फ्लेमेटरी मार्कर्स: शरीर में सूजन का स्तर मापकर धमनियों में प्लाक बनने के खतरे का अंदाजा लगाया जाता है.

लिपिड प्रोफाइल और HbA1c: कोलेस्ट्रॉल, ट्रायग्लिसराइड्स और पिछले 3 महीने का औसत ब्लड शुगर लेवल मापकर डायबिटीज और मेटाबोलिक सिंड्रोम के खतरे का आकलन किया जाता है.

विटामिन जांच भी जरूरी: विटामिन D और B12 की कमी से एनर्जी, हड्डियों और मसल्स की सेहत पर असर पड़ सकता है. इसलिए इनकी जांच भी जरूरी है.

एक्सपर्ट्स की सलाह

इन हेल्थ टेस्ट को लक्जरी नहीं, बल्कि जीवनरक्षक कदम समझें. जांच के बाद ही जिम रूटीन शुरू करें और डॉक्टर से ग्रीन सिग्नल लें. समय रहते सावधानी बरतने से अचानक कार्डियक अरेस्ट और जानलेवा हार्ट इवेंट से बचा जा सकता है.

संबंधित ख़बरें
Independence Day 2025 Slogans

Independence Day 2025 Slogans : वंदे मातरम् से लेकर जय जवान तक: इन नारों ने बदल दी थी आजादी की दिशा, पढें देशभक्ति के 20 नारे..!

Jaya Bachchan

फैन को धक्का मारते हुए कैमरे में कैद हुईं जया बच्चन, तो TV की अनुपमा ने सुनाई खरी-खोटी! देखें Video

Netflix

Netflix का मज़ा अब फ्री! Jio और Airtel के इन धमाकेदार प्लान्स से मिलेगा डेटा, कॉलिंग और एंटरटेनमेंट का फुल पैक

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home